Friday, April 10, 2020

अमिताभ ने कहा- तस्वीरें धुंधली दिखने लगीं, लगता है कुछ दिन में आंखों की रोशनी चली जाएगी April 10, 2020 at 03:58PM

अमिताभ बच्चन को लगता है कि कुछ ही दिनों में उनकी आंखों की रोशनी पूरी तरह चली जाएगी। बिग बी ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग पर इस संबंध में चिंता जाहिर की। अमिताभ ने कहा - मेरी आंखों से तस्वीरें धुंधली दिखाई देती हैं। कई बार दो-दो चीजें दिखाई देती हैं। पिछले कुछ दिनों से मैं भी इस तथ्य को मानने लगा हूं कि मेरी आंखों की रोशनी चली जाएगी और अंधापन पहले से ही मेरे भीतर चल रही लाखों बीमारियों में इजाफा करेगा।

मांकी तकनीक से मिला आराम : ब्लॉग में अमिताभ ने उन दिनों को याद किया, जब उनकी मां तेजी बच्चन आंख में चोट लगने पर तुरंत इलाज करती थीं। अमिताभ ने लिखा- आज मुझे उन दिनों की याद आती है, जब मेरी आंखों में चोट लगने पर मां अपनी साड़ी के पल्लू में फूंक मारकर मेरी आंखों पर रख देती थी। और, तुरंत समस्या खत्म हो जाती थी। तो अब मैं भी इसका अनुसरण कर रहा हूं। मैंने गर्म पानी में तौलिए को भिगोया और अपनी आंंखों पर रखा।

डॉक्टर का वादा- अंधा नहीं होने देंगे : बिग बी ने लिखा- मेरे डॉक्टर ने मुझे भरोसा दिलाया है कि वह मुझे अंधा नहीं होने देगा। मैंने डॉक्टर से बात की और उसके दिए निर्देशों का पालन लगातार कर रहा हूं। उसका दिया हुआ आईड्रॉप हर घंटे आंख में डालता हूं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मेरी आंखों की रोशनी नहीं जाएगी। मैं बहुत ज्यादा समय कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने गुजारता हूं और डॉक्टर का कहना है कि यह उसी का नतीजा है। और हां, मां की पुरानी तकनीक बहुत काम करती है। अब मैं देख सकता हूं।

दिन में केवल डेढ़ गिलास पानी पीते हैं बिग बी : अमिताभ ने आगे लिखा-वाह!अब मैं देख सकता हूं और अभी मैंने देखा कि मेरी दो ब्लॉग पोस्ट गायब हो गईं। लेकिन, गुस्सा काबू में कर लिया था, क्योंकि मेरी आंखें वापस आ गईं। और, अब मैं लिखना शुरू करूंगा तो 12 बजे सोने के पहले तक खत्म कर लूंगा। मैं स्वीकार करता हूं कि ये काम पूरे दिन मददगार साबित होता है। इसके साथ ही साथ खूब सारा पानी पीना भी। पर मेरा पानी पीने का तरीका बेहद खराब है। मैं पूरे दिन में सिर्फ डेढ़ गिलास पानी पीता हूं। लेकिन, अब इसमें सुधार हो रहा है और मैं काफी पानी पी रहा हूं।

खराब सेहत से कराते रहते हैंअपडेट : इसके पहले भी बिग बी ने अपने ब्लॉग में खराब सेहत के बारे में लिखा। पिछले साल23 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण के दौरान अमिताभ फाल्के अवॉर्ड नहीं ले पाए थे। तब उन्हें डॉक्टर ने बुखार होने की वजह से यात्रा न करने की सलाह दी थी। बाद में उन्होंने 29 दिसंबर को यह अवॉर्डलिया था।

इसके पहले वे अक्टूबर 2019 में 4 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती रहे थे। हालांकि इस बारे में उन्होंने प्राइवेसी रखे जाने की बात ट्वीट की थी।

नवंबर 2019 में भी उनके डॉक्टर ने उनसे काम से ब्रेक लेने की सलाह दी थी। जिसका जिक्र भी उन्होंने अपने ब्लॉग पर किया था। हालांकि इस सलाह के बाद उन्होंने झुंड, ब्रह्मास्त्र, चेहरे, गुलाबो-सिताबो की शूटिंग पूरी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bollywood news Big B Amitabh Bachchan expressed concern over the condition of his vision news

Life in quarantine with Anushka Sharma April 09, 2020 at 07:33PM

Katrina's epic transformation into a diva April 09, 2020 at 07:34PM

Bollywood actress Katrina Kaif has come a long way from being written off for her strong British accent in her Bollywood debut 'Boom', to now having more than a handful of 100-crore films to her name.

Akshay Kumar donates Rs 3 crore to BMC April 09, 2020 at 07:14PM

While India continues its fight with the Coronavirus pandemic, celebrities from different film industries have been doing their best to help the goevrnment in whatever way possible. While many have contributed huge amounts to the different relief funds of the government, some have been even distributing essentials to the needy and even taking care of the strays in these difficult time. Setting a great inspiration for everyone, Bollywood superstar Akshay Kumar recently contributed a whopping Rs 25 crore to the PM CARES Fund so that the government could go ahead in its fight to contain the virus with more vigour. Now as per latest reports, the star has further donated a sum of Rs 3 crore to the BMC to aid them in making the PPE, masks and rapid testing kits that are needed in more numbers than before to protect the health workers from contracting the disease from the infected patients they are treating and to quickly test more people for COVID-19.