Saturday, April 11, 2020

कार्तिक आर्यन ने यू-ट्यूब पर लॉन्च की नई सीरीज 'कोकी पूछेगा', कोरोना फाइटर्स और वॉरियर्स बनेंगे मेहमान April 11, 2020 at 06:30PM

कोविड -19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, कार्तिक आर्यन अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल- 'कार्तिक आर्यन- बेबी स्टेप्स' पर एक नया शो लेकर आ रहे है। इस सीरीज को 'कोकी पूछेगा' नाम दिया गया है। यह कार्तिक का निकनेम है और सोशल मीडिया पर उन्हें फैन्स इस नाम से पुकारते हैं । इस सीरीज में कार्तिक कोरोना वॉरियर्स जैसे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उन लोगों का इंटरव्यू करेंगे जो घातक वायरस COVID - 19 से लड़ चुके हैं और उसे हराकर जीवित भी हैं।

जागरूकता फैलाना है मकसद: इस नई सीरीज के बारे में बात करते हुए, कार्तिक कहते हैं, "जब से COVID-19 फैला है तभी से, वायरस के बारे में लोगों को बहुत गलत जानकारी है। मैंने सोचा कि स्पष्टता होनी चाहिए और उन लोगों से बात करनी चाहिए जिन्होंने वायरस से लड़ाई लड़ी है। और यह कोरोनोवायरस के बारे में नहीं है, लोगों को यह जानने और समझने के लिए भी है कि इस वायरस को हम कैसे भगाएंगे। हमारे देश में सेवा करने वाले डॉक्टर, पुलिसकर्मी और हर कोई हमारे लिए दिन-रात काम कर रहा है। एक अभिनेता के रूप में मैंने यह सोचा कि इस सवेंदनशील बात को बड़े माध्यम से कर सकता हूं। मेरा शो कुछ भी नहीं है, लेकिन यह हर भारतीय से बात करने के लिए है , सुरक्षा के बारे में इन इंटरव्यूज के माध्यम से हम हर घर तक पहुंचें और इस समय में सही सावधानियां ली जाएं, बस यही कोशिश है।'

मोनोलॉग और रैप भी हुए हिट: कार्तिक इस वैश्विक महामारी के दौरान समय-समय पर जागरूकता फ़ैलाने के लिए #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग और रैप लेकर आए उनके इस जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम मोदी ने भी की। इतना ही नहीं इस महामारी से लड़ने के लिए कार्तिक ने पीएम केयर रिलीफ फंड में 1 करोड़ की राशि डोनेट की। कार्तिक के इस सीरीज का प्रीमियर 11 अप्रैल को उनके यूट्यूब चैनल पर हो गया और सीरीज की पहली अतिथि सुमिति सिंह हैं, जो कि भारत के कोरोना रोगियों में से एक थी और वह कोरोना से बचने में सफल हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kartik Aaryan launches new series 'Koki poochega' on YouTube, Corona Fighters and Warriors to be guests

कृति खरबंदा ने कहा, 'वो तीन दिन मैंने डर-डरकर गुजारे कि कहीं मैं कोरोनावायरस से संक्रमित तो नहीं हूं' April 11, 2020 at 06:00PM

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि पिछले महीने उन्हें लगा था कि उन्हें कोरोनावायरस हो गया है और इस बात से वह बेहद डर गई थीं। कृति ने बताया कि पिछले महीने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के भाई की सगाई में हिस्सा लेने के बाद वह इंटरनेशनल फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई लौटीं थीं। इसके तुरंत बाद उन्हें सर्दी और खांसी हो गई और वह बिना देर किए सेल्फ क्वारेंटाइन में चली गईं थीं।

कृति ने आगे कहा, 'मैं बेहद डर गई थी कि मेरे अंदर वायरस कॉन्ट्रैक्ट हो चुका है लेकिन उस दौरान टेस्ट किट्स भी उपलब्ध नहीं थी और डॉक्टर ने मुझे कहा कि आपको फीवर नहीं है इसलिए सबसे दूरी बनाए रखें और लक्षणों पर गौर से ध्यान दें। मैं शुरुआती तीन दिन बेहद डरी हुई थी लेकिन फिर धीरे-धीरे तबियत में सुधार के बाद हालात काबू में आए।'


लिव-इन में रह रहे पुलकित-कृति: कृति ने आगे यह भी बताया कि लॉकडाउन पीरियड में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ रह रही हैं और इस वजह से वह काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। कृति ने कहा, 'पहले ट्रैफिक से बचने के लिए हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे लेकिन अब पुलकित के साथ रहकर मैं बेहद खुश हूं। मैं नहीं जानती कि लॉकडाउन के दौरान जो कपल्स एक-दूसरे से दूर रह रहे हैं, वह अपने दिन कैसे काट रहे हैं?' कृति ने 'पागलपंती' और 'हाउसफुल-4' जैसी फिल्मों में काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
I was terrified I had contracted the virus - Kriti Kharbanda on coronavirus scare

दीपिका पादुकोण से लेकर अर्जुन कपूर तक सेलेब्स ने खोले यादों के पिटारे, शेयर कर रहे हैं बचपन की तस्वीरें April 11, 2020 at 04:30PM

इन दिनों लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपना फुरसत का समय घर पर ही बिता रहे हैं। घर पर फ्री रहकर सेलेब्स ने अपनी बचपन की यादें ताजा की हैं। जिसका नतीजा है कि इन दिनों सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दीपिका अपने कजिन भाई और बहन के साथ काफी क्यूट नजर आ रही हैं। तस्वीर में जमीन पर बैठीं खाना खा रही दीपिका की उम्र लगभग 6 से 7 साल हो सकती है। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की ये तस्वीर देखकर फैंस ने पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है।

‘पानीपत’ एक्टर अर्जुन कपूर ने वर्ल्ड सिब्लिंग्स डे के मौके पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई एक तस्वीर में अर्जुन के साथ सोनम कपूर और हर्षवर्धन भी नजर आ रहे हैं। आगे तस्वीर में अर्जुन ने अपने टीनेज के दिनों की भी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तब की है जब अर्जुन काफी मोटे हुआ करते थे।

इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों पहले डेब्यू करने वालीं करीना कपूर अब इंस्टा क्वीन बन चुकी हैं। करीना लगातार अपनी मजेदार पोस्ट और कैप्शन से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। कुछ ही दिनों पहले करीना ने अपनी पुरानी एलबम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बचपन नजर आ रहा है। करीना के अलावा इस तस्वीर में करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रहे हैं।

##

वर्ल्ड सिब्लिंग डे के मौके पर श्वेता बच्चन ने भी भाई अभिषेक बच्चन के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।

##

हाल ही में तारा सुतारिया ने भी अपने बचपन की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है इसमें नन्हीं सी तारा हाथों में टेलीफोन पकड़ी दिख रही हैं। इससे पहले भी तारा ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो काफी हद तक तैमूर अली खान की तरह नजर आ रही थीं।

##

कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल भी इन दिनों लगातार पुरानी तस्वीर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कंगना की भी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने कजिन भाईयों के साथ सड़क पर खड़ी हुई हैं। कंगना इस तस्वीर में काफी छोटी हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone to Arjun Kapoor Celebs opened up memories, sharing childhood photos On Social media

अनुपम ने किया वीडियो कॉल, शक्ति कपूर ने उड़ाया उनके गंजेपन का मजाक April 11, 2020 at 04:24PM

लॉकडाउन का पालन कर रहे अनुपम खेर वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों के संपर्क में हैं। वे उनसे बात करते हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। अनुपम ने इस सेगमेंट को 'कॉल पीपल हू मेक यू हैप्पी' नाम दिया है। ताजा वीडियो में वे अपने कलीग और खास दोस्त शक्ति कपूर से बात करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच मजेदार बात हो रही है। यहां तक कि शक्ति अनुपम के गंजेपन का मजाक भी उड़ा रहे हैं और खुद अनुपम भी उनका साथ दे रहे हैं।

अनुपम ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "चैट विद शक्ति कपूर। मेरी सीरीज 'कॉल पीपल हू मेक यू हैप्पी' में मैंने अपने प्रिय मित्र और कई फिल्मों के को-एक्टर शक्ति कपूर का नंबर डायल किया। मजेदार बात हुई, हंसी से भरपूर। यादें और आऊ (शक्ति कपूर का पॉपुलर डायलॉग)। मजे लो।" इसके साथ अनुपम ने फन इन दि टाइम्स ऑफ कोरोना को हैशटैग किया है।

वीडियो में दोनों की बातचीत के कुछ अंश

अनुपम : (शक्ति कपूरजी को फोन लगाया) नमस्ते शक्ति जी।
शक्ति: अरे अनुपम जी जय हो।
अनुपम : जय हो...क्या हालचाल हैं मेरी जान?
शक्ति : बहुत अच्छे हैं।
अनुपम : आप बहुत अच्छे दिख रहे हैं।
शक्ति : हां सर दाढ़ी- वाढ़ी, जो है बढ़ गई है। मैंने कहा बढ़ने दो। और बहुत प्यार से मेरे बाल उग गए तो मैंने अपने बाल काट दिए।
अनुपम : ये (बाल) मैंने तो बहुत साल पहले काट दिए सर।
शक्ति (हंसते हुए) : आपने काटे नहीं, ऊपर वाले ने ले लिए।

अनुपम : अब पता नहीं किसने लिए। मगर ये बालों का टॉपिक आपको उठाना जरूरी था कोरोना प्रॉब्लम में।
शक्ति : नहीं नहीं...मेरी बीवी बोल रही थी कि आपको अपने बालों से बहुत प्यार है, तो मैंने कहा रुक अभी आधे घंटे में आता हूं। मुझे सिर्फ प्यार है अपने देश के साथ बालों के साथ नहीं है। 15 मिनट के बाद उसके रूम में गया तो वह हंसते-हंसते गिर गई। बोली यह क्या किया आपने? मैंने कहा कि मुझे उतना प्यार अपने बालों से नहीं है।

इसके बाद दोनों एक्टर्स एक-दूसरे के डायलॉग्स पर मजेदार बातचीत में लग गए। बता दें कि दोनों ने 'चालबाज़', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'लाडला' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार : अनुपम खेर के इंस्टाग्राम अकाउंट से।