Tuesday, May 12, 2020

ऑनलाइन डांस क्लास से उर्वशी रौतेला ने कमाए 5 करोड़ रुपए, कोरोना वॉरियर्स के लिए सारे पैसे कर दिए दान May 12, 2020 at 01:30PM

लॉकडाउन के चलते सभी स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जागरुक करने और एंटरटेन करने में जुटे हुए हैं। जहां कुछ सेलेब्सखुद जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं वहीं कुछ पीएम केयर फंड में अपना योगदान दे रहे हैं। इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी कोरोना वॉरियर्स के लिए 5 करोड़ रुपए का डोनेशन किया है।

18 करोड़ लोगों को सिखाया डांस

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कोरोना वॉरियर्सकी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन डांस क्लास की शुरुआत की है। इस पहल में 18 करोड़ लोगों को जोड़कर उर्वशी ने 5 करोड़ रुपएजुटाएं हैं।डांस सेशन से इकट्ठा किए गए पैसो से उन्होंने क्राई फाउंडेशन और स्वदेश फाउंडेशन की मदद की है जो इन दिनों कोरोना के फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर जुम्बा, टबाटा, लैटिन नृत्य सिखा रही हैं।

लॉकडाउन से रुकी है फिल्मों की रिलीज

उर्वशी इस साल फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ और ‘थिरुट्टू पेले 2’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। पहली फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ 12 जून को रिलीज होने वाली थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं दूसरी फिल्म तमिल सुपरहिट ‘थिरुट्टू पेले 2’ की हिंदी रीमेक है जिसका हिंदी नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Urvashi Rautela earned Rs 5 crore from online dance class, donated all the money to Corona Warriors

When Samantha talked about casting couch May 11, 2020 at 08:32PM

Sri Reddy's shocking revelations about casting couch took the entire Southern film fraternity by storm. During the same year, Samantha Akkineni opened up on her stance on the casting couch controversy.

फिर एक बार 'गोलमाल' का हिस्सा बनना चाहते हैं शरमन जोशी, बोले- 'ये रोहित सर पर निर्भर हैं की वो मुझे फिल्म में लेंगे या नहीं' May 11, 2020 at 08:47PM

शरमन जोशी की वेब सीरीज 'बारिश' का दूसरा सीजन डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज को मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं। हाल ही में हुई दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान शरमन ने इस सीरीज से जुड़ीकई बातें शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' का हिस्सा बनने की इच्छा भी जताई। गोलमाल के पहले पार्ट के बाद शरमन किसी भी पार्ट में नजर नहीं आए थे। उनकी जगह फिल्म में श्रेयस तलपड़े को लिया गया था। शरमन ने अपनी फीस बढ़ा दी थी इसलिए उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया था।

उम्मीदों पर खरा न उतरने के लिए माफी मांगना चाहता हूं: कुछ लोगों को 'बारिश 2' पसंद आई हैं। खुशी इस बात की हैं कि हमारी मेहनत रंग लाई। जानता हूं की कुछ लोगों को ये सीजन ज्यादा पसंद नहीं आया उनसे मैं बस 'सॉरी' कहना चाहता हूं। मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं जिनकी उमीदों पर खरा नहीं उतरा। हम सभी ने बहुत दिल लगाकर काम किया हैं। जिन्हे पसंद नहीं आया उनसे बस यही कह सकते हैं कि अगली बार और मेहनत करेंगे और कोशिश करेंगे की सभी को पसंद आए। जब सीजन 1लोगों को पसंद आया और इसीलिए हमें दूसरा सीजन का करने का मौका मिला।

मायने रखता हैं क्रिटिक्स का ओपिनियन: एक अभिनेता होने के नाते मेरे लिए क्रिटिक्स का ओपिनियन बहुत मायने रखता हैं। ऑडियंस क्रिटिक्स के रिव्यु सुनकर या पढ़कर ही किसी फिल्म या सीरीज को अपना समय देती है। बहुत कम ऐसा मौका मिलता हैं जहां माउथ पब्लिसिटी के जरिएकिसी प्रोजेक्ट को हिट करार दिया जाए फिर चाहे क्रिटिक्स उसे कैसा भी रिव्यु क्यों ना दे। सिनेमा घरों में क्रिटिक्स के रिव्यु बहुत मायने रखते हैं क्योंकि आजकल काफी पैसे खर्च होते हैं अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए।

वेब सीरीज करने के बाद आया कॉन्फिडेंस: वेब सीरीज शूट करने का अनुभव काफी अनोखा रहा। मैंने ज्यादातर थिएटर और फिल्में की हैं तो ऐसे में जाहिर हैं इतनी सारी लाइन्स एक साथ पढ़ने की आदत नहीं थी। वेब सीरीज करने के बाद मुझमे एक अलग ही कॉन्फिडेंस आया है, एक्टिंग में थोड़ा सा सुधार आया हैं।

किसिंग सीन में कम्फर्टेबल करवाने का सपना पूरा हुआ: इस वेब सीरीज में किसिंग सीन ने काफी चर्चा बटौरी हैं। मैं इससे पहले भी कई फिल्मों में किसिंग सीन दे चूका हूं तो जाहिर हैं कुछ बेढंगापन नहीं लगा। हां, आशा थोड़ी नर्वस थीं क्योंकि उनका पहला किसिंग सीन था। इससे पहले जब मैंने ऐसे सीन किए हैं तब सोचता था कि लीडिंग एक्ट्रेस को कम्फर्टेबल करना होगा लेकिन ऐसा होता ही नहीं था। लीडिंग एक्ट्रेसेज खुद ही बहुत कॉन्फिडेंट हुआ करती थी कि मुझे नर्वस्नेस होने लगती थी। आखिरकार इस वेब सीरीज द्वारा मुझे किसी को किसिंग सीन के लिए कम्फर्टेबल करने का सपना पूरा हुआ।

अब्बास मस्तान की 'पेंटहाउस' की शूटिंग जल्द होगी शुरू: बहुत ही जल्द उमेश शुक्ला की फिल्म 'आंख मिचौली' में नजर आऊंगा। ये एक कॉमेडी फिल्म हैं जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। इसे दीवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही हैं। इसी के साथ नेटफ्लिक्स की एक ओरिजिनल फिल्म 'पेंटहाउस' कर रहा हूं जिसे अब्बास मस्तान डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक थ्रिलर सीरीज हैं जिसका काम लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू होगा।

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' का हिस्सा बनना चाहता हूं: मैं रोहित शेट्टी की फिल्म को काफी पसंद करता हूं। मैं तो चाहता हूं की मैं फिर से उनकी 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनूं। अब ये रोहित सर पर निर्भर हैं की वो मुझे अपनी इस फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं या नहीं। हां, यदि वो कास्ट करते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sharman Joshi wants to be seen again in 'Golmaal', said- 'It is up to Rohit sir whether he will take me in the film or not'

Monday, May 11, 2020

रिश्ते बचाने को लेकर अनुपम खेर की पंक्तियां, बोले- 'मैं रूठा, तुम भी रूठ गए, फिर मनाएगा कौन?' May 11, 2020 at 08:33PM

लॉकडाउन के बीच अनुपम खेर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रिश्तों को बचाने के बारे में लिखी गई कुछ पंक्तियां बोलते नजर आए। इस वीडियो को उन्होंने 'लॉकडाउन विचार' नाम दिया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये पंक्तियां किसने लिखी हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी ऐसा उन परिस्थितियों में होता है, जब किसी को रिश्तों, दोस्ती, प्यार, एकजुटता और लगाव का महत्व पता चलता है। इन विचारों की सादगी आपको अधिक प्रभावित करेगी। इन पंक्तियों को पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा। आशा है आपभी इन्हें सुनना पसंद करेंगे। आनंद लें।'

अनुपम ने बोली ये पंक्तियां...

''मैं रूठा, तुम भी रूठ गए, फिर मनाएगा कौन?
आज दरार है, कल खाई होगी, फिर भरेगा कौन?
मैं चुप, तुम भी चुप, इस चुप्पी को फिर तोड़ेगा कौन?
बात छोटी सी लगा लोगे दिल से तो फिर रिश्ता निभाएगा कौन?
दुखी मैं भी और तुम भी बिछुड़कर सोचो, फिर हाथ बढ़ाएगा कौन?
ना मैं राजी, ना तुम राजी, फिर माफ करने का बड़प्पन दिखाएगा कौन?
एक अहम मेरे, एक तेरे भीतर भी, फिर इस अहम को फिर हराएगा कौन?
जिंदगी किसको मिली है सदा के लिए, फिर इन लम्हों में अकेला रह जाएगा कौन?
मूंद ली दोनों में से अगर किसी ने एक ने आंखें, तो फिर इस बात पर पछताएगा कौन?''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अऩुपम खेर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए विभिन्न विषयों को लेकर अपने विचार रखते रहते हैं। (फोटो/वीडियो अनुपम खेर के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार)