Saturday, June 13, 2020

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर का थ्रोबैक फोटो शेयर किया, बोले- उनकी तरह गाने पर लिप सिंक कोई नहीं कर सकता June 13, 2020 at 08:19PM

महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए दिवंगत अभिनेता और अपने दोस्त ऋषि कपूर को याद किया। अमिताभ ने जो फोटो शेयर किया, उसमें ऋषि कपूर अपने घुटनों पर बैठकर मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछे अभिषेक बच्चन, करण जौहर और गणेश हेगड़े भी झूमते दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ ने फोटो के साथलिखा, 'कोई भी इंसान ऋषि कपूर की तरह संपूर्णता के साथ गाने पर लिप सिंक नहीं कर सकता, आप देखिए उनके एक्सप्रेशन में कितना पैशन है... खास बात ये है कि इस उम्र में भी और एक कार्यक्रम में भी बिल्कुल वास्तविकता के साथ... बिल्कुल अद्वितीय।'

टेलीविजन डांस शो की है फोटो

अमिताभ ने जो फोटो शेयर किया वो टीवी शो 'झलक दिखला जा' के साल 2015 में प्रसारित हुए आठवें सीजन का है। तब ऋषि वहां अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म 'ऑल इज वेल' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने 'ओम शांति ओम' गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी थी। ये फोटो उसी परफॉर्मेंस के दौरान का है। उस वक्त करण जौहर, शाहिद कपूर और गणेश हेगड़े बतौर जज शो में मौजूद थे।

पांच दशक पुरानी थी दोनों की दोस्ती

ऋषि कपूर का देहांत 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ था। वे 67 साल के थे और ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। उनके साथ अमिताभ की दोस्ती करीब पांच दशक से थी। दोनों ने 'कभी कभी' (1976), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'नसीब' (1981), 'कुली' (1983), 'अजूबा' (1991) और '102 नॉट आउट' (2018) जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी।

इस वजह से नहीं गए थे अस्पताल देखने

ऋषि के निधन वाली रात को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वे कभी भी ऋषि को अस्पताल में मिलने नहीं गए और इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि वे संकट के उन पलों में उनके चेहरे को नहीं देख सकते थे।

##

ऋषि को दिया था म्यूजिकल ट्रिब्यूट

कपूर के निधन के अगले दिन अमिताभ ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें म्यूजिकल ट्रिब्यूट भी दिया था। उन्होंने ऋषि के साथ अपनी आखिरी फिल्म '102 नॉट आउट' का गाना 'वक्त ने किया क्या हंसी सितम' साझा किया। यह इमोशनल सॉन्ग दोनों ही एक्टर्स पर फिल्माया गया था। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ ने ऋषि के पिता की भूमिका निभाई थी।

##

'वे गए तो उनके चेहरे पर सौम्य मुस्कान थी'

4 मई को अमिताभ ने एकबार फिर ऋषि को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे काफी दुखी नजर आ रहे थे और दुनिया छोड़कर जा चुके अपने दोस्त की यादें साझा करते दिखे थे। जिसके अंत में उन्होंने कहा था, 'जब वे गए तो उनके चेहरे पर एक सौम्य मुस्कान थी'।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने 'कभी कभी' (1976), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'नसीब' (1981), 'कुली' (1983), 'अजूबा' (1991) और '102 नॉट आउट' (2018) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। (फोटो/वीडियो अमिताभ बच्चन की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)

Taapsee celebrates one year of Game Over June 13, 2020 at 07:54PM

Game Over, which was a Tamil-Telugu bilingual, was a psychological thriller directed by ace South filmmaker Ashwin Saravanan. It was also dubbed into Hindi and was presented by Anurag Kashyap. The film and Taapsee's performance garnered a lot of praise from the audience as well as the critics one year back when it was released. Now, hinting at a possible sequel, Taapsee has shared a still from the film, questioning Ashwin what they were up to during the particular scene and turning it into a joke.

Alia welcomes Sunday with a sunkissed selfie June 13, 2020 at 07:52PM

One of Bollywood’s most beautiful and cutest divas Alia Bhatt has kick-started her Sunday morning a not a positive note. She took to her social media handle to share a surreal sun-kissed picture that oozes vibes of optimism from each angle.

Pics: Anupam wishes 'birthday girl' Kirron June 13, 2020 at 06:24PM

Actress Kirron Kher celebrates her 65th birthday today, however, she has been stuck in Chandigarh and will not be accompanied by her husband Anupam Kher and son Sikandar Kher on this special day. Anupam, is clearly missing his wife and so shared a post for Kirron at 12 in the night, bringing in her birthday with some nostalgia as he posted some beautiful old memories. Mentioning that that he was sorry to not be with her, Anupam wished a long and healthy life for his partner.