Tuesday, April 21, 2020

महीनेभर से घर से बाहर नहीं निकले अनुपम खेर, बोले- इस दौरान जो सबक सीखे वो जिंदगी में नहीं मिले April 20, 2020 at 08:49PM

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्टर अनुपम खेर को हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटे एक महीना पूरा हो गया। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए पिछले महीने भर में खुद को मिले अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से मैंने घर के बाहर कदम नहीं रखा है और इसके बाद भी मैं पूरी तरह शांत हूं। खेर के मुताबिक इस महीनेभर में उन्हें जो शिक्षा मिली वो उन्हें पूरी जिंदगी में नहीं मिली।

वीडियो शेयर करते हुए खेर ने लिखा, 'लॉकडाउन में मिले सबकः न्यूयॉर्क से मुंबई लौटे आज मुझे पूरा एक महीना हो गया और इस दौरान पूरे वक्त मैं अपने ही घर में ही रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी ऐसा भी संभव हो सकता है। लेकिन जीवन के पास हमें सिखाने के अपने विशेष तरीके हैं। लॉकडाउन के इस दौर में मैंने जो कुछ सबक सीखे हैं, वो इस तरह हैं।'

अनुपम ने बताए लॉकडाउन में मिले सबक

वीडियो में अनुपम कहते हैं, 'आज मुझे न्यूयॉर्क से मुंबई आए एक महीना हो गया। 20 मार्च को मैं दोपहर को 2 बजे एयरइंडिया की फ्लाइट से हिंदुस्तान पहुंचा था, और उसके एक घंटे बाद घर पहुंच गया था। तब से लेकर आजतक मैंने अपने घर की चार दीवारी के बाहर कदम रखा ही नहीं है। बालकनी में गया था एकबार अपने दोस्त अनिल कपूर से बात करने, वर्ना में तब से अपने ही घर में हूं। इस बात से मुझे इस बात का अहसास हुआ कि हम मानव अगर चाहें तो क्या नहीं कर सकते हैं और मैं बहुत शांत हूं, मैं बिल्कुल भी अशांत नहीं हुआ। हां दिन में कभी-कभी ऐसा मौका आता है, जब थोड़ी बहुत घबराहट होती है। लेकिन वो तो जिंदगी के हर मोड़ पर होती है, जिंदगी के हर लम्हें में कहीं ना कहीं ऐसा वक्त आता है कि आपको थोड़ी घबराहट होती है। लेकिन इस एक महीने ने मुझे ये सिखाया कि सहनशीलता में बड़ी ताकत है।'

बोले-आने वाली पुश्तों को इन सबकों से फायदा होगा


आगे उन्होंने कहा, 'इस एक महीने ने मुझे ये सिखाया कि निःस्वार्थ भाव से दुनिया को पहचानना, उनको जानना, उनको मोहब्बत करना और उनको प्यार करना क्या होता है।इस एक महीने ने मुझे सिखाया कि भाई.. इंसान के अलावा भी और ताकते हैं जो इस धरती पर रहती हैं, उनका भी सत्कार करना, उनकी भी इज्जत करना, उनको भी अपना स्पेस देना ये सब बहुत जरूरी है।इस एक महीने ने मुझे सिखाया कि लोगों को मोहब्बत की दृष्टि से देखना, उनकी तरफ उदारता दिखाना बहुत महत्वपूर्ण है।इस एक महीने ने मुझे सिखाया कि जो नीचे सफाई कर्मचारी रहते हैं वो कितने जरूरी हैं। दुनिया के लोग कितने जरूरी हैं। इस महीने में मुझे जो शिक्षा मिली वो मुझे पूरी जिंदगी में नहीं मिली। और मुझे पूरा यकीन है कि आप अपने अंदर झांककर देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि इस लॉकडाउन पीरियड में आपने जो सीखा है वो आने वाली पुश्तों को इस बात का फायदा होगा। मेरे दोस्तों कुछ भी हो सकता है। मजा आया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर अमेरिका में टीवी शो 'न्यू एम्सटडर्म' की शूटिंग के सिलसिले में गए थे। जिसका प्रसारण हाल ही में भारत में भी शुरू हुआ है। (फोटो और वीडियो साभारः अनुपम खेर के सोशल मीडिया अकाउंट से)

Monday, April 20, 2020

स्टाफ की सैलरी के लिए सिनेमा हॉल मालिक को लेना पड़ा लोन, अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ April 20, 2020 at 07:59PM

अक्षय कुमार लगातार कोरोनावायरस के लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में और बीएमसी में योगदान देने के बाद अब वे मुंबई के गैएटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल की सहायता के लिए आगे आए, जो अपने स्टाफ की सैलरी देने के लिए संघर्ष कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सिनेमा हॉल के मालिक मनोज देसाई को आर्थिक मदद ऑफर की है, ताकि वे अपने स्टाफ को भुगतान कर सकें।

देसाई को लेना पड़ा बैंक से लोन
रिपोर्ट में कहा गया है कि मनोज देसाई को अपने कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ा। खबर पढ़ने के बाद अक्षय ने उन्हें कॉल किया। रिपोर्ट में देसाई के हवाले से लिखा है, "तीन दिन पहले अक्षयजी की ओर से मुझे कॉल आया। उन्होंने मुझे आर्थिक मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि हालत नहीं सुधरते हैं तो मैं उनसे फाइनेंशियल मदद ले सकता हूं।"

गैएटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल के मालिक मनोज देसाई।

कर्मचारियों की कटौती नहीं चाहते देसाई
देसाई ने आगे कहा, "यह अक्षय की दयालुता है कि उन्होंने हमें मदद ऑफर की। लेकिन हमें खुद को बनाए रखने के लिए कोई रास्ता निकालना होगा। हम इस महीने की सैलरी देने के लिए पर्याप्त धन जुटाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन थिएटर बंद होने से हालात सुधरने में लंबा वक्त लगेगा। हमारा फोकस इस बात पर है कि हम अपने कर्मचारियों को कम न करें और न ही उनके भुगतान में किसी तरह की कटौती करें।"

अक्षय ऐसे कर चुके कोरोना के संकट में मदद
अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। इसके बाद वे ,बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को 3 करोड़ रुपए दे चुके हैं, ताकि कोरोनावायरस से लड़ाई में उन्हें मदद मिल सके। पिछले दिनों सूत्रों ने यह जानकारी दी थी कि अक्षय लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए इंडस्ट्री के फोटोग्राफर्स के अकाउंट्स की डिटेल ले रहे हैं, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्षय कुमार पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ और बीएमसी को 3 करोड़ रुपए का योगदान दे चुके हैं।

Mahabharat fame Roopa Ganguly recalls the time she was mob lynched April 20, 2020 at 07:53PM

The recent mob lynching incidents in Palghar have left the country in shock and disappointment at the same time. Saadhus were lynched in Palghar and the police have arrested the suspects. After the incident, many celebrities took to their social media to express their condolences and sentiments regarding this issue.

Mahabharat fame Roopa Ganguly recalls the time she was mob lynched

Roopa Ganguly, known for her role in Doordarshan's Mahabharat, took to her Twitter to recall the time she was mob lynched. Close to 17-18 people dragged her out of her car near Diamond Harbour in 2016 and mercilessly lynched her. They even ransacked her car. Even though she escaped, she suffered from two brain hemorrhages. After sharing this incident, she also expressed how bad she felt about the recent lynching incident.

Akshay Kumar offers financial aid to Gaiety-Galaxy owner April 20, 2020 at 07:13PM

India has been in lockdown since March 18, 2020, amid coronavirus pandemic. Showbiz has taken a huge hit and so have theatres which have been shut down amid nationwide lockdown which will go on till May 3. For now, it is unclear whether the lockdown will be extended considering the cases of COVID-19 have increased rapidly. Mumbai’s Gaiety Galaxy owner Manoj Desai recently revealed that he had taken a loan to provide salaries to his employees during this crisis. Hearing this, Akshay Kumar has come forward to help the owner.

Akshay Kumar offers financial aid to Gaiety-Galaxy owner

Manoj Desai revealed that Akshay Kumar gave him a call a few days ago to offer financial aid in this scenario. He said that it was very kind of him to offer help but added that they have to find a way to sustain. He said that they have managed to collect enough funds in order to pay their staff their salaries for the month. He further said since the lockdown will have long time ramifications on the theatres, they will have to focus on not cutting down salaries of their staff.

Manoj Desai and his business partner Arun Nair had thought of increasing the ticket prices once the lockdown was done but it got extended till May 3. He said that he will head to Maratha Mandir and Gaiety Galaxy to discuss the plans for May and ensure that they don’t have to seek help from the industry.

Desai is also the owner of Maratha Mandir who has screened Dilwale Dulhania Le Jayenge for 25 years. He said that the production house Yash Raj Films has not offered any kind of financial assistance and they can’t go begging and that the production house should have spared a thought.

ALSO READ: Meet Akshay Kumar and Twinkle Khanna as the characters of The Simpsons