Friday, April 10, 2020

लॉकडाउन में ब्यूटी टिप्स दे रही हैं रवीना टंडन, बताया हाथों को कोमल रखने का घरेलू नुस्खा April 10, 2020 at 05:30PM

पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते सेलेब्स काफी फुरसत में हैं। ऐसे में फैंस से जुड़े रहने के लिए स्टार्स अलग-अलग तरीके निकाल रहे हैं। अपने फ्री समय में रवीना टंडन ने भी ब्यूटी टिप्स देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को हाथ सॉफ्ट रखने का घरेलू तरीका बताया है।

रवीना ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने हाथों को मॉइस्चुराइज रखें। इस महामारी के दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वॉश के साथ जरूरी है कि हम अपने हाथ भी हाइड्रेट रखें। जैसा कि हम सब अपने घरों में हैं तो मैं फिर एक बार वेंड्स डे वीकली शुरू कर रही हूं। सिंपल होम रेमेडीज आपको शाइन करवाने के लिए। सब घर के उपाय हैं। बहुत साधारण जो आपके किचन में सामान हो, उसे ही इस्तेमाल करें। ब्यूटी टिप्स विद राव्ज’।

वीडियो में रवीना ने कच्चे दूध से हाथो को कोमल बनाने का नुस्खा बताया है। उन्होंने कहा कि कच्चे दूध को एक कटोरे में लेकर उसमें 20 मिनटों तक अपना हाथ डालकर रखें। समय पूरा होने पर हाथों को धोकर मॉइस्चुराइज कर लें। इससे आपके हाथ काफी कोमल हो जाएंगे।

रवीना टंडन इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ब्यूटी टिप्स शेयर करती थीं मगर किसी कारण से उन्होंने इसे बंद कर दिया था। मगर अब जब लॉकडाउन के चलते रवीना को फुरसत है इसलिए उन्होंने ये टिप्स दोबारा देनी शुरू कर दी हैं। रवीना अब हर बुधवार को अपने फैंस के लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आने वाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raveena Tandon giving beauty tips in lockdown, told home recipe to keep hands soft

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब को याद आ रही मुंबई पुलिस की सेवाएं, पोस्ट में कहा - थैंक्यू वेरी मच April 10, 2020 at 05:30PM

देश में जारी लॉकडाउन के चलते जहां कुछ लोग अपने घरों में कैद हैं वहीं कुछ अपने परिवारों से दूर अपना फर्ज निभा रहे हैं। ऐसे ही कुछ वॉरियर्स को सलाम करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने एक पहल की शुरुआत की है।कटरीना कैफ समेत कई स्टार्समुंबई पुलिस और उन तमाम लोगों का शुक्रिया कह रहे हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा में जुटे हुए हैं।

हाल ही में कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई पुलिस का एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ कटरीना लिखती हैं, ‘थैंक्यू मुंबई पुलिस। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के डेडीकेशन और हौसले को सलाम। जब हम घर पर सुरक्षा के साथ आराम कर रहे हैं ये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दिल से थैंक्यू।’

मलाइका अरोड़ा ने भी पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज के हालात गंभीर हैं और हम सब डरे हुए हैं। पर कुछ लोग हैं जो अपना डर भुलाकर, अपना सब कुछ, यहां तक की अपनी जिंदगी भी दांव पर लगाकर, डट कर खड़े हैं हमारी हिफाजत करने। आप हमारे हीरो हैं और हम आपका तहे दिल से शुक्रिया करते हैं।’

##

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुंबई पुलिस द्वारा शेयर की गई एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा है। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, ‘ये समय है मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहने का जो अपने परिवार और घर को छोड़कर हमारी सुरक्षा और सेफ्टी पर जान लगा रहे हैं। आप लोग रियल हीरोज हैं।’

##

जाह्नवीकपूर ने भी मुंबई पुलिस को दिल से थैंक्यू कहा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘खुद से पहले हमारे बारे में सोचने के लिए और देश और इसके लोगों की रक्षा करने के लिए शुक्रिया।’

जाह्नवी कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा शुक्रिया।

एक्टर अर्जुन कपूर ने भी पुलिस के स्केच की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने मुंबई पुलिस को उनके हौसले और जज्बे के लिए सलाम कहा है।

अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood celeb salute mumbai police for thier bravery in lockdown, says - thank you very much

हेल्थ वर्कर्स के आराम के लिए अपना होटल देने के बाद अब 45000 गरीबों के खाने का इंतजाम करेंगे सोनू सूद April 10, 2020 at 05:00PM

दुनिया के सभी कोनों से सेलिब्रिटी इस समय कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं। फंड जुटाने से लेकर फ्रंटलाइन पर हेल्थकेयर वर्कर्स को सहायता प्रदान करने तक - वे अपनी क्षमता के हिसाब से ये सब कुछ कर रहे हैं। डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टॉफ के रहने के लिए मुंबई में अपने जुहू होटल के दरवाजे खोलने के बाद, सोनू सूद ने अब जरूरतमंदों की मदद के लिए एक भोजन और राशन अभियान शुरू किया है।

शक्ति अन्नदानम रखा अभियान का नाम: सोनू ने अपने दिवंगत पिता, शक्ति सागर सूद के नाम पर पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य मुंबई में दैनिक आधार पर 45,000 से अधिक लोगों को भोजन कराना है। भोजन और राशन ड्राइव को शक्ति अन्नदानम कहा गया है। सोनू को लगता है कि इस समय लोगों की मदद करना और उनके लिए खाने की व्यवस्था करना बेहद जरुरी है क्योंकि कई लोगों के पास खाने को कुछ नहीं है।

ज्यादा से ज्यादा मदद करना लक्ष्य: सोनू सूद ने कहा, 'अभी हम सभी कोरोनोवायरस के खिलाफ इन कठिन समय में एक साथ हैं। हममें से कुछ लोगों को भोजन और आश्रय की सुविधा है, लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कई दिनों से खाना नहीं खाया है। यह समय उनके लिए वास्तव में मुश्किल है। इन लोगों की मदद करने के लिए, मैंने अपने पिता के नाम पर एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है, जिसे शक्ति अन्नदानम नाम दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद करने में सक्षम हो पाऊंगा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actor sonu sood starts shakti anndanam drive to feed 45000 poor people during coronavirus lockdown

अनुपम खेर ने शेयर किया खुद से बातचीत का वीडियो, बोले- इसे सुनकर आपको मजा आ जाएगा April 10, 2020 at 04:30PM

लॉकडाउन के बीच अनुपम खेर ने शुक्रवार को 'खुद से बातचीत सीरीज' का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने उन चीजों के बारे में बताया जो लॉकडाउन में नहीं आती हैं। उन्होंने अंग्रेजी में एक वीडियो देखा था, जिसमें बताए गए विचार उन्हें खूब पसंद आए और उन्होंने उन्हीं विचारों को इस वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कितनी सारी चीज़ें लॉकडाउन में नहीं आती!!! इन लाइंज़ को सुनकर आप लोगों को मज़ा आ जाएगा। How many things in life do not come under #Lockdown. Saw a video in English and loved these thoughts. Unlock Yourself. Lockdown will not matter! मज़ा आया ना?? जय हो।!!'

अनुपम बोले- बस मन के लॉक को अनलॉक करना होगा

वीडियो में अनुपमकहते हैं, 'दोस्तों में सोच रहा था कि वास्तविकता में दुनिया में सबकुछ लॉकडाउन में नहीं है। जैसे रोज सुबह सूरज का उदय होना लॉकडाउन नहीं है। मोहब्बत या प्यार का लॉकडाउन नहीं हुआ है, परिवार के साथ वक्त गुजारना, किसी के प्रति दया दिखाने का, क्रिएटिविटी का, किताबें पढ़ने का, किसी से बातें करने का, अच्छी चीजों के बारे में सोचने का, आपसी रिश्ते बरकरार रखने का, पूजा या प्रार्थना करने का, उम्मीद करना या होप करने लॉकडाउन नहीं है। दरअसल लॉकडाउन उन सब चीजों को करने का मौका है, जो हम हमेशा से करना चाहते थे, लेकिन कर नहीं पाते थे। बस अब मन के लॉक को खोलना होगा। खुद का ताला खोलें, फिर लॉकडाउन कोई मायने नहीं रखेगा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के दौरान अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से बातचीत सीरीज के तहत कई वीडियोज शेयर कर चुके हैं। (फोटो और वीडियो साभार : अनुपम खेर के सोशल मीडिया अकाउंट से)