Friday, April 3, 2020

THESE Bollywood memes are sure to crack you up April 03, 2020 at 04:00PM

The entire world is fighting with the aftermath of COVID-19 outbreak, but netizens are busy enjoying and sharing the hilarious Bollywood memes. Memes are the funniest things on social media and they are the reason behind people sticking to their phones all the time during the Coronavirus lockdown.

एक महीने पहले हुई हार्ट सर्जरी, लॉकडाउन के चलते चेकअप के लिए नहीं जा पा रहीं 'साजन' जैसी फिल्मों की राइटर April 03, 2020 at 03:54PM

'साजन', 'याराना', 'जय देवा' जैसी फिल्मों की राइटर रीमा राकेश नाथ की कुछ समय पहले हार्ट सर्जरी हुई थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे रुटीन चेकअप के लिए नहीं जा पा रही हैं। फिलहाल, डॉक्टर के परामर्श पर उनकी दवा और एक्सरसाइज घर पर ही चल रही है।

रीमा के बेटे और 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्मों के अभिनेता करण नाथ कहते हैं, "करीब एक महीने पहले मेरी मां की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते मैं उन्हें चेकअप के लिए नहीं ले जा पा रहा हूं। दरअसल, जिनकी हार्ट सर्जरी होती है, वह वल्नेरेबल (जल्दी आघात योग्य) भी होते हैं। उनको सर्दी भी बहुत जल्दी पकड़ लेती है। इस समय उन्हें बाहर ले जाना ठीक नहीं है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उनके चेकअप के लिए ले जाएंगे। तब तक डॉक्टर की सलाह पर उन्हें दवाइयां दे रहे हैं और एक्सरसाइज में वॉकिंग वगैरह करवा रहे हैं।"

'साजन' सबसे पॉपुलर फिल्म

रीमा राकेश नाथ की लिखी हुई सबसे पॉपुलर फिल्म 'साजन' है, जो 1991 में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने 'याराना', 'आरजू' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों के स्क्रीनप्ले भी लिखे। 'याराना' को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। उन्होंने माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और अक्षय खन्ना स्टारर 'मोहब्बत' डायरेक्ट भी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्मों के एक्टर करण नाथ मां रीमा राकेश नाथ के साथ।

HBD Simran: Memorable roles of the actress April 03, 2020 at 02:30PM

Simran was one of the popular heroines between late 90s to early 2000s, and she has starred alongside A-list actors like Chiranjeevi, Nandamuri Balakrishna, Akkineni Nagarjuna, Venkatesh and Mahesh Babu.

एकता कपूर अपने कर्मचारियों की खातिर सालभर सैलरी नहीं लेंगी, यशराज फिल्म डेली वर्कर्स के लिए 1.5 करोड़ देगा April 03, 2020 at 02:30PM

कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों के डेली वर्कर्स मुश्किल में आ गए हैं। बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। हालांकि, इन वर्कर्स की मुश्किल को कम करने के लिए इंडस्ट्री के सितारे लगातार मदद कर रहे हैं। इंडस्ट्री के सबसे पुराने और मशहूर स्टूडियो यशराज फिल्म्स ने डेलीवेज वर्कर्स के लिए 1.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

यशराज स्टूडियो सिटिंग डिपार्टमेंट, कारपेंटर्स, लाइटिंग, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट से जुड़े वर्कर्स के लिए डेढ़ करोड़ की रकम देगा, ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना आए। इसके लिए यशराज बैनर हजारों डेली वेज वर्कर्स और उनके परिवारों तक जा रहा है, ताकि उनकी जरूरतें पूरी हों और उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।डेली वर्कर्स की मदद के लिए पैसे सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।


इसके अलावा टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कहा है कि वे सालभर तक अपनी सैलरी नहीं लेंगी ताकि उनकी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्समें काम करने वाले वर्कर्स पर लॉकडाउन का असर ना पड़े।एकताजोसैलरी नहीं लेंगी वहकरीब 2.5 करोड़ रुपए है। एकता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से देश के हालात अकल्पनीय हैं। ऐसे वक्त में हमें अगर आगे बढ़ना है तो एक ही रास्ता है, साथ-साथ आगे बढ़ने का। उन्होंने कहा कि बालाजी टेलीफिल्म के डेलीवेज वर्कर्स और फ्रीलांसर्स के लिए वे यह कदम उठा रही हैं। इससे कंपनी की आर्थिक हालत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा और ऐसे वर्कर्स की मदद भी हो पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus pandemic bollywood Yash Raj Film Ekta kapoor Donation daily wage workers news