Saturday, May 23, 2020

करिश्मा-करीना ने शेयर किया तैमूर का फोटो, कियान को ताइक्वांडो क्लास लेते देख रहे थे टिम May 23, 2020 at 08:27PM

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर सैफ-करीना के बेटेतैमूर का एक फोटो शेयर किया। जिसमें वे वीडियो कॉल के जरिए अपने कजिन कियान (करिश्मा के बेटे) को ताइक्वांडो सीखते देख नजर आ रहे हैं।इसे शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'लॉकडाउन में दोनों भाई। टिम, कियान को उसकी ताइक्वांडो क्लास लेते हुए देख रहा है। न्यू नॉर्मल'।

करीना कपूर खान ने भी अपनी बहन की इसी पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए उसके साथ लिखा, 'Loves of My Life, #MyBoysInLockdown'। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'Our Loves'।


तूफान को लेकर जताई थी चिंता

इससे पिछली पोस्ट में करीना ने हाल ही में बंगाल में आए अम्फान तूफान से हुए नुकसान को लेकर चिंता जताते हुए, इस बारे में सोचने की बात कही थी। उन्होंने तूफान से हुई तबाही के कई फोटोज भी शेयर किए थे।


##

करिश्मा को कहा था 'वर्ल्ड बेस्ट सिस्टर'

इससे पहले 19 मई को शेयर की अपनी पोस्ट में करीना ने करिश्मा के बनाए चॉकलेट केक की तस्वीरें शेयर करते हुए इस केक को दुनिया का सबसे अच्छा केक और करिश्मा को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बहन बताया था।


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। (फोटो/वीडियो करीना व करिश्मा की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)

माधुरी दीक्षित का पहला गाना कैंडिल रिलीज, कैंडिल ऑफ होप मूवमेंट का सपोर्ट कर रहीं एक्ट्रेस May 23, 2020 at 08:17PM

एक्टिंग और डांस के बाद माधुरी दीक्षित का सिंगिंग टैलेंट भी अब ऑफिशियली सामने आ गया है। कोरोना वॉरियर्स के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए माधुरी नेसिंगिंग डेब्यू सॉन्ग कैंडिल 23 मई को इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर रिलीज किया। इस गाने को कैंडिल ऑफ होप मूवमेंट के तहत रिलीज किया गया है।

रिलीज के बाद बोलीं - नर्वस हूं

माधुरी ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा -खुश हूं, एक्साइटेड हूं और थोड़ी नर्वस भी हूं।यह मेरा पहला गानाहै,उम्मीद करती हूं, जितना इस गाने को हमें बनाते हुए मजा आया था, उतना ही इसे सुनकर आपको भी आएगा। वीडियो के आखिर में इस मूवमेंट का सपोर्ट करने और कोरोना वॉरियर्स की रिस्पेक्ट करने की अपील भी की गई है।

माधुरी का यह सॉन्ग फैन्स के साथ बॉलीवुड स्टार्सको भीखूब पसंद आ रहा है। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खानने कमेंट करते हुए माधुरी सेपूछा- तुमने अब तक इसे छिपाकर क्यों रखा था। वहीं सिंगर राजा कुमारी ने लिखा- मैं दुनिया के लिए बेहर खुश हूं क्योंकि अब फाइनली उसे आपकी आवाज सुनने को मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम से साभार

नुसरत भरुचा ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, परिवार के साथ उठा रही हैं सेवई का लुत्फ May 23, 2020 at 08:01PM

लॉकडाउन के चलते जहां कुछ सेलेब्स काम कोयाद कर रहेहैं वहीं इस बीच त्यौहार पड़ जाने से कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला है। एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी इस साल अपने परिवार के साथ ईद मना रही हैं। इस खास मौके परएक्ट्रेस ने बधाई देते हुए परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं।

नुसरत ने शनिवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को ईद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बोहरी ईद आप सबको। मेरे परिवार की ओर से आपके परिवार को'। बता दें कि एक्ट्रेस बोहरा कम्यूनिटी से ताल्लुक रखती हैं जिसके चलते उन्होंने रविवार को ईद मनाई है।

सामने आई तस्वीर में 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस मेहरून कुर्ता पहने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच सेवई का लुत्फ उठाते हुए और अपनी केट नोआह के साथ पोज करते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं। नुसरत की पोस्ट में कई सेलेब्स समेत फैंस भी उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'छलांग' में दिखने वाली हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीड डेट 12 जून रखी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nusrat Bharucha wishes fans a happy bohri Eid, enjoying Sevai with the family

Jaaved remembers Rishi Kapoor on Eid 2020 May 23, 2020 at 07:22PM

The nation went into the state of shock after news of legendary actor Rishi Kapoor's demise surfaced. The veteran actor passed away on April 30 after battling with cancer for two long years. Since the day the veteran actor passed away, his family members, co-stars and fans have been sharing throwback photos of the actor.