Tuesday, May 26, 2020

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की माता-पिता की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर, परिणीति ने किया कमेंट-'बड़ी मां और पापा की बेस्ट फोटो' May 25, 2020 at 09:43PM

प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता अशोक और मधु चोपड़ा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों आर्मी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका के पिता और मां आर्मी में फिजिशियन थे।प्रियंका ने यह तस्वीर मेमोरियल डे के मौके पर शेयर की जो कि अमेरिका में शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है।

प्रियंका ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम परशेयर करते हुए लिखा, 'मेरे माता-पिता ने भारतीय सेना में काम किया है और शायद यही कारण है कि मैं दुनियाभर में मौजूद सभी मिलिट्री फैमिली से खुद को जोड़ पाती हूं। आज उन सभी शहीद जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने जीवन की कभी परवाह नहीं की।'


परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट:

फैन्स को प्रियंका द्वारा शेयर की गई यह ब्लैक और वाइट फोटो काफी पसंद आई। इसे तकरीबन 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले।

प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने लिखा, बड़ी मां और बड़े पापा की बेस्ट फोटो। डिज़ाइनर फराह खान अली ने लिखा, क्या हैंडसम कपल है।

पिता का हो चुका निधन: प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को हुआ था। वो 2008 से कैंसर से पीड़ित थे।

निधन के एक साल बाद यानी उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके नाम पर मुंबई में एक सड़क का नामकरण किया गया था। डॉ. अशोक चोपड़ा मार्ग अंधेरी रोड से प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट तक जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra honours army officer parents with throwback pic, Parineeti Chopra call it their ‘best photo’

शिल्पा शेट्टी ने शायराना अंदाज में की सेनिटाइजर इस्तेमाल करने की अपील, बोलीं- 'निकाल दो वायरस की जान' May 25, 2020 at 09:30PM

शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन के बाद से ही अपनी मजेदार पोस्ट से फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं। इसी बीच वो फैंस को अच्छी सलाह भी दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लोगों को सेनिटाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
सोमवार को शेयर की गई मजेदार वीडियो में शिल्पा अपने कुत्ते को शायरी सुना रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अर्ज करती हूं, दुकान से जब भी आओ वापस अपने मकान, सबसे पहले यूज सेनिटाइजर, सुन लो खोलकर कान। साहेबान, मेहरबान, कदरदान, निकाल दो वायरस की जान’। वीडियो में शिल्पा खुद ही अपनी शायरी की सराहना करती हुईं कह रही हैं, ‘वाह, वाह कितनी टैलेंटेड हूं मैं’।

इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, ‘सबसे पहले सेनिटाइज, फिर जो करना है करो गाइज (दोस्त)’। वीडियो में शिल्पा काफी क्यूट नजर आ रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shetty appeals tfans to use sanitizer in poetry style, says- 'nikal do virus ki jaan'

करण जौहर ने 48वें जन्मदिन पर काले किए सफेद बाल, वीडियो शेयर कर कहा, 'मेरे बच्चे मुझे बुड्ढा कहकर चिढ़ा रहे थे' May 25, 2020 at 09:01PM

करण जौहर 25 मई को 48 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने अपने सफेद बालों को काला कर लिया क्योंकि उनके बच्चे उन्हें बुड्ढा कहकर चिढ़ा रहे थे। करण ने इसके बाद अपने नए लुक का वीडियो इंस्टाग्रामपर शेयर किया।

करण ने वीडियो में कहा, मेरे सफेद बालों का काफी मजाक उड़ा। मैंने सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स पढ़े। किसी ने लिखा-बाल तो कलर कर लो अंकल तो किसी ने कहा-पिता का नहीं, दादा का रोल कर लो। यहां तक कि मेरे बच्चे भी मुझे बुड्ढा बुला रहे हैं।

ऐसे में मैंने अपने बालों को घर पर कलर करने का फैसला किया है। इसके बाद करण बालों में कलर लगाकर फैन्स को अपना नया लुक दिखाते हैं।

लॉकडाउन में पहली बार दिखे सफेद बाल: लॉकडाउन के कुछ हफ्तों बाद ही करण ने सफेद बालों के साथ सोशल मीडिया पर अपना नया लुक रिवील किया था।

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से वह सैलून में जाकर हेयर कलर करवाने में असमर्थ थे इसलिए अपने सफेद बालों के साथ वरुण धवन को उनके जन्मदिन पर इंस्टा चैट के जरिए बधाई देते नजर आए थे। तब वरुण ने कहा था-करण आप बॉन्ड फिल्म के विलेन की तरह लग रहे हो।

इसके बाद करण ने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था, मैं जानता हूं कि मेरी एक्टिंग मौजूदा कोरोनावायरस से भी खराब है लेकिन मैं दूसरा चांस चाहता हूं। मैं फिल्मों में पिता का रोल करने को तैयार हूं। जिसके बाद मजाक में एकता कपूर ने उन्हें कसौटी जिंदगी के 2 में मिस्टर बजाज का रोल ऑफर किया था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar decides to colour his hair on birthday, says his kids would call him ‘buddha’

Monday, May 25, 2020

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक के साथ ली गई पहली तस्वीर, 2 साल पहले फर्स्ट डेट में दोनों बेसबॉल मैच देखने पहुंचे थे May 25, 2020 at 08:42PM

लॉकडाउन के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी मजेदार थ्रोबैक तस्वीरों से फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका ने निक के साथ क्लिक की गई पहली तस्वीर शेयर की है। ये उनकी पहली डेट की ही तस्वीरें हैं जिसे अब 2 साल पूरे हो चुके हैं।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निक के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की है। ये लॉस एंजलिस के डोजर स्टेडियम की तस्वीर है जहां दोनों पहली डेट पर बेसबॉल मैच एंजॉय करने पहुंचे थे। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'दो साल पहले आज हमनें साथ में पहली तस्वीर ली थी। उस दिन के बाद से हर दिन तुम मुझे अनंत खुशी और आनंद देते रहे हो। आई लव यू निक जोनस। थैंक्यू साथ में जिंदगी को अद्भुत बनाने के लिए। यहां बहुत सारी डेट नाईट हैं'।

प्रियंका की खूबसूरत पोस्ट पर निक जोनस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दो साल, आई लव यू'। गौरतलब है कि निक-प्रियंका ने मई 2018 से डेटिंग शुरू की थी जिसके बाद प्रियंका केजन्मदिन के दूसरे दिन 19 जुलाई को निक ने उन्हें प्रपोज किया था। अगस्त में रोका सेरेमनी के बाद इसी साल दोनों ने दिसम्बर में शादी कर ली थी। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं।

प्रियंका की पोस्ट पर निक जोनस का कमेंट।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra shares first photo taken with Nick, 2 years ago, to see baseball match on first date