Thursday, May 21, 2020

भूमि पेडणेकर ने खोजी 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में निभाए गए रोल के साथ अपनी अजीब समानता May 21, 2020 at 02:30PM

भूमि पेडणेकर 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे' में निभाए गए अपने किरदार के साथ खुद की अजीब समानता देख कर आश्चर्यचकित हैं। लॉकडाउन के चौथे फेज तक भूमि यादों के सफर पर निकलीं तो उनको लंबे अरसे से खोई हुई स्कूल के दिनों की स्क्रैपबुक मिल गई, जो उनके लिए एक बहुतबड़ा पल था।

भूमि कहती हैं- इतना अधिक समय मिल रहा है कि आप इसका इस्तेमाल खुद को व्यवस्थित करने के लिए कर सकते हैं। और यह सिर्फ अपनी जगह को व्यवस्थित करने की बात नहीं है, बल्कि अपने मन को भी साफ-सुथरा कर सकते हैं। मैं अपने पुराने घर में एक ट्रंक साफ कर रही थी और तभी मेरे स्कूल की एक स्क्रैपबुक हाथ लग गई।

एक्टिंग कॉलेज का मेरा पहला डीवीडी ऑडिशन टेप, मेरी लिखी पहली स्क्रिप्ट भी इसी दौरान मिली। मैं बेहद नॉस्टैल्जिक महसूस कर रही थी। ‘डॉली किट्टी’ फिल्म में मेरा किरदार अपनी स्क्रैपबुक के साथ कुछ ऐसा ही करता है और यह पल अनूठा था। एक एक्टर के रूप में आप को अपने जीवन के कई अनुभव फिर से जीने को मिलते हैं और सिनेमा की यही चीज मुझे बेहद भाती है।

लॉकडाउन की लाइफ के बारे में बात करते हुए भूमि ने शेयर किया- फर्स्ट वीक बड़ा अजीब था। चूंकि मेरा रूम सड़क की तरफ है तो आमतौर पर बहुत शोरगुल रहता था, लेकिन अचानक वहां खामोशी छा गई। हालांकि धीरे-धीरे 2-3 दिनों में उस शोर की जगह पक्षियों की चहचहाहट ने ले ली। लॉकडाउन का पहला हफ्ता पागलपन भरा था। हम सब वायरस के बारे में ही बातें करते रहते थे। उसकी बात तो हम अभी भी करते हैं, लेकिन अब हमने इससे निपटने का तरीका निकाल लिया है। इतने सारे लोग जो कुछ भुगत रहे हैं, उसके बारे में सहानुभूति रखें।

भूमि हर दिन शाम 6 बजे से अपनी मां सुमित्रा और बहन समीक्षा के साथ पूरी तरह जुट जाती हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तो वह घर का कंट्रोल अपने हाथों में ले लेती हैं। उनका कहना है- “मुझे अपना रूम और घर सजाना बहुत पसंद है - हमेशा कोई म्यूजिक बजता रहता है, मैं कैंडिल जलाती हूं। इसलिए शाम 6 बजे के बाद घर पर मेरा नियंत्रण होता है, क्योंकि मेरे लिए यह जिंदा रहने का एक तरीका है। आपको पॉजिटिव बने रहना होगा और सकारात्मकता फैलानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhoomi Pednekar revealed his strange resemblance to the character he played in 'Dolly Kitty Aur Woh Chamakte sitare' during lockdown

'मस्तराम 2' वेब सीरीज की तैयारियां शुरू,  तीन महीने बाद शूटिंग शुरू होने पर एक्टर बोले- इंटीमेट सीन शूट करने में बरतनी होगी सावधानी May 21, 2020 at 01:30PM

वेब सीरीज 'मस्तराम' की सफलता को देखते हुए इसके दूसरे सीजन को बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके राइटर्स ने कहानी लिखनी शुरू कर दी है। हां, यह अलग बात है कि इस बार कोविड-19 को देखते हुए इसके पहले सीजन में जितने अंतरंग सीन थे, वह दूसरे सीजन में काट-छांट कर कम कर दिए जाएंगे। इसकी कहानी की शुरुआत वहीं से होगी जहां पर पहला सीजन खत्म हुआ था। इसके लीड एक्टर अंशुमन झा हैं, जिन्होंने पहले सीजन में राजाराम का किरदार निभाया है।

तीन महीने बाद शुरू होगी शूटिंग

सीरीज के लेखक आर्यन सुनील बताते हैं, 'मस्तराम सीजन-2 का फोकस ज्यादातर राजाराम के किरदार पर होगा और जहां पर सीजन वन खत्म हुआ था, वहीं से सीजन-2 की शुरुआत करेंगे। हमें यह नहीं पता कि आगे तीन महीनों में कोरोना वायरस की स्थिति क्या होगी, पर तीन महीने के बाद हम इसकी शूटिंग करने के बारे में सोच रहे हैं। फिलहाल इंटीमेट सीन छोड़कर स्टोरी लिख रहा हूं। इसके इंटीमेट सीन तीन महीने बाद लिखेंगे, जब कोरोना वायरस की स्थिति साफ होगी। आगे चलकर जो भी स्थिति होगी, उसके अनुसार इंटीमेट सीन जुड़ेंगे'।
सीरीज में मुख्य किरदार निभाने वाले अंशुमन झा कहते हैं, 'मस्तराम की सफलता के बाद हम इसका सीजन- 2 बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें सारा फोकस राजाराम की लव लाइफ पर होगा, जो सीजन वन में भी दिखाई गई है। मेरा किरदार मस्तराम का है, जो एरोटिक किताबें लिखता है और यह लोगों के बीच काफी मशहूर हो जाती हैं। हां, इंटीमेट सीन शूट करने के लिए मुझे काफी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। शूटिंग से घर लौटने पर मैं नहीं चाहूंगा कि मेरी गर्लफ्रेंड मुझे हग करें। मैं सेट से लेकर घर तक एक प्रॉपर प्रोटोकॉल फॉलो करूंगा, क्योंकि इस समय सेफ्टी ही सबसे ज्यादा प्रायोरिटी है'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Mastram 2' web series preparations begin,shooting will kickstart after three month, actor said- caution must be taken in shooting intimate scenes

शाहरुख खान के बैनर की दो फिल्मों में काम कर चुके हैं विनीत कुमार, बोले- ‘वो बतौर प्रोड्यूसर अपने एक्टर्स की पर्सनल ग्रोथ पर भी नजर रखते हैं’ May 21, 2020 at 01:30PM

'गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के चलते इंडस्ट्री ने उन कलाकारों को पहचाना, जो चंद मिनटों के रोल में आते थे। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ विपिन शर्मा, जयदीप अहलावत और विनीत कुमार। मजे की बात देखें कि यह सभी आज की तारीख में वेब शोज के चमकते सितारे हैं। 24 मई से नेटफ्लिक्स पर विनीत कुमार ‘बेताल’ लेकर आ रहे हैं। बेताल शाहरुख खान के रेड चिल्लीज बैनर से है। हाल ही में विनीत कुमार ने दैनिक भास्कर से अपने सफर और इस वेब शो में किरदार को लेकर चर्चा की है।

पहला वेब शो है, जहां कहानी में जीवित आर्मी मर चुके फौज से लड़ती है?

जी हां और मैं उस जीवित सीआईपीडी आर्मी को लीड करता हूं। किरदार का नाम विक्रम सिरोही है। एक मरी हुई आर्मी जो जोंबी बनी हुई है। बिना ट्रेनिंग के उस तरह के एंबुश से मेरा किरदार कैसे लड़ता है और आगे बढ़ता है, वह बेताल में दिखाया गया है।बेताल विलेन है या एक किवदंती है?यह हर किसी का एक रूपक है। जो एक्शन अपने अतीत में करता है, उसका रिएक्शन उस वक्त नहीं तो कई सालों, दशकों और सदियों बाद सामने आता है। एक ओवर ऑल सबक है कि कुछ भी करने से पहले सोचिए समझिए।

शूटिंग में क्या चैलेंजेस आए

मुंबई से दूर हमने लोनावला के पहाड़ में सेट बनाया। बेताल का पहाड़ माउंट किया गया। वहां से फिर हम इगतपुरी शिफ्ट हुए। वहां हमें एक ऐसी टनल मिली, जो सैकड़ों साल पुरानी है। बड़ा कमाल का टनल है वो। वहां शूट करना रोमांचक और डरावना दोनों है। फिर भी हम लोग वही शूट करते रहे और वही उस सुनसान जगह पर सब लोग रहे भी। बरसात के मौसम में हम लोगों ने जंगलों में भी शूटिंग की। उस दौरान बड़े-बड़े बिच्छू और सांप हमारे सामने रहते थे। पर नेटफ्लिक्स से सेफ्टी के इंतजामात बड़े अच्छे थे कि हंसते खेलते शूट पूरा हो गया। नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रोडक्शन हाउस जहां कलाकार को वक्त से पहले पैसे दे दिए जाते हैं।

शाहरुख खान की किस तरह इंवॉल्वमेंट रहती थी?

मैं बार्ड ऑफ ब्लड मे भी उनके बैनर में काम कर चुका हूं। जिस शिद्दत के साथ वह एक्टिंग करते हैं, उतने ही जुनून से वह बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी टीम के साथ खड़े रहते हैं। अपने एक्टर्स की वह बहुत इज्जत करते हैं। यशराज में हम लोगों का एक शेड्यूल था उस दिन वह सेट पर भी आए थे। मुझे गाड़ी लेने जाना था जिसमें मुझे देर हो गई। सेट पर आते ही उन्होंने पहला सवाल किया ‘नई गाड़ी ले ली विनीत’। उसके बाद उन्होंने कहा तुम 'बॉर्ड ऑफ ब्लड' में बहुत अच्छे लग रहे हो। उस वक्त तक 'बार्ड ऑफ ब्लड' रिलीज नहीं हुई थी। पर शूटिंग कि उन्हें पल-पल की खबर थी और सब लोगों ने जब उन्हें कहा कि विनीत ने अच्छा किया है तो उन्होंने बाकायदा खुद एडिट रूम में जाकर उसके फुटेज देखे और तारीफ की।

दूसरे देशोंसे कैसा रिस्पॉन्स मिला?

खासतौर पर बलूचिस्तान से काफी फैंस के कॉम्प्लीमेंट मुझे मिले। वह लोग पर्सनल प्रॉब्लम तक शेयर करते हैं। उन्हें मैं पब्लिक लाइफ में नहीं बता सकता। और भी कंट्रीज से लोगों ने कंपलीमेंट दिए हैं।

विक्रम सिरोही ने टीम को किस तरह लीड किया?

हमारी ट्रेनिंग इंडोर हुई। रेड चिलीज के ऑफिस में ही। तकनीकी तौर पर सीआईपीडी का मैं सेकेंड इन कमांडर हूं। आप कोई एंबुश करते हैं तो वह ग्रुप में करते हैं। उस एंबुश में ग्रुप कैसे बनाया जाता है। अटैक कैसे करना है तो इसकी ट्रेनिंग लंबी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vineet Kumar has worked in two films with Shah Rukh Khan's banner, said- 'He as a producer also keeps an eye on the personal growth of his actors'.

Wednesday, May 20, 2020

Maharashtra CM Minister Uddhav Thackeray asks entertainment industry to prepare an action plan, rules out opening of theatres May 20, 2020 at 06:13PM

With the outbreak of coronavirus that has led to nationwide lockdown since March 18, movie and TV productions have been halted in order to contain the spread of the deadly virus. On Wednesday, Maharashtra Chief Minister asked the entertainment industry to prepare an action plan in order to resume shooting the films but he ruled out the opening of the cinema halls.

“CM Uddhav Balasaheb Thackeray interacted with artiste & producers from the entertainment industry, especially Marathi film, theatre & television series via video conference today,” the tweet read from the official handle of CM’s Twitter account.

He further said, “The State will consider any action plan proposed by them for reviving shooting and post-production activities if it includes physical distancing norms and other precautions. The State Government will stand firmly with technicians, backstage artistes, workers, folk artistes and tamasha performers in this crisis. The Chief Minister also said that rent concessions for those who have erected sets in the Film City, will be considered.”

"The government would consider an action plan on how shooting and post-production activities can be resumed in a limited way by adhering to social distancing and other norms," he told a delegation of representatives from the industry.

Chief Minister further said that the demand of the producers to resume the shootings and post-production work can be considered in the "non-red" zones in the state.

ALSO READ: TV shoots to not commence from June; FWICE says all reports doing the rounds are baseless