Friday, March 20, 2020

मनीष पॉल का सराहनीय कदम, स्टाफ को छुट्टी के साथ एक महीने की पेमेंट भी एडवांस में दी March 20, 2020 at 04:03PM

टीवी डेस्क. कोरोनावायरस के चलते फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में लॉकडाउन हो गया है। ऐसे में होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने इस बात को महसूस किया कि लॉकडाउन के चलते उनके स्टाफ को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने उन्हें 31 मार्च तक छुट्टी देने के साथ एडवांस पेमेंट भी की है। इतना ही नहीं, पॉल ने अपने स्टाफ को मास्क, सैनिटाइजर, किराने की सामग्री, हैंड वॉश आदि सामान भी खरीद कर दिए हैं। ताकि वे बिना किसी परेशानी घर में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें।

अगले महीने की पेमेंट एडवांस में दी
मनीष कहते हैं, "मैं जिम या किसी भी मीटिंग में नहीं जाने वाले नियमों का पालन कर रहा हूं। इस मुश्किल दौर में मैंने यह सुनिश्चित किया कि जो मुझे मेरे कामों में मदद करते है, मैं उनकी मदद करूं। मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और ऑफिस ब्वॉयज समेत 12-15 लोगों के स्टाफ को मैंने अगले महीने की एडवांस पेमेंट दे दी है। ताकि लॉकडाउन के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।"

खेलने के लिए बोर्ड गेम भी दिए
मनीष ने आगे कहा, "उन सभी के बच्चे हैं। उन्हें भी सहज महसूस करना चाहिए। उनमें से ज्यादातर दैनिक या साप्ताहिक कमाई से अपना घर चलाते हैं। मैंने सबको छुट्टी दी है और कहा है कि अगर मुझे कभी किसी की जरूरत होगी तो मैं बुला लूंगा। मेरी पत्नी ने यह भी सुनिश्चित किया कि हम उन्हें पर्याप्त सैनिटाइजर दें। इसके अलावा, यह अजीब लग सकता है, लेकिन मैंने उन्हें टाइम पास करने के लिए सभी तरह के बोर्ड गेम भी दिए है।" मनीष दिन दिन सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा लिटिल चैम्प्स' को होस्ट कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manish Paul Gives advance payment to staff due to Coronavirus

मां कोरोनावायरस के खिलाफ मेडिकल ड्यूटी पर, पिता के साथ घर संभाल रहीं मानुषी छिल्लर March 20, 2020 at 03:58PM

बॉलीवुड डेस्क. पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर की मां डॉ. नीलम छिल्लर दिल्ली में कोरोनावायरस के खिलाफ मेडिकल ड्यूटी पर हैं। इस बात की जानकारी खुद मानुषी ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पिता डॉ. मित्रा बसु छिल्लर की सराहना की है, जो मां की गैरमौजूदगी में घर का काम भलीभांति संभाल रहे हैं। साथ ही मानुषी ने यह भी बताया है कि उन्होंने भी पिता को सरप्राइज करने के लिए घर में खाना बनाया।

मानुषी छिल्लर ने यह फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।

मानुषी ने लिखा है, "चूंकि मम्मा दिल्ली में ड्यूटी पर हैं। इसलिए डैड यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर चीज स्मूदली चलती रहे। आज उन्हें सरप्राइज करने की मेरी बारी थी।" उन्होंने इसके साथ घर के बने खाने की फोटो भी शेयर की है।

मानुषी छिल्लर की इंस्टा स्टोरी।

एक अन्य स्टोरी में मानुषी ने कोरोनावायरस के खिलाफ लोगों से पीएम मोदी की पहल 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, "भारत के प्रत्येक नागरिक से मेरी विनम्रतापूर्वक अपील है कि 22 मार्च (रविवार) को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक श्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का पालन करें। भारत महामारी से लड़ रहा है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
coronavirus: Mom Dr Neelam Chhillar on medical duty, Manushi Chhillar treats dad to home cooked meal

'मेरे पिता हमेशा सबसे पहले बर्थडे विश करते थे, अब वो नहीं हैं तो कमी हमेशा खलेगी'- रानी मुखर्जी March 20, 2020 at 03:30PM

मुंबई (अमित कर्ण) .'मर्दानी 2' एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में हुई खास बातचीत में उन्होंने अपने जन्मदिन और बचपन से जुड़ी कुछ खास बातों को शेयर किया है।

बर्थ डे से जुड़ी इनिशियल यादें क्या रही हैं?

'बचपन से लेकर कॉलेज एज तक हमेशा मेरे बर्थडे के दौरान एग्जाम्स होते रहे हैं। बर्थडे को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं होता था, क्योंकि एग्जाम होते थे। पोस्ट एग्जाम भी सेलिब्रेशन नहीं हो पाता था, क्योंकि सारे बच्चे तो एग्जाम के बाद निकल जाया करते थे। बचपन से ही काफी दुख रहा है किमेरे बर्थडे के दौरान ही एग्जाम क्यों रहते रहे हैं'।

एग्जाम से पीछा छूटने के बाद फिर किस तरह से बर्थडे सेलिब्रेशन का मामला रहा करता था?

'उस दौरान तो फिर मैं काम में ही लग गई फिर तो फिल्मों के सेट पर ही सेलिब्रेशन होते थे। ज्यादातर मॉम डैड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती थी। फिल्म पहेली के दौरान बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ था। मुझे याद है फिल्म सिटी में सेट लगा हुआ था। सब लोगों ने केक कटिंग के साथ मेरा बर्थडे मनाया था'।

फैमिली के साथ जब टाइम स्पेंड कर रही होती हैं तो क्या विशेज मिलते रहते हैं? कौन सबसे पहले बर्थडे विश करता है?

'दरअसल मुझे खुद से ज्यादा दूसरों के बर्थडे सेलिब्रेट करने अच्छे लगते हैं। बचपन मनाया बर्थडे याद करूं तो वह केक याद आता है। समोसे याद आते हैं। स्कूल में कैसे हम वह इक्लेयर्स के चॉकलेट बांटा करते थे'।

कोई ऐसा सरप्राइज या स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन रहा हो?

'अभी तो खैर मेरी बच्ची को काफी एक्साईटमेंट रहती है कि मम्मी का बर्थडे कब आने वाला है? वह मेरे लिए कार्ड बनाती है तो वो ही स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन होता है मेरे लिए'।

इतने सालों में फैमिली से या फिर इंडस्ट्री वाली फैमिली से क्या-क्या सीखने को मिलता रहा है?

'मम्मी से यह सीखा है कि ज्यादा बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए। और मेरे डैडी काफी पंक्चुअल और सिंसेयर हुआ करते थे। मैंने भी यह डैडी से सीखा है।मैं काम को लेकर पंक्चुएलिटी में कभी कोई कमी नहीं रखती।मेरे चलते मेरी टीम है पंक्चुअल रहती है। यह चीज मुझे अच्छी लगती है। डैडी के साथ बचपन में एक फिल्म की थी जो मुझे हमेशा याद रहेगी।हर किसी को बहुत अच्छा लगता है कि उनके आसपास माता पिता का साया हो। उनके ना होने से एक वैक्यूम तो क्रिएट हो ही गया है। वह भरना भी काफी मुश्किल होगा। मेरे साथ रहेगा यह वैक्यूम जिंदगी भर'।

उनके न होने को लेकर किन मौकों पर सबसे ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं?

'यही जब हर बार बर्थडे आता है तब। वही मुझे याद आता है कि सबसे पहले मेरे डैड मुझे विश किया करते थे। वह चीज तो अलग हो ही गई है मेरे लास्ट बर्थडे से। वह तो मुझे हमेशा खलेगा ही'।

आगे आने वाले बर्थडे के मौकों पर क्या करते रहना चाहती हैं आप?

'फिल्मों की मैं लगातार हिस्सा बनती रहूंगी, जिनमें कहने को काफी कुछ है। जो मैं पहले भी करती रही हूँ, जैसे ‘राजा की आएगी बारात’ रेप के ऊपर थी। ‘मेहंदी’ डाउरी पर थी। ‘बाबुल’ वीडो मैरेज पर थी। ‘हिचकी’, ‘ब्लैक’, ‘मर्दानी’ भी मुद्दा प्रधान फिल्में थी। ऐसी फिल्मों के गीत कभी-कभार ऐसी कहानी आ जाती है, जिनका लोगों तक पहुंचाना बहुत जरूरी हो जाता है। एक किरदार मन को छू जाता है'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Happy birthday rani mukerji My father always used to wish birthdays first, now if he is not there, then he will always be missed' said Rani Mukherjee

शाहरुख ने दी भीड़ वाली जगह न जाने की सलाह, पीएम के जनता कर्फ्यू का भी समर्थन किया March 20, 2020 at 03:18PM

बॉलीवुड डेस्क. देश में फैल रहे कोरोनावायरस को लेकर शाहरुख खान ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फैन्स को भीड़ वाली जगह न जाने और घर में ही वक्त बिताने को कह रहे हैं। शाहरुख ने कैप्शन में अपील करते हुए लिखा है, "हम सभी को अपना काम करना चाहिए और हमारे लिए काम कर रहे अधिकारियों का समर्थन करना चाहिए।"

शाहरुख का पूरा वीडियो मैसेज


##

पीएम के जनता कर्फ्यू का समर्थन भी किया
शाहरुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'जनता कर्फ्यू' का समर्थन भी किया है। शुक्रवार को उन्होंने पीएम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "सामाजिक दूरी कम करने की बेहद जरूरत है। सेल्फ क्वारैंटाइन। रविवार को जनता कर्फ्यू का विचार इसके लिए बेहद मायने रखता है और हमें जितना संभव हो, इसे अपने स्तर पर आगे भी जारी रखना चाहिए। वायरस के फैलाव को रोकने की लिए हमें समय की गति कम करने की जरूरत है। सुरक्षित और हेल्दी रहिए।"

##


देश में अब तक 250 मामले
पूरे देश में अब तक कोरोनावायरस के 250 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 52 मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र के चार शहर मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को लॉकडाउन कर दिया गया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सभी मॉल बंद कर दिए गए हैं। जनता कर्फ्यू के कारण रविवार को देशभर में 22 घंटे पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। एयरलाइंस कंपनी गोएयर की उड़ानें 22 मार्च को रद्द रहेंगी। कंपनी ने ‘जनता कर्फ्यू’ के समर्थन में यह घोषणा की है। हालांकि, जरूरी काम से यात्रा करने वालों के लिए 60% उड़ानें उपलब्ध होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus: Shah Rukh khan Appeals To Fans Stay Away From Crowded places and Spend Time At Home