Saturday, February 15, 2020

मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘पौनियिन सेल्वन’में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, निभा सकती हैं विलेन का किरदार February 15, 2020 at 12:05AM

बॉलीवुड डेस्क. ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही तमिल फिल्म ‘पौनियिन सेल्वन’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बताया। फिल्म में जयम रवि, विक्रम, मोहन बाबू, कीर्ति सुरेश, अनुष्का शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज के बारे में मेकर्स ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची ऐश्वर्या ने बताया कि, मैं ‘पौनियिन सेल्वन’ का हिस्सा हूं और मणि रत्नम के प्रोजेक्ट में शामिलहोना सम्मान की बात है। फिल्म के बारे में जानकारी देने पर उन्होंने कहा कि, मणि सर मेरे गुरु हैं, मैंने अपनी फिल्म ‘इरुवर’ उन्हीं के साथ की थी। यह उनकी इच्छा है कि वे दुनिया को इस फिल्म के बारे में जानकारी कब देना चाहते हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या फिल्म में डबल रोल निभाती नजर आएंगी। इसका निर्माण लायका प्रोडक्शन कर रहा है।

निभा सकती हैं विलेन का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या फिल्म में एक ऐसी महिला के किरदार में नजर आ सकती हैं, जो ताकत के लिए पागल है। रिपोर्ट्स के अनुसार वे फिल्म में चोला मंडलम के खजांची पेरिया की पत्नी नंदनी के रोल में नजर आएंगी। पेरिया का किरदार तेलुगु स्टार मोहन बाबू निभा सकते हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aishwarya Rai Bachchan upcoming film| Aishwarya Rai in Tamil film| Aishwarya rai with Mani Ratnam

‘लव आजकल 2’ ने पहले दिन किया 12.40 करोड़ रुपए का कारोबार, साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी February 14, 2020 at 11:54PM

बॉलीवुड डेस्क. 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, सारा अली खान स्टारर ‘लव आजकल 2’ ने पहले दिन 12.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन और प्रोडक्शन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करिेयर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक हाल ही में रिलीज हुई बड़ी फिल्मों से की तुलना में ‘लव आजकर 2’ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले दिन की कमाई के मुताबिक अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांसिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ ने 10.26 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

##

साल 2009 में आई ‘लव आज कल’ भी बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुतबाकि फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी। गौरतलब है कि यह फिल्म 66.56 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 2009 की दूसरी सबसे सफल फिल्म थी। आमिर खान स्टारर ‘3 इडियट्स’ 203 करोड़ रुपए के बिजनेस के साथ पहले नंबर पर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Love Aaj Kal box office| Love Aaj kal 2 business

Rakul Preet Singh goes the vegan way! February 14, 2020 at 10:47PM

Sometimes, you do something on a whim and then, decide to stick to it for the rest of your life. Rakul Preet Singh would agree. The actress decided to turn vegan suddenly, without any pre-planning or thought but says that it’s one of the best decisions she ever took.

Rakul Preet Singh goes the vegan way!

She says, “I have been a hardcore non-vegetarian all my life. Not that I didn’t like my veggies, but meat was a crucial part of my diet, especially eggs. However, one day, I just decided to turn vegan. It was a sudden decision — something that came from within and not prompted by any trend. Now, I feel lighter and full of energy.”

Given that her profession includes a lot of travelling, how easy is it going to find vegetarian fare everywhere? Rakul replies, “When shooting in Mumbai, I carry vegan shake, fruits, and meals from home. The only trouble is when you are travelling abroad — in many countries, it’s easier to get grilled chicken and fish. But where there is a will, there is a way. If nothing, my team buys any vegetable they can find, and cooks it with some yellow dal and rice, almost like a khichdi. I add vegan ghee to it for taste.”

Also Read: Rakul Preet Singh oozes hotness as she chills under the sun in a blue bikini

ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ के खिलाफ केस फाइल करेंगे तमिल प्रोड्यूसर पीएन थेनप्पन, प्लॉट चोरी करने का आरोप February 14, 2020 at 10:44PM

बॉलीवुड डेस्क. तमिल प्रोड्यूसर पीएन थेनप्पन ने ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ के खिलाफ मुकदमा करने की घोषणा की है। आईएएनएस के मुताबिक थेनप्पन ने फिल्ममेकर्स पर नकल करने के आरोप लगाए हैं। दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने 92 एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर का खिताब जीता है। फिल्म ने 6 नॉमिनेशन में से 4 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।

एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान थेनप्पन ने कहा कि, मैं सोमवार या मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वकील की मदद से फिल्ममेकर्स के खिलाफ केस फाइलकरूंगा। ‘पैरासाइट’ के मेकर्स ने मेरी फिल्म का प्लॉट चोरी किया है। उन्होंने कहा कि, जब उन लोगों को लगता है कि हमारी फिल्म उनकी फिल्म से प्रेरित हैं, तो वे हमारे खिलाफ केस कर देते हैं, मैं भी उनके साथ ऐसा ही करूंगा। तमिल निर्माता ने ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर्स से मुआवजे की मांग की है।

थेनप्पन ने साल 1999 में आई ‘मिनसारा कन्ना’ का निर्माण किया था, जिसमें विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि ‘मिनसारा कन्ना’ की कहानी ‘पैरासाइट’ से मिलती है। वहीं, फिल्म के निर्देशक रविकुमार जारी विवाद से बेहद खुश हैं। रवि ने कहा कि, फिल्म की कहानी ने ऑस्कर जीता है, इस बात से मैं बेहद खुश हूं। हालांकि केस करना या नहीं करना यह निर्माता के ऊपर है।

पहली बार नॉन-इंग्लिश फिल्म ने जीता ऑस्कर
बीते रविवार को हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर का खिताब जीता था। एकेडमी के 92वें साल के इतिहास में पहली बार किसी नॉन-इंग्लिश फिल्म ने यह पुरस्कार जीता है। इसके साथ फिल्म ने 6 कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर के साथ ही, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म, बेस्ट डायरेक्ट का पुरस्कार जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Partasite dispute| Oscar winner film Parasite in dispute| Tamil producer PN Thenappan to file case