Saturday, March 7, 2020

अनुपम खेर ने लीजेंड रॉबर्ट डी नीरो को बताया गॉड ऑफ एक्टिंग, साथ मनाया 65वां जन्मदिन March 06, 2020 at 10:35PM

बॉलीवुड डेस्क. अनुपम खेर शनिवार को 65 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन लीजेंड हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के साथ न्यूयॉर्क में मनाया। खेर ने इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की हैं। उन्होंने नीरो को गॉड ऑफ एक्टिंग कहा।

दोनों दिग्गज एक्टर्स ने आखिरी बार 2012 की फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ में स्क्रीन स्पेस शेयर की थी। सेलिब्रेशन वीडियो शेयर कर खेर ने लिखा 'अपने बर्थडे पर गॉड ऑफ एक्टिंग रॉबर्ड डी नीरो के साथ समय बिताने से ज्यादा जादुई किसी भी एक्टर्स के लिए कुछ भी नहीं हो सकता, मैं आभारी हूं कि डी नीरो ने मेरा लंच इन्विटेशन एक्सेप्ट किया। इसके कहते हैं कुछ भी हो सकता है का बाप।'

ऑस्कर विजेता हैं रॉबर्ट डी नीरो
नीरो ने पहली बार साल 1975 में फिल्म ‘द गॉडफादर: पार्ट 2’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। इसके अलावा उन्होंने 1981 में ‘रेजिंग बुल’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। इसके अलावा वे एकेडमी अवॉर्ड के लिए 6 बार नॉमिनेट भी हो चुके हैं। वहीं, कई हॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुके अनुपम खेर ‘द बॉय विथ टॉपनॉट’ के लिए बाफ्ता अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anupam Kher with Robert De Niro| Anupam Kher celebrates birthday with Niro| Anupam Kher birthday

सूर्यवंशी के लिए अक्षय ने नौ किलो वजन घटाया, सलमान की फिल्म से टक्कर पर बोले- मुझे कोई दिक्कत नहीं March 06, 2020 at 10:18PM

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होने जा रही है, जिसमें वे एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ऑफिसर के रोल में नजर आएँगे। इस रोल की तैयारी को लेकर अक्षय का कहना है कि इसके लिए उन्होंने करीब नौ किलो वजन कम किया, ताकि वे एटीएस अफसर की तरह फिट नजर आ सकें। इसके अलावा सलमान के साथ ईद पर होने वाली फिल्मों की टक्कर को लेकर उन्होंने कहा, इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।

अक्षय ने ये बातें एक प्रमुख वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान कही। रोहित के साथ इतने दिनों बाद काम करने को लेकर उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर जहाज के कप्तान की तरह होता है और वही फिल्म के कलाकारों को चुनता है। सूर्यवंशी से पहले भी हमने दो बार साथ काम करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी थी।'

सलमान की फिल्म से कोई दिक्कत नहीं

अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'लक्ष्मी बम' और सलमान खान की 'राधे' इस साल मई में ईद पर रिलीज होंगी। इन दोनों फिल्मों की टक्कर के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, 'इसे बढ़ा-चढाकर बताया जा रहा है और ऐसा कुछ नहीं है। पिछले दिनों मैं मेहबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहा था और सलमान भी वहीं पर थे। हम साथ बैठे और हमारे बीच काफी देर तक बातें भी हुईं। लेकिन हमने इस टक्कर का जिक्र तक नहीं किया। वो त्योहार का सीजन होगा और दो फिल्मों के बीच 6 हजार स्क्रीन्स का बंटवारा आसानी से हो सकता है। पहले भी फिल्मों के बीच टक्कर हो चुकी हैं, मुझे इसमें कोई दिक्कत नजर नहीं आती।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्षय कुमार।

जान्हवी कपूर के बर्थडे पर कार्तिक आर्यन ने शुरू किया #WashYourHands, जान्हवी ने इसे बताया सबसे अहम बर्थडे विश March 06, 2020 at 09:48PM

बॉलीवुड डेस्क. कार्तिक आर्यन ने जान्हवी कपूर के बर्थडे पर एक खास कैम्पेन शुरू किया है। यह कैम्पेन कोरोना वायरस के असर से बचने के लिए है। जिसे उन्होंने CoronaStopKaroNa और#WashYourHands नाम दिया है। कार्तिक की इस पहल पर जान्हवी ने इसे सबसे अहम बर्थडे विश बताया है।

##

आईफा भी हुआ कैंसिल : भारत में बढ़ते कोरोना केसेस के कारण मध्यप्रदेश में 27 मार्च से होने जा रहा आईफा अवॉर्ड्स इवेंट भी कैंसिल कर दिया गया है। अमृतसर में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ अब तक 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

दुनियाभर में कोरोना की स्थिति :एशिया: दक्षिण कोरिया में6593, ईरान में 3513, जापान में 1065 लोग कोरोना की चपेट में हैं। माना जा रहा है कि चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ?एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में पीड़ितों की संख्या 3513पहुंच गई है। दक्षिण कोरिया में 6593 केस सामने आए हैं। जापान में 1065 लोग कोरोना की जद में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karthik Aryan Janhvi Kapoor | Karthik Aryan Latest Instagram Picture Reaction On Janhvi Kapoor Birthday; Post WashYourHands & CoronaStopKaroNa

बढ़े वजन के चलते ट्रोल हुईं कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी, लोगों ने हाथी से की तुलना March 06, 2020 at 10:05PM

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। इस लिस्ट में नया नाम कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ का है। गिन्नी हाल ही में मुंबई में हुई फिल्म 'बागी 3' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। स्क्रीनिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिनमें गिन्नी का वजन पहले से बढ़ा हुआ नजर आया। दरअसल, गिन्नी ने दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है और प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना आम बात है लेकिन यह बात ट्रोलर्स को कहां समझ आती। उन्होंने गिन्नी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलर्स ने पार की हद: इंस्टाग्राम पर गिन्नी की तस्वीरों पर ट्रोलर्स ने भद्दे कमेंट्स लिखे। किसी ने लिखा, हाथी मेरे साथी तो किसी ने लिखा, कपिल के नसीब में यही यह क्या? एक यूजर ने लिखा, दोनों मियां बीवी से पूछो किस चक्की का आटा खाते हैं? एक और यूजर ने लिखा, इतनी मोटी ये तो बच्चा यादव की बहन लगती है। हालांकि, कपिल के कुछ फैन्स गिन्नी के बचाव में उतरे और उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ भी लगाई। एक यूजर ने लिखा, शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो कपिल की वाइफ को मोटी कह रहे हैं। वह कुछ समय पहले एक बेटी की मां बनी है तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है। कुछ भी बोलते हो घर में मम्मी और बहन मोटी नहीं होतीं क्या, शर्म करो इतना सा भी दिमाग नहीं है क्या?

10 दिसंबर को मां बनी थीं गिन्नी: कपिल अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही पिता बने थे। (10 दिसंबर) को उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया था। कपिल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने तड़के 3 बजे अपने ट्वीट में लिखा था, "बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।"कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma's Wife Ginni Chatrath Body Shamed for her weight gain