Saturday, May 23, 2020

करीना के लिए मलाइका अरोड़ा ने अपने पसंदीदा जिम के कपड़ों को किया रिप्लेस , बेबो ने कर दी नई शिकायत May 22, 2020 at 07:25PM

लॉकडाउन के बाद से ही करीना कपूर लगातार अपनी गर्लगैंग को काफी मिस कर रही हैं। ऐसे में वो सबसे सोशल मीडिया और जूम कॉल की मदद से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में करीना के कहने पर मलाइका ने अपने जिम के कपड़ों को बदलकर उनकी पसंदीदा काफ्तान ड्रेस पहनी है। ये देखकर करीना ने उनसे शिकायत करते हुए नई डिमांड कर दी है।
मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने करीना को मेंशन करते हुए लिखा, 'मेरी बेबो, मैंने काफ्तान के लिए अपने जिम वेयर बदल लिए हैं। मेस्सी हेयर के लिए बालों को सुखाया, लॉकडाउन में नो मेकअप के लिए मेकअप'। तस्वीर के अलावा मलाइका ने स्माइल करते हुए बूमरैंग भी शेयर किया है।

करीना ने दिया जवाबमलाइका की इस पोस्ट को करीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने जवाब दिया, 'एकलौती चीज जो तुमने नहीं बदली वो है वाइन के लिए जूस। लव यू मलाइका'। गौरतलब है कि इन दिनों काफ्तान ड्रेस करीना की पहली पसंद बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लगातार काफ्तान पहने हुए तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।

करीना कपूर खान की इंस्टा स्टोरी।
##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Malaika Arora replaces her favorite gym wear for Kareena, Bebo makes a new complaint

Prem Chopra opens up on meeting Rishi Kapoor May 22, 2020 at 08:56PM

Since the day Bollywood star Rishi Kapoor passed away, his family members, co-stars and fans have been sharing throwback photos of the actor. Recently, in an interaction with an entertainment portal Veteran star Prem Chopra opened up about the late actor.

Here's why Mira wants to call fashion police May 22, 2020 at 08:30PM

Shahid Kapoor and wifey Mira Rajput are currently spending quality time with kids amid lockdown. The couple is very active on social media and they keep sharing each other's photos. Recently, the star wife took to her Instagram handle to share a photo of the 'Kabir Singh' actor.

Friday, May 22, 2020

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कहा, बच्चों से मिलने से कतराते थे नवाज, मनोज बाजपेयी के सामने कर चुके मेरी बेइज्जती May 22, 2020 at 08:27PM

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच आपसी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आलिया आए दिन सोशल मीडिया के जरिए या फिर मीडिया इंटरव्यू में नवाज पर नए-नए आरोप लगा रही हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में आलिया ने नवाज के खिलाफ कई सारी बातें कहीं हैं।

बच्चों को नजरअंदाज करते थे नवाज: आलिया ने इंटरव्यू में कहा, मैं और नवाज पिछले चार साल से अलग रह रहे हैं और इस दौरान जब भी मैं उन्हें बच्चों से मिलने के लिए कहती थी तो वो गोलमोल जवाब देकर टाल देते थे।

मैंने बच्चों को कभी कुछ नहीं बताया क्योंकि वह पहले से ही निराश थे और पूछते रहते थे पापा कहां हैं? कहां शूट कर रहे हैं?

मैं उन्हें कहती थी कि वो अमेरिका गए हैं लेकिन कितने साल तक मैं ऐसा करती? नवाज मुंबई ऑफिस में मौजूद रहने के बावजूद बच्चों से मिलने नहीं आते थे और कहते थे मैं बिजी हूं।

मनोज बाजपेयी के सामने हुई बेइज्जती: आलिया ने आगे कहा, मनोज बाजपेयी सहित कुछ सेलिब्रिटीज जब हमारे घर आते थे तो एक बार नवाज ने उनके सामने भी मेरी बेइज्जती की थी। मैं खाना बना रही थी और नवाज से कुछ बात करनी चाही तो उन्होंने कहा, तुमको बात करना नहीं आता, तुम लोगों के सामने बात मत किया करो।

अगर वो प्रेस से मिलने जा रहे हों और मैं वहां पहुंच जाऊं तो वो मुझे नजरअंदाज करते थे। एक पत्नी के रूप में मुझे अकेले या सबके सामने जो सम्मान मिलना चाहिए था, मुझे कभी नहीं मिला।
मैं कई सालों से यह सब सहन कर रही हूं, किसी की इतनी बेइज्जती नहीं करनी चाहिए कि आदमी को घुटन होने लगे।
हर बार मुझे यह एहसास कराया गया कि मैं कुछ नहीं हूं, मुझे बोलना नहीं आता, मेरा ड्रेसिंग सेंस अच्छा नहीं? बार-बार यही बातें सुनकर मेरा कॉन्फिडेंस हिल गया।

मुझे लगता था कि मैं कभी कुछ कर पाऊंगी या नहीं। बातचीत करते हुए भी मेरी जुबान लड़खड़ाने लगी।

आलिया भेज चुकीं तलाक का नोटिस: आलिया ने कुछ दिनों पहले ही ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए नवाज को तलाक के लिए क़ानूनी नोटिस भेजा है। आलिया के वकील के मुताबिक, नवाज इन दिनों अपने होमटाउन बुढाना, उत्तर प्रदेश में हैं और उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nawazuddin Siddiqui’s wife Aaliya says he humiliated her in front of Manoj Bajpayee, makes excuses to avoid meeting kids