Thursday, April 2, 2020

400 करोड़ के बजट में बनेगी ‘रामायण’, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने शेयर की प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल्स April 02, 2020 at 05:03PM

लॉकडाउन के इस समय में हर घर में सुबह 9:00 बजे और रात 9:00 बजे रामानंद सागर निर्मित ‘रामायण’ का जादू छाया रहता है। अब भगवान राम के इस आकर्षण का फायदा उठाने की तैयारी बाॅलीवुड ने भी शुरू कर दी है। ‘रामायण’ नाम से ही दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी प्रोड्यूसर मधु मंतेना के साथ मिलकर फिल्म बनाने वाले हैं। इसमें नितेश की भूमिका निर्देशक की होगी। इस फिल्म के बारे में अपुष्ट खबरें तो बहुत पहले से ही तैरती रही हैं, पर अब खुद नितेश ने दैनिक भास्कर से चर्चा में इस बड़े प्रोजेक्ट के डिटेल्स शेयर किए हैं और यह चर्चा भी उन्होंने रामनवमी के ही दिन की।

पढ़िए नितेश तिवारी ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के बारे में क्या कहा-

हमारे इस बड़े प्रोजेक्ट ‘रामायण’ के बारे में सबसे पहले तो मैं चर्चा करता हूं इसकी लागत की। इसका कुल बजट 400 करोड़ से ज्यादा रहेगा। इसमें वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट बहुत ही विशेष होने तो इस चीज पर हमारा काफी खर्चा होगा। रामायण के कई वर्जन हैं। कइयों में रावण को निरे पापी के तौर पर पेश नहीं किया गया है, तो कइयों में सीता के नजरिए से अलग तरह की कहानी है। हमने अब तक 300 से भी ज्यादा वर्जंस का अध्ययन किया है। हमारे रायटर्स पिछले तीन सालों से इस पर रिसर्च कर रहे हैं। बहरहाल, बुनियाद हमारी वाल्मीकि रामायण रहने वाली है। हां, रामायण के बाकी वर्जन में भी ढेर सारी ग्रेट चीजें हैं। उन्हें भी हम इनकॉरपोरेट कर रहे हैं। हां इतना तो तय है कि इस प्रोजेक्ट में वाल्मीकि रामायण से ज्यादा डेविएशन नहीं होगा।

वाल्मीकि रामायण पर बेस्ड होगी स्क्रिप्ट
हमारे इस प्रोजेक्ट की राइटिंग टीम की कमान श्रीधर राघवन के जिम्मे है। वो तीन सालों से इसे लिख रहे हैं। उनके पास ढेर सारी किताबी हैं। मैंने उनके द्वारा सजेस्ट किए कंटेंट काफी पढ़ लिए हैं। कितनी िक्रएटिव लिबर्टी लेनी है, वह पता करने के लिए मैंने वाल्मीकि रामायण के अलावा बाकी वर्जंस भी पढ़े हैं। उस फेहरिस्त में देवदत्त पटनायक से लेकर चित्रा बनर्जी की फॉरेस्ट ऑफ इनचैंटमेंट तक शामिल है। काफी फॉरेनर्स ने भी कमाल के वर्जंस लिखे हैं। जापानी वर्जन ‘लेजेंड ऑफ प्रिंस ऑफ रामा’ यूट्यूब पर है। उनके राक्षस अलग हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि हमारा वर्जन भी लोगों को पसंद आए। अगर हम ‘फॉरेस्ट ऑफ इनचैंटमेंट’ पढ़ेंगे तो वह सीता के नजरिए से है। ‘असुरा’ पढ़ें तो रावण का वर्जन है। हमारी मोरल रिस्पॉन्सिपब्लिटी है कि वह वर्जन दर्शकों को दिखाया जाए कि जो सबको स्वीकार्य हो।

कैसे होंगे विजुअल्स
‘रामायण’ एक मैजिकल गाथा है। इसमें आकार बदलने वाले राक्षस हैं। ऐसे तीर बाण हैं, जो शेप बदलते हैं। श्राप की भी अपनी एक शक्ल है। इन सबको देखते हुए हमारी यह फिल्म विजुअली बड़ी स्पेक्टल वाली साबित होगी। इसमें वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट स्पेशल देना होगा तो इस पर खूब खर्चा होगा। इसकी शूटिंग साल के दूसरे हाफ से शुरू होनी थी पर मौजूदा हालात को देखते हुए इसमें देरी संभव है।


ये होगी कास्टिंग
इस प्रोजेक्ट से जुड़े अंदरुनी सूत्रों और बॉलीवुड ट्रेड से जुड़े एक्सपर्ट्स से हमें पुख्ता जानकारी मिली है कि ऋतिक-दीपिका को इसमें राम-सीता के तौर पर कास्टिंग के लिए अप्रोच किया गया है। नितेश तिवारी से हमने इस बारे में कंफर्म खबर बताने के लिए कहा तो उनका जबाब था कि इस बारे में निर्माताओं की ओर से ही अनाउंसमेंट की जाएगी। अभी मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नितेश तिवारी फिल्म को निर्देशित करेंगे। सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को राम और सीता की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।

लॉकडाउन के चलते घर नहीं पहुंच सके जैकी श्रॉफ, कहा-'लॉकडाउन तोड़कर मुंबई जा सकता था लेकिन नहीं जाऊंगा' April 02, 2020 at 05:00PM

लॉकडाउन के चलते जहां कई सेलेब्स अपने घरों में ही रह रहे हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ मुंबई स्थित घर में नहीं रह रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर नहीं पहुंच पाए और पुणे-मुंबई के बीच किसी जगह रहने को मजबूर हैं। पिछले दिनों एक रेडियो इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह मुंबई-पुणे के बीच स्थित अपने दूसरे घर पर रह रहे हैं जहां उनकाड्राइवर उनकी देखभाल कर रहा है।अब जैकी ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैन्स को लॉकडाउन के समय संयम से रहने और लॉकडाउन की अहमियत समझने की अपील की है।


जैकी ने कहा, 'मैं एक चॉल का लड़का था, अब भी मेरा दिल चॉली का है। यह हमारा ड्यूटी है कि लॉकडाउन के समय नियम-कायदे फॉलो करें, अपने बच्चों के लिए, अपने परिवार के लिए घर में रहें, मुझे उम्मीद है कि आप सब घर में रह रहे होंगे। प्राणायाम करें, सरसों का तेल, नमक और हल्दी का सेवन करें। जिसे भी प्यार करते हैं चाहे वो आपकी मां, पत्नी, बच्चे हों, उनकी आंखों में देखिए, अपने दिल की सुनिए, अगर आप बाहर जाएंगे तो केवल टेंशन ही साथ लाएंगे और अपने परिवार को भी टेंशन देंगे। सुधर जाओ, यहां तक कि भगवान भी आराम कर रहे हैं, लंबी सांस लीजिए और घर पर आराम कीजिए।'

जैकी ने आगे बताया कि उनके मुंबई स्थित घर पर पत्नी आएशा, बेटी कृष्णा और बेटे टाइगर रह रहे हैं। वह भी परमिट लेकर घर जा सकते थे लेकिन लॉकडाउन तोड़कर उन्होंने ऐसा करना ठीक नहीं समझा और दूसरों को भी ऐसा न करने की सलाह दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jackie Shroff is stuck somewhere between Pune-Mumbai, says- I could have gone too but decided not to flout lockdown’

जेनेलिया डिसूजा से श्रिया सरन तक लॉकडाउन में अपने पति से जमकर बर्तन धुलवा रही हैं एक्ट्रेसेज April 02, 2020 at 04:40PM

कोरोनावायरस के चलते पिछले कई दिनों से देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलेब्स को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा समय मिला है। इस लॉकडाउन के बीच कुछ ऐसी वीडियोज भी सामने आ रही हैं जिनमें एक्ट्रेस अपने पति से जमकर काम करवाती दिख रही हैं।

'बागी 3' एक्टर रितेश देशमुख ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस जेनेलिया उनसे जबरदस्ती बर्तन धुलवाती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने अजय देवगन को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अजय की फिल्म दिलवाले का गाना भी इस वीडियो में डाला है। जेनेलिया हाथों में बेलन लेकर खड़ी हुई हैं।

'दृश्यम' फिल्म से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं श्रिया सरन इन दिनों अपने पति से काम करवा रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, आपको पता है मैंने अपने पति से शादी क्यों की? क्योंकि मुझे बर्तन धोना पसंद नहीं है। वीडियो में श्रिया के पति बर्तन साफ करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही श्रिया ने अपने बाकी दोस्तों को भी अपनी पत्नियों की मदद करवाने के लिए चैलेंज दिया है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Genelia D'Souza to Shriya Saran,these actress amkes her husband wash the dishes in home

SRK announces series of initiatives to help citizens April 02, 2020 at 04:12PM

Mumbai, Apr 2 () Bollywood superstar Shah Rukh Khan on Thursday announced a series of initiatives to help the central and state governments in their fight against the coronavirus pandemic.