Saturday, February 22, 2020

When Bollywood remakes created controversies February 22, 2020 at 05:01PM

It is the dawn of remakes in Bollywood. When not looking to the west or other international cinema, filmmakers in the Hindi film industry are choosing to remake films that have already proven to have the winning formula among the Indian audience. From bringing back the classics to recreating hits in regional cinemas, filmmakers in the Bollywood industry have been doing it all. However, of late, these remakes seem to be causing quite a stir within the industry.Let's take a look at some remakes that made headlines for the wrong reasons.

डब्बू रतनानी ने इंटरनेशनल फोटोशूट से कॉपी किया कियारा आडवाणी का टॉपलेस पोज, सोशल मीडिया यूजर ने दिए सबूत? February 22, 2020 at 05:00PM

बॉलीवुड डेस्क. हर साल की तरह इस साल भी फेमस फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपना एनुअल सेलिब्रिटी कैलेंडर लॉन्च किया। इस कैलेंडर में उन्होंने 14 फिल्मी सितारों को जगह दी और उनके एक से बढ़कर एक फोटो कैप्चर किए लेकिन 25 साल से फोटोग्राफी में सक्रिय डब्बू रतनानी के काम पर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। 2020 कैलेंडर के लिए उन्होंने कियारा आडवाणी का जो फोटोशूट किया है, उसे एक इंटरनेशनल फोटोग्राफर के फोटोशूट की नकल बताया जा रहा है।


सोशल मीडिया यूजर ने दिए सबूत: डब्बू का कैलेंडर सामने आते ही एक सोशल मीडिया यूजर ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए और कियारा के पोज को इंटरनेशनल फोटोग्राफर मैरी बार्स्च के फोटोशूट की कॉपी बताया। इसके बाद मैरी बार्स्च ने भी अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की और लिखा, मैं इसे यहीं छोड़ती हूं। इसके अलावा मैरी ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं जिसमें यूजर्स ने डब्बू के फोटोशूट का मजाक उड़ाते हुए कमेंट किए हैं।


कियारा ने कियाहै टॉपलेस फोटोशूट: डब्बू के लिए कियारा के जिस पोज की चर्चा हो रही है, उसमें वह हरियाली के बीच टॉपलेस खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने आपको एक पत्ते से कवर किया है। बिलकुल ऐसा ही पोज मैरी ने अपने फोटोशूट के लिए शूट किया था। कियारा की आनेवाली फिल्मों की बात करें तो वह शेरशाह, लक्ष्मी बॉम्ब और भूल भुलैया 2 में नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Is Kiara Advani’s Photo From Daboo Ratnani's Calendar Shoot Copied from international photographer marie barsch

पिता को याद कर इमोशनल हुईं नीना गुप्ता, बोलीं- मेरी बेटी को पालने में उन्होंने सबसे ज्यादा मदद की February 22, 2020 at 04:30PM

बॉलीवुड डेस्क. नीना गुप्ता की मानें तो बतौर सिंगल पैरेंट बेटी मसाबा के पालन-पोषण में उन्हें सबसे ज्यादा मदद उनके पिता ने की। 60 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री ने यह खुलासा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' में किया। वे वहां आयुष्मान खुराना, जीतेंद्र कुमार और गजराज राव के साथ फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

पापा मुश्किल दौर में मेरी बैकबोन थे: नीना

नीना ने शो पर इमोशनल होते हुए कहा, "मेरे पापा ने मेरी बेटी के पालन-पोषण में बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाया है। मुझे मदद करने के लिए वे खासतौर पर मुंबई शिफ्ट हो गए थे। मैं बयां नहीं कर सकती कि उनकी कितनी शुक्रगुजार हूं। मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में वे मेरी बैकबोन थे।" शो के कंटेस्टेंट रोहित राउत को भी सिंगल पैरेंट ने पाला है। उनका गाना सुनने के बाद नीना ने कहा, "इतना खूबसूरत परफॉर्मेंस देखने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। लेकिन मैं इसे देखकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं।"

मसाबा नीना और विवियन रिचर्ड की बेटी

गौरतलब है कि मसाबा नीना और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड की बेटी हैं। 80 के दशक में दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, उन्होंने शादी नहीं की थी। बावजूद इसके नीना ने मसाबा को बतौर सिंगल पैरेंट बड़ी करने का फैसला लिया था। मुंबई मिरर से एक बातचीत में उन्होंने कहा था, "अगर मुझे अपनी गलती सुधारने का एक मौका मिलता तो मैं बगैर शादी के मां नहीं बनती। हर बच्चे को दोनों पैरेंट्स की जरूरत होती है। मैं मसाबा के प्रति ईमानदार थी। इस वजह से हमारे रिश्ते पर असर नहीं पड़ा। लेकिन मैं जानती हूं कि उसने सफर किया है।" 31 वर्षीय मसाबा फैशन डिजाइनर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Idol 11: Neena Gupta credited her father for helping her raise daughter Masaba as a single mother

Here are the newsmakers of the week February 22, 2020 at 04:00PM