Saturday, March 21, 2020

सेलेब्स ने साझा किए अतीत के किस्से, बोले- हर बार कर्फ्यू हमारे भले के लिए ही होता है March 21, 2020 at 03:51PM

बॉलीवुड डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आव्हान पर आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू है। यह कर्फ्यू जनता द्वारा, जनता की भलाई के लिए ही लगाया गया है। इस मौके पर दैनिक भास्कर ने फिल्मी हस्तियों से बात की तो सभी ने पीएम की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने एक सुर में यह भी कहा कि कर्फ्यू हमेशा हमारे भले के लिए ही होता है। साथ ही अतीत के कुछ कर्फ्यू से जुड़े अनुभव और रोचक किस्से भी साझा किए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janta Curfew: Celebs Shared Their Experience From The Past

अब तक हॉलीवुड के 10 से ज्यादा सेलेब्स संक्रमित, लीजेंड टॉम हैंक्स से लेकर टीवी होस्ट एंडी कोहेन तक बीमार March 21, 2020 at 03:34PM

हॉलीवुड डेस्क. चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोनावायरस 185 देशों में शनिवार की सुबह तक 11 हजार से ज्यादा जानें ले चुका है। वहीं, करीब तीन लाख लोग इससे संक्रमित हैं। आम लोगों के अलावा कई सेलेब्स भी इस वायरस की चपेट में हैं। फिलहाल सभी को आइसोलेशन में रखा हुआ है और उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में टीवी शो होस्ट एंडी कोहेन कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

भारतवंशी एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा भी कोरोनावायरस से ग्रस्त हैं। इंदिरा बीमारी सामने आने के कुछ समय पहले वे एमीलिया क्लार्क के साथ काम कर रहीं थीं। ऐसे में एमीलिया के फैंस एक्ट्रेस की तबियत को लेकर चिंतित हैं। इंदिरा ने भी अपनी बीमारी की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

अमेरिकल रेडियो और टीवी होस्ट एंडी कोहेन भी कोविड-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर बताया। फिलहाल कोरोना के चलते लगभग टीवी शोज के प्रोडक्शन बंद कर दिए गए हैं।

एक्टर, वीओ आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर डेनियल डे किम कई बड़ी फिल्मों की हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।

अमेरिकन सिंगर शार्लेट लॉरेंस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोरोना पॉजिटव होने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से आइसोलेट रहने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप सेल्फ क्वारंटाइन में नहीं जाते हैं तो आप मेरी शिट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

26 साल की रशेल मैथ्यूज ‘हैप्पी डेथ डे’ और ‘हैप्पी डेथ डे टू यू’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रशेल ने भी इंस्टा स्टोरी पर संक्रमण की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया था कि, वे अपनी तरह से ही बीमारी से लड़ रहीं हैं।

क्रिस्टोफर हिव्जू ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर कोरोना संक्रमण की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में फैंस से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, हम एकसाथ मिलकर इस दिक्कत से लड़ सकते हैं। सभी लोग एक-दूसरे का ध्यान रखें।

एक्टर, प्रोड्यूसर, डीजे, रैपर और सिंगर इदरिस अकुना एल्बा ने वीडियो मैसेज शेयर कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। इदरिस ने बताया था कि, उन्हें कोई भी लक्षण नहीं दिखे थे, लेकिन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल वे आइसोलेशन में हैं।

40 वर्षीय फ्रेंच एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको ने इंस्टाग्राम पर क्वारंटाइन की फोटो शेयर कर दी बीमार होने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने सभी फैंस से कोरोना को गंभीरता से लेने की सलाह दी थी।

एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, सिंगर रीटा विल्सन भी कोरोना की चपेट में हैं। रीटा ने भी टॉम के साथ सोशल मीडिया के जरिए ही संक्रमित होने की खबर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रीटा से मुलाकात के बाद एक ऑस्ट्रेलियन पत्रकार रिचर्ड विल्किन्स भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए थे।

हॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर टॉम हैंक्स को कोरोना से संक्रमित होने वाला पहला सेलेब माना जा रहा है। उन्होंने 11 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी की बात शेयर की थी।

इसके अलावा 86 वर्षीय जैज लीजेंड मनु दिबांगु को कोरोनावायरस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तंजानिया के रैपर म्वाना एफए ने भी 19 मार्च को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि, उनकी हालत अब बेहतर हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 10 Hollywood celebs infected so far, from legend Tom Hanks to TV host Andy Cohen

कोरोना का डर दिखाती हैं ‘कंटेजियन’, निर्भया केस पर बनी है नेटफ्लिक्स की ‘दिल्ली क्राइम’ March 21, 2020 at 03:55AM

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के खिलाफ सरकार ने आज जनता कर्फ्यू की अपील की है। यानी सुबह 7 से लेकर शाम 5 बजे तक सभी घर पर ही रहें। वहीं, कोरोना के डर के चलते लोग भी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में बोरियत से निपटने का अच्छा तरीका होम एंटरटेनमेंट भी है। सिनेमा लवर्स खाली समय को सस्पेंस, क्राइम, रोमांस, एक्शन से भरपूर वेब सीरीज और फिल्मों में इन्वेस्ट कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janta Curfew: Movies and web series to watch in free time| best movies and web series

PC-Nick share a video, ask fans to take care March 20, 2020 at 08:40PM

Priyanka Chopra and Nick Jonas took to their social media handles recently to share a video where they are seen asking their fans to be safe and help each other during the coronavirus outbreak. The couple is also seen boosting the morale of their fans through their video.