Tuesday, January 7, 2020

Matt Reeves confirms Colin Farrell as Penguin in Robert Pattinson starrer The Batman January 06, 2020 at 09:41PM

The Batman starring Robert Pattinson has found its Penguin in Colin Farrell. Director Matt Reeves took to Twitter to confirm the news by sharing a GIF of Colin and captioned it, "Wait - is that you, Oz?"

Matt Reeves confirms Colin Farrell as Penguin in Robert Pattinson starrer The Batman

The speculations around Colin Farrell playing Oswald Cobblepot when photos of him were leaked from the sets of the film. He was dressed in a suit with an umbrella, a trademark of Penguin and fans instantly speculated the actor was on board for the iconic role.

Colin Farrell joins the list of the actors who have joined Matt Reeves' The Batman. Paul Dano as the Riddler, John Turturro as crime boss Carmine Falcone, and Zoe Kravitz as Selina "Catwoman" Kyle are also starring in the film. Andy Serkis will play Bruce Wayne's butler Alfred Pennyworth whereas Jayme Lawson has come on board for a mystery role mostly speculated as Batgirl.

As per leaked plot details, The Batman will explore the story of his rise in Gotham City as Bruce Wayne investigates unexplained murders. The movie will premiere in theaters on June 25, 2021.

अपने ही देश में रिफ्यूजी बन गए थे कश्मीरी पंडित, तीस साल बाद विधु विनोद चोपड़ा 'शिकारा' में दिखाने जा रहे हैं उनका दर्द January 06, 2020 at 10:13PM

बॉलीवुड डेस्क.कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द को बयां करती विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म में सादिया और आदिल खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 'शिकारा : अ लव लैटर फ्रॉम कश्मीर' में एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई जा रही है जो 1990 में कश्मीर से बेघर कर दिए गए थे।

डायलॉग्स जो झकझोर देंगे : फिल्म में सादिया और आदिल खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शरणार्थी पंडितों को खाने के लिए सिर्फ टमाटर दिए गए थे।करीब 2.30 मिनट के ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग्स भी सुनाई दिए हैं जो कश्मीरी पंडितों के हालात बयां कर रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में एक्ट्रेस सादिया कह रही हैं-हम आएंगे वतन अपने और यहीं पे दिल लगाएंगे, यहीं मरेंगे और यहीं के पानी में हमारी राख बहायी जाएगी।

फरवरी में होगी रिलीज : फिल्म का प्रोडक्शन फॉक्स स्टार कर रहा है। जिसमें 4 लाख से ज्यादा कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़ने और अपनी जान बचाने के लिए भागने का दर्द दिखाया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा ही कर रहे हैं। फिल्म शिकारा थिएटर्स में 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kashmiri Pandits Vidhu Vinod Chopra film 'Shikara' Trailer Released

बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले एक्टर बने अक्षय कुमार January 06, 2020 at 10:10PM

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। 2019 में उनकी 4 फिल्में (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज) रिलीज हुईं और चारों ने साझा रूप से 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

अक्षय की चारों फिल्मों का कलेक्शन

फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन
केसरी 154.41 करोड़ रुपए
मिशन मंगल 202.98 करोड़ रुपए
हाउसफुल 4 194.60 करोड़ रुपए
गुड न्यूज 167.50 करोड़ रुपए (कमाई जारी है)
कुल कलेक्शन 719.49 करोड़ रुपए

जारी है 'गुड न्यूज' की जबर्दस्त कमाई

2019 में अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज 'गुड न्यूज' है, जिसकी जबर्दस्त कमाई जारी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 17.56 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। दूसरे सोमवार तक फिल्म 167.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है।

अब तक की कमाई पर एक नजर

पहले दिन 17.56 करोड़ रुपए
पहले वीकेंड 64.99 करोड़ रुपए
पहले वीक 127.90 करोड़ रुपए
दूसरे वीकेंड 34.20 करोड़ रुपए
दूसरे सोमवार 5.40 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन 167.50 करोड़ रुपए(कमाई जारी है)

प्रभास का रिकॉर्ड अब भी बरकरार

साउथ इंडियन एक्टर प्रभास इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सिर्फ एक फिल्म के दम पर एक साल में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हिंदी बॉक्स ऑफिस पर की। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' (2017) के हिंदी वर्जन ने 510.99 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

एक साल में सबसे ज्यादा कलेक्शन वाले 5 स्टार्स

रैंक स्टार साल फिल्मों की संख्या कमाई
1 अक्षय कुमार 2019 4 फिल्में 719.49 करोड़ रुपए
2 रणवीर सिंह 2018 2 फिल्में 542.46करोड़ रुपए
3 सलमान खान 2015 2 फिल्में 530.50करोड़ रुपए
4 प्रभास 2017 1 फिल्म 510.99 करोड़ रुपए
5 ऋतिक रोशन 2019 2 फिल्में 464.85करोड़ रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar Good News Collection| Akshay Kumar Box Office Movie Collections Updates: Akshay Kumar To Touch Rs 700 crores at Box Office: Akshay Kumar Movie Collection Of Kesari, Mission Mangal, Housefull 4 and Good News

Monday, January 6, 2020

आरपार की लड़ाई के मूड में अनुराग कश्यप, मोदी और शाह की नकाब वाली तस्वीर को बनाया डीपी January 06, 2020 at 09:17PM

बॉलीवुड डेस्क. अनुराग कश्यप और मौजूदा केन्द्र सरकार के बीच चल रहा मतभेद आरपार की लड़ाई बन गया है। अनुराग ने ट्विटर अपनी डीपी में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कैरिकेचर को लगाया है। इस फोटो के जरिए वे जेएनयू के नकाबपोश हमलावरों की ओर इशारा कर रहे हैं। अनुराग ने रविवार रात मुंबई के कार्टर रोड पर हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था।

अनुराग के इस ट्वीट को 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे रिट्वीट किया है। बात अगर इस पोस्ट पर आए कमेंट्स की करें तो "#अनुरागकश्पआंतकवादीहै" हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।कुछ यूजर्स ने प्रधानमंत्री का अपमान करने के लिए अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की है।

##

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हिंसा हुई थी :जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रविवार रात हिंसा हुई थी। नकाबपोशों ने छात्र-शिक्षकों को डंडे और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। वे ढाई घंटे तक कैंपस में कोहराम मचाते रहे। हमले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई घायल हो गए। आइशी ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि नकाबपोश गुंडों ने मुझे बुरी तरह पीटा। करीब 35 लोग जख्मी हो गए। अब तक 23 घायलों को एम्स से छुट्टी मिल चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anurag Kashyap JNU violence | Anurag Kashyap: Anurag Kashyap Twitter DP Reaction on Narendra Modi Central Government and Amit Shah Over Jawaharlal Nehru University (JNU) violence