Wednesday, May 20, 2020

कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने तीन साल बाद देखी अपनी मिर्जापुर सीरीज, बोले- 'दूसरा सीजन इससे ज्यादा पसंद आएगा' May 20, 2020 at 01:35PM

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर की रिलीज को तीन साल हो चुके हैं। पहले कामयाब सीजन के बाद फैंस को बेसब्री से दूसरे सीजन का इंतजार हैं,। मगर फिल्म में गुरुजी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने खुद अब तक अपने इस वेब सीरीज को नहीं देखा है। लॉकडाउन के दौरान अपनी सीरीज देखने के बाद पंकज ने इसकी जमकर तारीफ की है।

मिर्जापुर के बाद पंकज त्रिपाठी की व्यस्तता काफी बढ़ गई थी, जिसके चलते वे अपने परिवार को भी भरपूर समय नहीं दे पा रहे थे। यह बात उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में भी कही हैं। साथ ही उन्होंने ईमानदारी से स्वीकारा हैं कि अब तक उन्होंने मिर्जापुर वेब सीरीज नहीं देखी थी।बहरहाल कोविड-19 के इस लॉकडाउन में उन्होंने अपनी वेब सीरीज देखी तो आश्चर्यचकित रह गए कि इसमें उनके साथ लोगों ने इतना बेहतरीन काम किया था, जिससे यह शो दर्शकों के बीच इतना पॉपुलर हुआ।

पंकज त्रिपाठी बताते हैं- जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं, तब हमें सिर्फ स्टोरी लाइन पता होती है। शूटिंग के समय हमारा सारा फोकस किरदार पर होता है। जब मैंने इसकी कहानी सुनी थी, तब बहुत बेहतरीन लगी थी।अब ऑडियंस की तरह एक एपिसोड के बाद दूसरा एपिसोड देखने में मजा आया, क्योंकि एक एपिसोड दूसरे एपिसोड से बखूबी कनेक्ट करता है।

दर्शकों को इससे ज्यादा पसंद आएगा दूसरा सीजन

वेब सीरीज को देखने के बाद अब जाकर पता चला कि यह शो लोगों को इतना क्यों पसंद आ रहा है। इसे बनाने के लिए हम सब ने काफी मेहनत की है और इसे बेहतर ढंग से बनाया भी है। इसे देखकर ऐसा लगा कि हमारा दूसरा सीजन तो लोगों को इससे भी ज्यादा पसंद आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pankaj Tripathi, who plays Kalin Bhaiya, saw his Mirzapur series after three years, said - 'The second season will be more like it'

'पालात लोक' के बाद जसलीन के साथ 'वह मेरी स्टूडेंट है' फिल्म में नजर आएंगे संगीत सम्राट अनूप जलोटा, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म May 20, 2020 at 01:30PM

हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज पाताल लोक में भजन सम्राट अनूप जलोटा एक भ्रष्ट नेता के अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। सिंगिंग के अलावा अनूप एक-दो नहीं, बल्कि तीन फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में अनूप ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर खास बातचीत की है।

वेब सीरीज 'पाताल लोक' से एक्टिंग में कर रहे हैं कमबैक?

जी हां, मैं 22 वर्ष का था तब पहली बार 'संपूर्ण संत दर्शनम्' फिल्म की थी। उसके बाद 'प्यार का सावन', 'चिंतामणि', 'सूरदास' और 'दादागिरी' की। दो बंगाली और एक गुजराती फिल्में भी कर चुका हूं। जब अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन से कॉल आया कि हम पाताल लोक बना रहे है और इसमें आपके लिए बहुत अच्छा रोल है तो मैंने कर लिया। इसके रिलीज होने के बाद से ही बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि आपको और काम करना चाहिए। मैं कहता हूं कि लॉकडाउन के बाद जरूर करेंगे।

अपकमिंग एक्टिंग प्रोजेक्ट कौन से हैं?

एक फिल्म 'सत्य साईं बाबा' है, जिसमें मैं सत्य साईं बाबा का किरदार निभा रहा हूं। इसके अलावा दूसरी फिल्म है 'हैप्पी सिंह', इसमें मेरा डबल रोल है। एक रोल सरदार हैप्पी सिंह का है, जो बहुत अच्छा गायक है और दूसरा बिहारी डॉन का रोल है। इसके निर्माता कमल शर्मा हैं। फिल्म में मेरे अलावा शक्ति कपूर भी हैं। कॉमेडी और एक्शन जोनर की इस फिल्म के लिए मैंने फाइटिंग सीखी है। ये दोनों फिल्में बनकर तैयार हैं।

इनके अलावा एक फिल्म है 'वह मेरी स्टूडेंट है'। इसमें मैं और जसलीन मथारू काम कर रहे हैं। फिल्म की कुछ शूटिंग मुंबई में हुई है। इसके निर्देशक-निर्माता केसर मथारू हैं। लेकिन लगता है कि ये तीनों फिल्में अब थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही आएंगी, क्योंकि अब काफी समय तक थिएटर तो चलने वाले नहीं हैं।

संगीत के क्षेत्र में क्या कर रहे हैं?

जो कुछ दिनों पहले इस लॉकडाउन में मदद के लिए एक गाना बनाया था। 8 मिनट के इस गाने को 211 सिंगर्स ने 14 भाषाओं में गाया है। इंडिया में जितने सिंगर हैं, वह सब इस गाने में हैं। फिलहाल एक और गाना बना रहे हैं, जिसे म्यूजिक डायरेक्टर एल. सुब्रमण्यम और उनकी पत्नी कविता कृष्णमूर्ति डायरेक्ट करेंगे। इसमें मैं, सोनू निगम, पंडित जसराज और हरिहरन समेत 12 उच्च कोटि के सिंगर गाएंगे। यह भी ऑनलाइन आएगा और इसका नाम विश्व कुटुंबकम् है। यह गाना तैयार हो गया है। दो-चार दिनों में रिलीज होगा। यह पूरे विश्व को जोड़ने वाला गाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 'Palat Lok', Sangeet Samrat Anoop Jalota will be seen in the film with Jasleen, the film will be released on the OTT platform

फेडरेशन ने डेली वेजेज वर्कर्स के लिए सेट पर अनिवार्य किया 50 लाख का इंश्योरेंस, प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने जताई आपत्ति May 20, 2020 at 01:30PM

पिछले तीन महीनों से टीवी, वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के ब्लैंकेट निर्देश पर कहीं भी कोई एक्टिविटी नहीं हो रही है। मगर अब फेडरेशन प्रोड्यूसर्स को ढील दे रहा है।

फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में पुष्टि कर दी है कि किसी भी सेट पर अगर हमारे गाइडलाइंस को फॉलो किया जाता है तो उन्हें शूटिंग की परमिशन हम लोगों की तरफ से है। वह चाहे सीरियल हों, फिल्म या फिर वेब शो। फेडरेशन ने डेली वेजेज वर्कर्स के लिए 50 लाख का इंश्योरेंस करना अनिवार्य किया है। इस पर उनका प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ मतभेद गहरा गया है।

सिर्फ इनडोर शूटिंग की इजाजत

बी एन तिवारी ने बाकी जानकारी देते हुए कहा, 'यह जरूर है कि अभी किसी भी फिल्म सीरियल या वेब शो को आउटडोर में शूट करने की इजाजत नहीं होगी। शूटिंग के सेट पर 100 या उससे ज्यादा वर्कर की भी मौजूदगी को हम लोग सुनिश्चित करवा रहे हैं। किसी का काम नहीं छूटेगा। प्रोड्यूसर दो से तीन यूनिट में इन वर्कर्स को बांट कर काम करेंगे।'

बड़े बजट की फिल्मों को करना होगा इंतजार

अभी सारी शूटिंग इनडोर होंगी। 100 के अंदर ही लोगों के साथ शूटिंग संभव है। केवल उन्हीं फिल्मों और वेब शो को शूट करने की इजाजत जून के आखिर से होगी। जाहिर तौर पर बड़े बजट की फिल्मों को परमिशन नहीं होगी, क्योंकि वहां पर डांस सीक्वेंस में ही हीरो हीरोइन के पीछे 100 से 300 बैकग्राउंड डांसर्स होते हैं। कोई एक्शन सीक्वेंस हो तो वह भी बगैर डेढ़ सौ से कम लोगों के बिना संभव नहीं है। उस सिचुएशन में बड़े बजट की फिल्में और वेब शो को तो अनुमति अभी नहीं है।

डेली वेजेज वर्कर्स का इंश्योरेंस अनिवार्य

बाकी प्रोड्यूसर्स को सेट पर मौजूद हर एक डेली वेजेस वर्कर्स का 50 लाख का इंश्योरेंस करवाना होगा। यह रकम बहुत ज्यादा नहीं है। टर्म इंश्योरेंस आता है कोविड-19 के लिए। वह करना होगा। यह रकम अगर प्रोड्यूसर्स के जहन में रहेगी तो वह सेट पर हर तरह की सावधानी लेते हैं। वरना आमतौर पर यह होता रहा है कि कोई अगर सेट कर मर गया तो उसे 10000- 5000 देकर मामला खत्म कर दिया जाता था।

पेमेंट साइकल में भी बदलाव

इसके अलावा फेडरेशन एक 90 दिनों के बाद पेमेंट का साइकल को तोड़ने जा रही हैं। आगे से हर चैनल और प्रोड्यूसर के लिए यह अनिवार्य होगा कि वह अपने कलाकारों को महीने के आधार पर पेमेंट किया करें।

प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन को है आपत्ति

फेडरेशन के इंश्योरेंस वाले क्लॉज पर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने गहरा ऐतराज जताया है। इनकी सबसे बड़ी संस्था में से एक इंपा के प्रमुख टीपी अग्रवाल ने दैनिक भास्कर के साथ प्रोड्यूसर्स का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, 'पहली बात तो यह कि इस तरह के निर्देशों से लैस सर्कुलर मेरे पास भी आया था। फिर मैंने फेडरेशन के कुछ लोगों से बात की। उनका कहना है कि पता नहीं यह कैसे छप गया? लिहाजा इंश्योरेंस वाली रकम पर असल क्लेरिटी अब मैं सारे प्रोड्यूसर्स को लिखकर भेज रहा हूं'।

'50 लाख रुपए के इंश्योरेंस के मामले में दरअसल फेडरेशन सरकार की नकल कर रहा है। सरकार इतनी रकम का बीमा उन लोगों का कर रही है जो इलाज करते हैं। फेडरेशन कौन होती है प्रोड्यूसर्स को बताने वाले कि आप कितने का इंश्योरेंस करें। वर्कर्स को लेकर हम लोग भी उतने ही चिंतित हैं। पहले ही आज की तारीख में कोरोनावायरस इंश्योरेंस है। सबके लिए उपलब्ध है'।

टीपी अग्रवाल आगे यह भी कहते हैं कि फेडरेशन सिर्फ एक भ्रम फैला रही है। जून एंड से तो कतई शूटिंग मुमकिन नहीं है अक्टूबर से पहले शूट नहीं होना है। वह लोग प्रोड्यूसर्स को गलत उम्मीद दे रहे हैं।टीवी की शूटिंग महीनों सालों तक होती है, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग 30 से 20 दिन में हो जाती है। वहां पर 50 लाख इंश्योरेंस एक-एक वर्कर का कहां पॉसिबल है।

एक फिल्म के सेट पर 70 से 80 डेली वेजेस वर्कर होते हैं। ऐसे में सबका 50 लाख का इंश्योरेंस प्रैक्टिकल नहीं है।खासतौर पर जो छोटे बजट की पिक्चरें हैं उनका तो टोटल बजट ही 50 लाख होता है। जो रीजनल, मराठी की या दूसरी गैर हिंदी भाषाओं की फिल्मों का बजट कम ही सुनने को मिलता है कि एक करोड़ से भी ज्यादा हो। वहां के लोग क्या करेंगे। डेली वेजेस वर्कर्स के लिए कैसे प्रोड्यूसर्स यह कर पाएंगे?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Federation mandates insurance of Rs 50 lakh on set for daily wage workers, Producers Association objected

Tuesday, May 19, 2020

Suhana Khan's dance trainer shares her pics May 19, 2020 at 07:21PM

Suhana Khan has been quite active on social media since the lockdown has been imposed. She is seen giving us glimpses of her life amid quarantine at her lavish house in Mumbai. Now, her belly dance trainer has taken to her Instagram to share a collage of before and amidst lockdown photo with the star kid.