Saturday, June 20, 2020
Prabhas accused KJo of starting dating rumour June 19, 2020 at 08:49PM
Hotstar-Disney rents Ramoji Film City for 3 years June 19, 2020 at 07:34PM
For those film crews in Bollywood contemplating a move to Hyderabad’s sprawling Ramoji film City, there is some disappointing news. Apparently the affluent Hotstar-Disney organization, has rented the entire Ramoji film city for the next three years thereby putting an unofficial embargo on any other film unit desirous of shooting at the vast premise, said to be the world’s largest film city.

Star and Hotstar were acquired by the Disney label in 2019. The merger makes Hotstar one of the most powerful OTT creators in the Asian subcontinent. By reserving India’s biggest film city for three years Hotstar intends to ensure an advantageous venue for manufacturing an incessant flow of content for consumption in these parts.
No wonder the movie theatre business seems noticeably threatened by the resources and reach of the digital manufacturers.
Friday, June 19, 2020
सुशांत की याद में लिखी पोस्ट डिलीट करने के बाद उनकी बड़ी बहन श्वेता ने बंद कर दिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट June 19, 2020 at 08:36PM
सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं। श्वेता 17 जून को अमेरिका से इंडिया पहुंचीं थी और 18 जून को उन्होंने पटना में सुशांत के अस्थि विसर्जन में हिस्सा लिया था। इससे पहले श्वेता ने सुशांत को याद करते हुए कई पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं लेकिन अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके नाम से बने अकाउंट डिलीट दिखाई दे रहे हैं।
आखिरी पोस्ट भी कर दी थी डिलीट: श्वेता ने बुधवार को फेसबुक पर सुशांत के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया था। उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक कार्ड भी शेयर किया था जो सुशांत ने कभी उनके लिए लिखा था।
श्वेता ने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है लेकिन ठीक है। मैं जानती हूं कि तुम बहुत दर्द से गुजर रहे थे और मैं ये भी जानती हूं कि तुम फाइटर थे और मजबूती के साथ लड़ रहे थे। सॉरी मेरा सोना। उस दर्द के लिए सॉरी जो तुमने सहा। अगर मैं तुम्हारे दर्द ले सकती और तुम्हें सारी खुशियां दे सकती तो ऐसा जरूर करती। तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सिखाया कि सपने कैसे देखे जाते हैं। तुम्हारी मासूम सी मुस्कान तुम्हारे दिल के पवित्र होने का एहसास दिलाती थी। तुम जहां भी हो, खुश रहना, इस बात की तसल्ली रखना कि तुम्हें सबका बेशुमार प्यार मिला है और मिलता रहेगा।'
श्वेता ने आगे कहा था, ‘मैं सभी प्रियजनों से कहना चाहती हूं कि यह एक परीक्षा की घड़ी है लेकिन जब भी मौका मिले। नफरत के ऊपर प्यार को चुनिए। गुस्से और नाराजगी से ऊपर दया को चुनें, स्वार्थ से ऊपर दया को रखें और क्षमा करें। अपने आप को क्षमा करें और सभी को क्षमा करें। हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है। किसी भी कीमत पर अपना दिल कभी बंद न होने दें!’
14 जून को हुआ था निधन: सुशांत ने 14 जून की सुबह अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को परिवार की मौजूदगी में सुशांत का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। श्वेता 17 जून को अमेरिका से इंडिया आ पाईं और इसी वजह से वह 15 जून को सुशांत के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। श्वेता पिछले कई सालों से कैलिफोर्निया में रहती हैं। वह फैशन डिजाइनर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today