Saturday, March 7, 2020

बढ़े वजन के चलते ट्रोल हुईं कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी, लोगों ने हाथी से की तुलना March 06, 2020 at 10:05PM

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। इस लिस्ट में नया नाम कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ का है। गिन्नी हाल ही में मुंबई में हुई फिल्म 'बागी 3' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। स्क्रीनिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिनमें गिन्नी का वजन पहले से बढ़ा हुआ नजर आया। दरअसल, गिन्नी ने दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है और प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना आम बात है लेकिन यह बात ट्रोलर्स को कहां समझ आती। उन्होंने गिन्नी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलर्स ने पार की हद: इंस्टाग्राम पर गिन्नी की तस्वीरों पर ट्रोलर्स ने भद्दे कमेंट्स लिखे। किसी ने लिखा, हाथी मेरे साथी तो किसी ने लिखा, कपिल के नसीब में यही यह क्या? एक यूजर ने लिखा, दोनों मियां बीवी से पूछो किस चक्की का आटा खाते हैं? एक और यूजर ने लिखा, इतनी मोटी ये तो बच्चा यादव की बहन लगती है। हालांकि, कपिल के कुछ फैन्स गिन्नी के बचाव में उतरे और उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ भी लगाई। एक यूजर ने लिखा, शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो कपिल की वाइफ को मोटी कह रहे हैं। वह कुछ समय पहले एक बेटी की मां बनी है तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है। कुछ भी बोलते हो घर में मम्मी और बहन मोटी नहीं होतीं क्या, शर्म करो इतना सा भी दिमाग नहीं है क्या?

10 दिसंबर को मां बनी थीं गिन्नी: कपिल अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही पिता बने थे। (10 दिसंबर) को उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया था। कपिल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने तड़के 3 बजे अपने ट्वीट में लिखा था, "बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।"कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma's Wife Ginni Chatrath Body Shamed for her weight gain

कोरोनावायरस की दहशत के बावजूद 'बागी 3' की जबर्दस्त शुरुआत, पहले दिन की कमाई में 'तान्हाजी' को पछाड़ा March 06, 2020 at 10:03PM

बॉलीवुड डेस्क. टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस की दहशत के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' को पछाड़ते हुए 2020 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। 'तान्हाजी' ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए कमाए थे।

आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा, "कोरोनावायरस का डर, प्री-होली-डल फेज, परीक्षा का दौर...बावजूद इसके 'बागी 3' ने बड़ी शुरुआत की। 2020 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी। टाइगर श्रॉफ की 5वीं फिल्म, जिसने डबल डिजिट में ओपनिंग की। सिंगल स्क्रीन में एक्सीलेंस, मल्टीप्लेक्सेस में डिसेंट रही। पहले दिन भारत में 17.50 करोड़ रुपए कमाए।"


अब तक 2020 की टॉप 5 ओपनर्स

क्र. फिल्म रिलीज डेट पहले दिन का कलेक्शन
1 बागी 3 6 मार्च 17.50 करोड़ रुपए
2 तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 15.10 करोड़ रुपए
3 लव आज कल 14 फरवरी 12.40 करोड़ रुपए
4 स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी 10.26 करोड़ रुपए
5 शुभ मंगल ज्यादा सावधान 21 फरवरी 9.55 करोड़ रुपए


टाइगर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर
ओपनिंग कलेक्शन के मामले में 'बागी 3' टाइगर श्रॉफ की ही पिछली दो फिल्मों 'वॉर' और 'बागी 2' को पछाड़ने में नाकामयाब रही। 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई 'वॉर' ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई 'बागी 2' का फर्स्ट डे कलेक्शन 25.10 करोड़ रुपए था।

टाइगर की टॉप 5 ओपनर्स

क्र. फिल्म रिलीज डेट पहले दिन की कमाई
1 वॉर 2 अक्टूबर 2019 53.35 करोड़ रुपए
2 बागी 2 30 मार्च 2018 25.10 करोड़ रुपए
3 बागी 3 6 मार्च 2020 17.50 करोड़ रुपए
4 स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 10 मई 2019 12.06 करोड़ रुपए
5 बागी 30 अप्रैल 2016 11.94 करोड़ रुपए

अहमद खान का निर्देशन
6 मार्च को रिलीज हुई 'बागी 3' को अहमद खान ने निर्देशित किया है। वे इस फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग के निर्देशक भी रहे हैं। स्टारकास्ट में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, सतीश कौशिक और मानव गिल शामिल हैं। फिल्म के सॉन्ग 'डू यू लव मी' में दिशा पाटनी ने स्पेशल अपीयरेंस दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baaghi 3 Day 1 Box Office Collection: Tiger Shroff, Shraddha Kapoor Starrer Became Highest Opener Of 2020

रणवीर सिंह ने उठाई क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी, दोहराया 1983 का विजयी इतिहास March 06, 2020 at 09:45PM

बॉलीवुड डेस्क.रणवीर सिंह की फिल्म 83 का नया स्टिल रिलीज हो गया है। इसमें वे 1983 की क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और महेश भूपति ने मिलकर 83 मर्चेन्डाइज और एसेसरीज कलेक्शनलॉन्च किया है जो फिल्म 83 से जुड़ा है।

क्रिकेट इंस्पायर्ड है फैशन : महेश भूपति के स्वैग फैशन हब प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर यह मर्चेन्डाइज लॉन्च किया है। टीम इंडिया के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म 10 अप्रैल को हिन्दी, तमिल और तेलुगु मेंरिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे।

रणवीर की पोस्ट पर ब्रायन लारा का कमेंट : रणवीर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए हुए फिल्म का नया फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। इस फोटो पर वेस्टइंडीज के लीजेंड्री क्रिकेट प्लेयर ब्रायन लारा ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा - भाई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranveer Singh 83 | Ranveer Singh 83 Upcoming Film Latest Pictures and Updates On Kapil Dev 83 World Cup Winning Moment

Friday, March 6, 2020

Post Radhe, Salman Khan to play a cop in Aayush Sharma’s next March 06, 2020 at 08:16PM

‘Family first’, has always been Salman’s motto in life and career. Ever since the news of Salman joining his brother-in-law Aayush Sharma in a forthcoming film hit the headlines, Salman’s fans on Twitter have gone berserk warning him of destroying his own career for family’s sake.

Post Radhe, Salman Khan to play a cop in Aayush Sharma’s next

But Salmaniacs can relax. Salmam is only doing a cameo as a cop, in his brother-in-law’s film. What’s with Salman Khan’s fascination with cop heroes? He played a cop in his last release Dabangg 3. Now he will be seen as a cop in his Eid 2020 release Radhe, which unofficially picks up the cop-character in 2008’s Wanted from where it left off.

Just when we thought it was time for Salman’s fascination with the colour khaki to ebb, he will be back playing a cop, this time a Sikh cop, in an untitled film co-starring Salman’s brother-in-law Aayush Sharma to be directed by Abhiraj Minawala who directed Ayush Sharma’s debut film LoveYatri.

Earlier in his career Salman has played a cop in Auzaar, Garv and Wanted.

Salman is known to stand by his family members whether it is brother Arbaaz Khan whom Salman allowed to direct Pyar Kiya TohDarna Kya and Dabangg 2, or his elder brother-in-law Atul Agnihotri (the producer of several Salman starrers) and now his younger brother-in-law Aayush.

Also Read: After Thailand, Salman Khan cancels the Azerbaijan schedule of Radhe – Your Most Wanted Bhai