Sunday, April 5, 2020

पीएम नरेंद्र मोदी के दीया जलाओ कार्यक्रम के समर्थन में आए बॉलीवुड सेलेब्स, फैंस से की साथ देने की अपील April 04, 2020 at 09:56PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रविवार रात 9 बजे सभी देशवासियों से दीया जलाने की अपील की है। इस दीया जलाओ कार्यक्रम का समर्थन करते हुए बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फैंस से इसमें शामिल होने की अपील की है

अपनी बेबाक बातों से सबका दिल जीतने वाले बेहतरीन एक्टर अनुपम खेर ने अपने घर में जल रहे दीयों का एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'हमारे घर में पिछले ना जाने कितनेसालों से 24 घंटे कुछ दीये जलते रहते हैं। मगर आज रात 9 बजे हम 9 मिनट तक कुछ और दीये जलाएंगे। आज भारत की रोशनी से पूरा विश्व जगमगाएगा। इस उम्मीद के साथ की संकट की इस घड़ी में हमारा देश पूरे विश्व के लिए प्रार्थना कर रहा है। हम सब एक हैं। जय हो'।

पॉपुलर सिंगर पलक मुछाल ने एक खूबसूरत गाना गाते हुए अपने फैंस से साथ जुड़ने की अपील की है। उन्होंने इस कार्यक्रम को उम्मीद की रोशनी बताते हुए कहा, ‘चलो इस अंधकार से साथ मिलकर मुकाबला करें’।

##

दूरदर्शन के लोकप्रिय शो रामायण की सीता दीपिका चिखलिया भी इस कार्यक्रम के समर्थन में आगे आई हैं। उन्होंने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो के जरिए अपने फैंस से भी दीप जलाने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा, 'आप दीया जलाएं या मोमबत्ती जलाएं, लेकिन रोशनी जरुर करें। मैं जरूर अपने परिवार के साथ करूंगी, आप भी करें'।


##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
anupam kher,to palak mucchal these Bollywood celebs apeals fans to support PM Narendra Modi's Diya Jalao program

Love you 3000: Avengers stars on RDJ's B'day April 04, 2020 at 08:03PM

Robert Downey Jr turned a year older on Saturday and who better than his ‘Avengers’ co-stars to make the day a little brighter?

Lisa bakes red velvet cake amid lockdown April 04, 2020 at 07:50PM

The inner cook of a number of celebrities have come out amid the quarantine, and likewise the baker hidden in Lisa Haydon too has found its way out. Thus, taking to her social media handle, the actress not only shared the video and pictures of red-velvet cake, but also gave out the full recipe.

बेटे वीर के लिए घर पर ही प्रसाद बना रही हैं मंदिरा बेदी, बताया आम खाने से क्यों अलग है प्रसाद April 04, 2020 at 09:12PM

कई सालों से अपनी एक्टिंग से दिल जीत रहीं मंदिरा बेदी इन दिनों पति राज और बेटे वीर कौशल के साथ समय बिता रही हैं। पूरे देश में लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थान जाने पर रोक लगा दी गई है जिसके चलते मंदिरा घर पर ही अपने बेटे के लिए प्रसाद बना रही हैं।

हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेर किया है जिसमें वो आटे का हलुआ बनाती दिख रही हैं। वीडियो मंदिरा के बेटे ने राज को बताया कि वो कड़ा प्रसाद बना रहे हैं। इसके बाद मंदिरा ने कहा, 'कड़ा प्रसाद सिर्फ गुरुद्वारा में बनता है मगर हम इसे गुरुनानक जी की तस्वीर के सामने बना रहे हैं। हम इसे सर ढक कर बना रहे हैं और हम इसे गुरुनानक जी की तस्वीर में भी चढ़ाएंगे'।

mandirabedi

Verified

#Aateykahalwawhen made at home, with a prayer in your heart and your head covered, it becomes#prasad, haina? 🙏🏽❤️
अपना वीडियो शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, 'आटे का हलवा। जब घर पर बनता है तो आपके दिलमें प्रार्थना होती है और आपका सिर ढका होता है। ऐसे ये प्रसाद बन जाता है। हैना'?

##

मंदिरा बेदी 9 मार्च को वीमेन क्रिकेट वर्डकप के चलते ऑस्ट्रेलिया से लौटी हैं। अपने घर वापस आते ही उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर 14 दिनों तक खुदपर नजर रखी क्योंकि कोरोनावायरस के लक्षण 14 दिनों में दिखते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandira Bedi is making prasad at home for son Vir, she explained why Prasad is different from regular food