Tuesday, February 4, 2020

रोज सोलह अंडे खाकर और छह घंटे ट्रेनिंग कर सूरज पंचोली ने बनाई ‘हवा सिंह’ जैसी बॉडी February 04, 2020 at 07:36PM

बॉलीवुड डेस्क (मुंबई). सूरज पंचोली की अगली फिल्म ‘हवा सिंह’ होगी। यह मशहूर इंडियन बॉक्सर हवा सिंह की बायोपिक है। इसका फर्स्ट लुक मंगलवार को सलमान खान ने रिलीज किया। अगले पांच दिनों में इसकी पूरी टीम शूटिंग के लिए हरियाणा रवाना हो रही है। इसका निर्देशन प्रकाश नांबियार करेंगे। फिल्म में हवा सिंह की बॉडी एक्वायर करने के लिए सूरज ने 10 किलो वजन बढ़ाया और इसके लिए उन्हेंबॉक्सिंग की ट्रेनिंग खुद हवा सिंह के बेटे ने दी।

सूरज ने भास्कर से खास बातचीत में बताया, ‘इस फिल्म की शूटिंग हवा सिंह के घर और उनके होम टाउन में होगी। उनके परिवार में तीसरी पीढ़ी भी बॉक्सिंग के खेल को आगे बढ़ा रही है। उनकी पोती नूपुर हवा सिंह महज 18 या 19 साल की हैं और वे इंडिया ओलिंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर रही हैं।'

छह महीने हरियाणा में रहकर ट्रेनिंग ली

सूरज के मुताबिक 'हवा सिंह जैसा बनने के लिए बॉडी ट्रांसफॉरमेशन के साथ-साथ बॉक्सिंग सीखने पर भी मैंने बहुत अभ्यास किया है। यह मुझे 6 महीने पहले ऑफर की गई थी और मैंने उसी वक्त से बॉक्सिंग ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। अपना वजन भी बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसकी पूरी ट्रेनिंग मुझे उनके बेटे संजय हवा सिंह ने दी है। वहीं मैंने विजेंद्र सिंह से भी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान मैं छह महीने हरियाणा में रहा हूं। इसके बाद संजय मुंबई आए और यहीं कैंप लगाकर फिल्म के बाकी कलाकारों को भी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी।

कैरेक्टर के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया

'हरियाणा में जब हमारा कैंप लगा था तब रोजाना दिन में तीन बार ट्रेनिंग होती थी। मैं वहां के प्रोफेशनल बॉक्सर्स के साथ ट्रेनिंग करता था। उन्हीं के घर का खाना खाता था। यह सिलसिला कुल मिलाकर 4 से 5 महीने तक चला। लिहाजा, मैंने पिछले पांच महीनों में अपना वजन इस कैरेक्टर के लिए 10 किलो बढ़ाया। ‘गजनी’ में वेट पुट ऑन करने के लिए आमिर हर दो घंटे पर छोटे-छोटे मील लिया करते थे। मैं पिछले चार-पांच महीनों से रोजाना दिन के 15-16 अंडे खा रहा हूं। डेढ़ किलो तक दूध पी रहा हूं। नारियल पानी भी मेरी मील में रहता ही है।'

कौन थे हवा सिंह?

कप्तान ‘हवा सिंह’ का जन्म 16 दिसंबर 1937 को हरियाणा में भिवानी जिले के उमरवास गांव में हुआ था। 19 साल की उम्र में वे भारतीय सेना में शामिल हुए और वहीं उन्होंने बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया। साल 1960 में उन्होंने उस समय के चैम्पियन मोहब्बत सिंह को हराकर वेस्टर्न कमांड का खिताब जीता था। हवा ने साल 1961 से 1972 तक लगातार नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती थी। उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी आज तक कोई नहीं कर पाया है। एशियाई खेलों में बॉक्सिंग के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने वाले हवा इकलौते भारतीय बॉक्सर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में सूरज पंचोली का लुक।
पूर्व भारतीय बॉक्सर हवा सिंह (दाएं)

Shweta shares cute throwback of Abhishek February 04, 2020 at 06:04PM

The versatile actor Abhishek Bachchan has turned a year older today. Since last night, fans have filled the social media pages with the sweet birthday wishes for the actor. A while ago his dear sister Shweta Bachchan Nanda also took to the photo-sharing app to wish Abhishek, Happy Birthday!

Bollywood star couples at Armaan's reception February 04, 2020 at 05:57PM

Watch: Bebo, KJo, Lolo dance to Bole Chudiya February 04, 2020 at 05:24PM

Yesterday, the entire Kapoor clan and celebs from Bollywood graced the grand reception of Armaan Jain and Anissa Malhotra. From Kareena Kapoor Khan, Shah Rukh Khan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt to Tara Sutaria, Varun Dhawan and others were spotted at the reception.