Tuesday, February 4, 2020

माहिरा शर्मा की मां सानिया ने दिखाई घर के अंदर की झलक, बोलीं- बेटी के बगैर चार महीने से सूना पड़ा है February 04, 2020 at 04:30PM

टीवी डेस्क (किरण जैन). सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में माहिरा शर्मा काफी हलचल मचा रही हैं। वहीं, उनकी मां सानिया शर्मा की माने तो उनका असल घर पिछले चार महीने से सूना पड़ा है। हाल ही में दैनिक भास्कर माहिरा शर्मा के मुंबई में स्थित घर पहुंचा, जहां उनकी मां ने हमें घर के एक-एक कोने से रूबरू कराया। माहिरा के बारे में सानिया ने क्या कहा? डालते हैं एक नजर:-

माहिरा के घर का मुख्य द्वार, जिस पर 'वेलकम टू शर्मा फैमिली' लिखा हुआ है। फोटो क्रेडिट- अजीत रेडेकर।

दिन की शुरुआत पूजा से करती हैं माहिरा
माहिरा अपने दिन की शुरुआत पूजन के साथ करती हैं। मंदिर सजाना उन्हें बहुत पसंद हैं और मौका पाते ही भगवान के भजन में लग जाती हैं।

माहिरा शर्मा के घर में स्थित मंदिर और डाइनिंग एरिया। फोटो क्रेडिट- अजीत रेडेकर।

मां-बेटी सलमान की बड़ी फैन
सानिया शर्मा घर में लगे बेटी का कोलाज दिखाते हुए कहती हैं, "मैं और माहिरा दोनों ही भाईजान (सलमान खान) के बहुत बड़े फैन हैं। ये कोलाज माहिरा के लिए मैंने सरप्राइज के तौर पर बना रखा है। वे जब आकर सलमान खान के साथ अपनी पिक्चर देखेंगी को तो बहुत खुश हो जाएंगी। यूं तो कई सरप्राइज हमने प्लान किए हैं, लेकिन वे काफी स्पेशल हैं।"

किचन में सिर्फ कॉफी बनाने जाती हैं
'बिग बॉस' के घर के अंदर माहिरा ने खाना बनाना सीख लिया है, लेकिन शो में जाने से पहले वे इतनी अच्छी कुक नहीं थीं। सानिया कहती हैं, "माहिरा को बेसिक कुकिंग आती है। हालांकि, उम्मीद है कि शो से बाहर आने के बाद वे हमें कई अच्छी डिशेस बनाकर खिलाने वाली हैं। वे कॉफी बहुत अच्छी बना लेती हैं और किचन में ज्यादातर सिर्फ कॉफी बनाने के लिए ही कदम रखती हैं।"

माहिरा शर्मा के घर के किचन। फोटो क्रेडिट- अजीत रेडेकर।

हमेशा सजा रहता है माहिरा का बेडरूम
घर का सबसे अच्छा कोना माहिरा का बैडरूम है। इसके बारे में सानिया बताती हैं, "माहिरा का बैडरूम हमेशा सजा हुआ रहता है। जब से वे 'बिग बॉस' के घर में गई हैं, ये रूम काफी सूना हो गया है। यहां तक कि मैं भी इस रूम में ज्यादा नहीं आती। क्योंकि इससे मैं काफी भावुक हो जाती हूं। देखना घर आते ही सबसे पहले वह अपने बैडरूम में जाएगी।"

माहिरा शर्मा का बैडरूम। फोटो क्रेडिट- अजीत रेडेकर।

माहिरा को पेट्स बहुत पसंद
माहिरा को पेट्स बहुत पसंद हैं। उनके पास दो बिल्लियां हैं, जिनकी तस्वीरें वे 'बिग बॉस 13' में भी ले गई हैं। पांच साल से ये बिल्लियां माहिरा के साथ हैं और इन्हे लेकर वे बहुत भावुक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो क्रेडिट- अजीत रेडेकर।

कपिल के शो में पहुंचे आशिकी ब्वॉय राहुल रॉय, बोले दोस्त की हेयर स्टाइल की बदौलत मिली थी फिल्म में एंट्री February 04, 2020 at 04:30PM

टीवी डेस्क.महेश भट्‌ट की फिल्म ‘आशिकी’ को रिलीज हुए जुलाई 2020 में तीस साल पूरे हो जाएंगे। इसलिए फिल्म की स्टार कास्ट राहुल रॉय, अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी ‘द कपिल शर्मा शो’ में आए तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। जहां राहुल ने दिलचस्प किस्से भी बताए। राहुल बोले कि उन्हें कास्ट करने के लिए भट्‌ट ने जिद्द पकड़ ली थी। बातचीत के दौरान जब कपिल ने राहुल से उनकी खास हेयर स्टाइल के बारे में भी पूछा। जिसे राहुल ने मॉडलिंग के दिनों में लंदन वाले दोस्त की स्टाइल से कॉपी किया था।

हेयरस्टाइल ट्रेंड में थी तब : राहुल ने आगे कहा-जब मैंभट्ट साहब से पहली बार मिला था, तब उन्हें मेरी हेयर स्टाइल और ड्रेसिंग बड़ी अजीब लगी। वे तभी सेमुझे इस फिल्म के लिए साइन करने की बात कर रहे थे, तब इंडस्ट्री के हर एक डायरेक्टर ने मुझे लीड रोल में लेने पर उन्हें चेतावनी दी थी। लोगों का कहना था कि उनका यह प्रयोग असफल साबित होगा। बहुतों ने कहा था कि मैं हीरो की तरह भी नहीं दिखता हूं। मुझे याद है, तब मेरे बाल बिखरे हुए रहते थे। इससे मेरे चेहरे के एक्सप्रेशंस पूरी तरह ढंक जाते थे। लेकिन भट्ट साहब मुझे फिल्म में लेने की ज़िद पर अड़े थे।’ कपिल ने कहा कि इन सबके बावजूद उनकी वह स्टाइलसालों तक ट्रेंड में रही।

ब्लैक में बिके थे टिकट :तीन दशक पुरानी यादों को ताजा करते हुए राहुल ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी हिंदी सिनेमा में काम करेंगे। महेश भट्ट के साथ कई फिल्म सेट्स पर जाते थे, ताकि वह एक्टरों को देखकर फिल्ममेकिंग और एक्टिंग की बारीकियां समझ सकें। वे अनुपम खेर, मीनाक्षी शेषाद्री जैसे शानदार कलाकारों का काम देखते थे। इंडस्ट्री भले ही उनके खिलाफ बात कर रही थी, लेकिन महेश भट्ट ने अपने दिल की सुनी और उन्हें ‘आशिकी’ फिल्म के लिए लीड रोल में कास्ट किया। उसके बाद जो हुआ, वह इतिहास बन गया। राहुल ने यह तक बताया कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब उन्हें पता चला था कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए इतने ज्यादा उत्सुक थे कि वे ब्लैक में 1500 रुपए तक के टिकट खरीद रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aashiqui Boy Rahul Roy at Kapil sharma show shared memories of shooting time

तापसी पन्नू बोलीं- प्यार में थप्पड़ को सामान्य बताते हैं लोग, लेकिन मुझे मारा-मारी वाला प्यार समझ नहीं आता February 04, 2020 at 03:39PM

बॉलीवुड डेस्क (ज्योति शर्मा). तापसी पन्नू स्टारर 'थप्पड़' 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अमृता (तापसी पन्नू) की है, जो भरी पार्टी में पति के थप्पड़ मारने के बाद उससे तलाक चाहती है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में तापसी ने इस फिल्म के आइडिया को लेकर बात की। उनकी मानें तो किसी ने उन्हें यह फिल्म ऑफर नहीं की थी। बल्कि वे खुद इस मुद्दे पर लम्बे समय से फिल्म करना चाहती थीं।तापसी कहती हैं,

मारा-मारी वाला प्यार मुझे समझ नहीं आता

तापसी कहती हैं,

##

सबसे ज्यादा होने वाला क्राइम 'थप्पड़'

तापसी की मानें तो 'थप्पड़' को क्राइम की नजर से नहीं देखा जाता। लेकिन अगर इसे उस तरह देखा जाए तो इसे लेकर दर्ज होने वाले केस किसी अन्य अपराध की तुलना में सबसे ज्यादा होंगे। हमने इसे सामान्य बना दिया, यह कहकर कि ठीक है चलता है, बर्दाश्त करना सीखो। यह प्यार का पेशन है। तापसी कहती हैं,

##

हम बचपन से सीखते हैं यह सब

तापसी की मानें तो वे किसी को थप्पड़ नहीं मार सकतीं। क्योंकि उन्होंने बचपन में थप्पड़ नहीं खाए हैं। बकौल तापसी, "

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो क्रेडिट- अजीत रेडेकर।

Telugu actresses making it big in Bollywood February 04, 2020 at 02:30PM

Not many know that sexy siren Disha Patani forayed into cinema with Puri Jagannadh’s Loafer. Not only her, successful actresses like Taapsee Pannu, Kriti Sanon and Kriti Kharbanda have also made their debut in Telugu.