Saturday, May 23, 2020
करीना के लिए मलाइका अरोड़ा ने अपने पसंदीदा जिम के कपड़ों को किया रिप्लेस , बेबो ने कर दी नई शिकायत May 22, 2020 at 07:25PM
लॉकडाउन के बाद से ही करीना कपूर लगातार अपनी गर्लगैंग को काफी मिस कर रही हैं। ऐसे में वो सबसे सोशल मीडिया और जूम कॉल की मदद से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में करीना के कहने पर मलाइका ने अपने जिम के कपड़ों को बदलकर उनकी पसंदीदा काफ्तान ड्रेस पहनी है। ये देखकर करीना ने उनसे शिकायत करते हुए नई डिमांड कर दी है।
मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने करीना को मेंशन करते हुए लिखा, 'मेरी बेबो, मैंने काफ्तान के लिए अपने जिम वेयर बदल लिए हैं। मेस्सी हेयर के लिए बालों को सुखाया, लॉकडाउन में नो मेकअप के लिए मेकअप'। तस्वीर के अलावा मलाइका ने स्माइल करते हुए बूमरैंग भी शेयर किया है।
करीना ने दिया जवाबमलाइका की इस पोस्ट को करीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने जवाब दिया, 'एकलौती चीज जो तुमने नहीं बदली वो है वाइन के लिए जूस। लव यू मलाइका'। गौरतलब है कि इन दिनों काफ्तान ड्रेस करीना की पहली पसंद बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लगातार काफ्तान पहने हुए तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today