Monday, December 16, 2019

आमिर खान की बेटी इरा ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैन्स ने कहा-एक्ट्रेस बन जाओ December 16, 2019 at 04:30PM

बॉलीवुड डेस्क. आमिर खान की बेटी इरा खान ने इन्स्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस फोटोशूट में इरा का ग्लैमरस अवतार सामने आया है। वह फोटोशूट में थाई स्लिट, बैकलेस गाउन में नजर आई हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा-क्या व्यू है?

फैन्स कर रहे तारीफ: 21 साल की इरा के इस फोटोशूट की उनके फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैन्स उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने की सलाह दे रहे हैं लेकिन इरा फ़िलहाल परदे के पीछे ज्यादा खुश हैं। इरा ने‘यूरिपाइड्स मेडिया’ नाम से प्ले डायरेक्ट किया है, जिसका प्रदर्शन भारत के चुनिंदा शहरों में किया जाएगा। यह डायरेक्टर के तौर पर उनका पहला शो है, जिसका प्लॉट ग्रीक माइथोलॉजी से लिया गया है। इसमें ज्यादातर ट्रैजिक स्टोरीज हैं। प्ले का प्रीमियर दिसंबर में होना है।

आमिर की एक्स वाइफ की बेटी हैं इरा: इरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। पहली पत्नी से उन्हें दो बच्चे हैं, जुनैद और इरा। वहीं, 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की थी। आमिर-किरण का एक बेटा आजाद राव खान है।

म्यूजिक में रूचि रखती हैं इरा:इरा को बचपन से ही म्यूजिक से खास लगाव है। इसलिए इरा ने म्यूजिक में क्रिएटिव, प्रोडक्शन और मैनेजमेंट करने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत की टीम के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। आमिर राम संपत के साथ डेली बेली और तलाश फिल्म में काम कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan's daughter Ira made glamorous photoshoot, fans said - become an actress
Aamir Khan's daughter Ira made glamorous photoshoot, fans said - become an actress
Aamir Khan's daughter Ira made glamorous photoshoot, fans said - become an actress
Aamir Khan's daughter Ira made glamorous photoshoot, fans said - become an actress
Aamir Khan's daughter Ira made glamorous photoshoot, fans said - become an actress

कई बड़ी फिल्मों के मुकाबले धीमी शुरुआत, फिर भी उन्हें पछाड़ टॉप 4 में पहुंची 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' December 16, 2019 at 04:00PM

बॉलीवुड डेस्क. 2019 बॉलीवुड के लिए धमाकेदार रहा। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की। टॉप 10 में बड़े स्टार्स और हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा है। लेकिन इस लिस्ट में विक्की कौशल अभिनीत 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' ने भी जगह बनाई है। इस फिल्म ने बाकी 9 फिल्मों के मुकाबले बेहद धीमी शुरुआत की थी। लेकिन लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंची। इसकी वजह फिल्म को मिले जबर्दस्त रिव्यूज और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी को माना जा सकता है।

फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर

पीरियड कमाई
पहले दिन 8.20 करोड़ रुपए
पहले वीकेंड 35.73 करोड़ रुपए
पहले सप्ताह 70.94 करोड़ रुपए
लाइफटाइम 245.36 करोड़ रुपए


सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' बॉक्स ऑफिस पर न केवल इस साल की, बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म साबित हुई। इस फिल्म का बजट महज 25 करोड़ रुपए था। लेकिन कलेक्शन 245.36 करोड़ रुपए का किया। यानी कि फिल्म को सीधा 220.36 करोड़ का प्रॉफिट उठाया। अगर बजट के मुकाबले इसका प्रतिशत निकाला जाए तो यह 881.44% है, जो कि आज तक किसी भी हिंदी फिल्म को नहीं हुआ। इससे पहले 2013 में आई 'आशिकी 2' टॉप पर थी, जो 12 करोड़ रुपए में बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85.4 करोड़ रुपए का कारोबार कर 612% के फायदे में रही थी।

'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के बारे में

फिल्म की कहानी सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना के कैम्प पर हुए आतंकी हमले (जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे) और भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार कर पीओके में तीन किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई पर आधारित है। आदित्य धर ने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था।

इस साल टॉप 10 फिल्में

नं. फिल्म रिलीज डेट पहले दिन की कमाई लाइफटाइम कलेक्शन
1 एवेंजर्स : एंडगेम (हॉलीवुड) 26 अप्रैल 53.10 करोड़रुपए 373.22 करोड़रुपए
2 वॉर 2 अक्टूबर 53.35 करोड़रुपए 317.91 करोड़रुपए
3 कबीर सिंह 21 जून 20.21 करोड़रुपए 278.24 करोड़रुपए
4 उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी 8.20 करोड़रुपए 245 करोड़रुपए
5 भारत 5 जून 42.30 करोड़ रुपए 211.07 करोड़रुपए
6 मिशन मंगल 15 अगस्त 29.16 करोड़ रुपए 202.98 करोड़रुपए
7 हाउसफुल 4 25 अक्टूबर 16.50 करोड़रुपए 194.60 करोड़रुपए
8 द लॉयन किंग (हॉलीवुड) 19 जुलाई 11.06 करोड़रुपए 158.71 करोड़रुपए
9 केसरी 21 मार्च 21.06 करोड़रुपए 154.41 करोड़रुपए
10 टोटल धमाल 22 फरवरी 16.50 करोड़रुपए 154.23 करोड़रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2019: Top 10 Highest Grossers Movies Of The Year, Number 4 Will Leave You Surprised

Bollywood legends who passed away in 2019 December 16, 2019 at 03:30PM

Janhvi to get Rs 3.5 cr to star opposite Vijay December 16, 2019 at 01:36PM

Janhvi Kapoor marked her debut with Karan Johar produced film 'Dhadak' helmed by Shashank Khaitan and co-starring Ishaan Khatter in 2018. The actress received appreciation for her performance in the film. Now, the actress has several projects lined up ahead and is currently working on 'Dostana 2'.