Monday, January 20, 2020

कंगना बोलीं- हमारे यहां फिल्म मेकर्स को महत्व नहीं देते, जबकि एक्टर्स को विशेष दर्जे वाला माना जाता है January 20, 2020 at 05:22PM

बॉलीवुड डेस्क. अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि हमारे देश में फिल्म निर्माताओं को उतना महत्व नहीं दिया जाता जितना उन्हें मिलना चाहिए। जबकि एक्टर्स को विशेषाधिकार प्राप्त माना जाता है। ये बात उन्होंने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन के दौरान नई दिल्ली में कही। जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। कंगना से उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में निर्देशन को लेकर हुए विवाद के बारे में सवाल पूछा गया था।

जवाब में कंगना ने कहा, 'वहां कोई 'पंगा' नहीं था, डायरेक्टर ने फिल्म को छोड़ दिया था, और मैंने उसे पूरा किया। ये सिर्फ इतना ही था। अगर मैंने अपने निर्माता (और) स्टूडियो की मदद की है तो उस चीज के लिए मेरा सम्मान होना चाहिए। लोगों को पता चलना चाहिए कि मैं कितनी जिम्मेदार हूं। लेकिन इस वजह से मेरी काफी आलोचना हुई और मैं हैरान थी।'

अमेरिका से अलग है हमारे देश की स्थिति

आगे उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सेट पर एक अभिनेता होना सबसे विशेषाधिकार प्राप्त काम है। वहीं एक निर्देशक के रूप में ये उतना मूल्यवान नहीं है, जितना कि इसे होना चाहिए। ये कहने के लिए मुझे खेद है लेकिन अश्विनी भी मेरी बात से सहमत होंगी। अमेरिका से अलग हमारे देश में फिल्म निर्माताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता, ये उद्योग अभिनेताओं का है।'

आगे भी फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना

कंगना ने ये भी कहा कि वे फिल्म बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा को और आगे ले जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे अंदर का एक हिस्सा है जो फिल्म निर्माण की मेरी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाना चाहता है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो सेट पर एक अभिनेत्री बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। खासकर अगर आपकी डायरेक्टर सुलझी हुई है।' कंगना की अपकमिंग फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें उनके अलावा नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल भी नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangna Ranaut: Actress Kangana Ranaut Latest News and Updates On Bollywood Filmmakers

Kangana on DP standing with Tukde-Tukde Gang January 20, 2020 at 05:05PM

Kangana Ranaut reportedly said that Deepika Padukone knows what she has done and she has been within the democratic line. However, she added that if given a choice, she would have never supported them as according to her they were not right.

पालतू कुत्ते को लगा जकूजी में डूब रही हैं प्रिटी जिंटा, जान बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा डॉगी January 20, 2020 at 04:30PM

बॉलीवुड डेस्क. प्रिटी जिंटा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में प्रिटी ने बताया, सच्चा प्यार वो होता है जब आपका पपी आपको जकूजी में डूबने से बचा ले (कम से कम उसे तो यही लगता है) और वह तब तक परेशान रहता है जब तक आप जकूजी से बाहर न आ जाएं। मेरे बेबी के साथ प्यारा लम्हा। प्रिटी ने ट्वीट के साथ अपने पालतू कुत्ते का फोटो भी शेयर किया है। प्रिटी के पास ब्रूनो नाम का डच शेपर्ड है।

फैन्स कर रहे तारीफ: ट्विटर पर प्रिटी के फैन्स उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। दो घंटे के भीतर ही इस पोस्ट पर दो हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लोग प्रिटी के डॉग की तारीफ कर रहे हैं और उसे बेहद प्यारा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैम यही निश्चल प्यार होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह डॉग सीखने में काफी माहिर होगा।

फिल्मों से दूर हैं प्रिटी: प्रिटी जिंटा के करियर की बात करें तो उनकी अंतिमफिल्म 2018 में आई भैयाजी सुपरहिट थी जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। 44 साल की प्रिटी ने लॉस एंजेलिस, अमेरिका बेस्ड जीन गुडइनफ से 2016 में शादी की थी। वह यूएस बेस्ड हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
puppy jumps into the jacuzzi to save actress preity zinta from drowning

फैशनिस्टा प्रियंका चोपड़ा ने पहनी बनारसी सिल्क साड़ी, कीमत में आ जाएगा 10 ग्राम सोना January 20, 2020 at 04:30PM

बॉलीवुड डेस्क.मुंबई पुलिस के सालाना इवेंट उमंग 2020 में प्रियंका चोपड़ा का लुक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साड़ी की कीमत 10 ग्राम सोने की कीमत से भी ज्यादा है। मसाबा गुप्ता के कलेक्शन वाली इस साड़ी की कीमत 42, 575 रुपए है।

पति निक ने भी की तारीफ : बनारसी कट वर्क कडवा बॉर्डर सिल्क साड़ी में प्रियंका स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक बिंदी और एक हाथ में चूड़ियां पहनकर कम्पलीट किया था। प्रियंका के इस लुक को देखकर निक ने उनकी फोटो पर 'स्टनिंग' कमेंट किया।

हॉलीवुड में बढ़ा काम का दायरा : बात प्रियका के वर्क फ्रंट की करें तो वे अमेजन स्टूडियो की सीरीज 'सिटाडेल' मेंरिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। खुद प्रियंका ने इसे ट्वीट करके कन्फर्म किया था।इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fashionista Priyanka Chopra wore a Banarasi silk saree worth equal to 10 grams of gold price
Fashionista Priyanka Chopra wore a Banarasi silk saree worth equal to 10 grams of gold price