Sunday, June 28, 2020

नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा- प्रियजनों को महत्व दें वे ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं June 27, 2020 at 10:36PM

नीतू कपूर ने रविवार सुबह दिवंगत ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने बताया कि इंसान का सुखी या दुखी रहना, उसे मिलने वाली सुख-सुविधाओं की बजाय उसकी मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है।

फोटो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'बड़ी हो या छोटी हम सभी को अपने दिमाग में एक लड़ाई लड़ना पड़ती है। आपके पास सभी ऐशो-आराम वाला एक बड़ा सा घर हो सकता है, लेकिन फिर भी आप दुखी हो सकते हैं, जबकि कुछ नहीं होने पर भी सबसे खुश रहा जा सकता है। ये सब मानसिक स्थिति का कमाल है। मजबूत मन और बेहतर कल की उम्मीद ही सबसे ज्यादा जरूरी चीज है।'

आगे उन्होंने लिखा,'कृतज्ञता, उम्मीद औरकड़ी मेहनत के साथ जिएं। अपने प्रियजनों को महत्व दें, क्योंकि वे ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।'

रिद्धिमा ने बताया बेहद सुंदर

नीतू की बेटी रिद्धिमा ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बेहद सुंदर मां'। नीतू ने जो फोटो शेयर किया उसमें वे कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, वहीं ऋषि उनके करीब खड़े हैं और दोनों अलग-अलग दिशाओं में देख रहे हैं।

'डूडल' के लिए रिद्धिमा को कहा था शुक्रिया

इससे पिछली पोस्ट में नीतू ने अपने पालतू डॉगी 'डूडल' को बाहों में भरकर एक फोटो शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'इस प्यारे 'डूडल' के लिए रिद्धिमा, और इसे भेजने के लिए वरदान गुप्ता को किस तरह धन्यवाद कहूं।'

##

'आपकी आंखें मुस्कान ला देती हैं'

इससे पहले 30 मई को भी नीतू ने ऋषि कपूर के साथ अपना एक पुराना फोटो शेयर बताया था कि ऋषि कपूर की आंखें उनके चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर। (फोटो/वीडियो नीतू कपूर की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)

Definitely some B-town pressure: SSR's cousin June 27, 2020 at 09:36PM

Sushant Singh Rajput's cousin brother Niraj Kumar Bablu said that their family feels that the late actor was under some pressure from Bollywood, following the statement by film producer Sandeep Singh.

फिल्मों में जाने से पहले सुशांत का उदाहरण दिया करती थीं राधिका मदान, बोलीं- 'सबने कहा था टीवी एक्टर्स को कोई नहीं लेता' June 27, 2020 at 09:39PM

इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नजर आ चुकीं राधिका मदान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते खूब तारीफें बटोर चुकी हैं। फिल्मों में एंट्री लेने से पहले राधिका टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' शो का हिस्सा रही हैं। सुशांत की मौत के बाद राधिका ने बताया कि वो फिल्मों में आने से पहले हर किसी को उन्हीं का उदाहरण दिया करती थीं।

हाल ही में स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में जब राधिका से उनके टीवी से बॉलीवुड के सफर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'सुशांत वो हैं जिन्होंने मुझे इंस्पायर किया है। मैंने टीवी से बॉलीवुड का सफर तय किया क्योंकि उन्होंने इसे पॉसिबल होता दिखाया। जब भी लोग मुझसे कहते थे कि टीवी से ही जुड़े रहो क्योंकि टीवी एक्टर को कोई नहीं लेता तो मैं सुशांत का उदाहरण दिया करती थी। मैं उन्हें उनके काम के लिए याद रखूंगी'।

नेपोटिज्स, लॉबी कल्चर और ग्रुपिज्म पर राधिका ने कहा, 'टीवी एक्ट्रेस होने के नाते नहीं लेकिन इंडस्ट्री का ना होने के चलते सफर मुश्किल रहा, जाहिर है कि हमे ये फेस करना पड़ता है। मैं मानना है कि मैं अपना 200 प्रतिशत दूंगी ये जानने के बाद भी कि रोल किसी स्टारकिड को दिया जा रहा है। मैं हमेशा ऑडीशन देने के लिए विनती करूंगी। मेरा काम अपना बेस्ट देना है और रात को सुकून से सोना है ये सोचकर कि मैंने बेस्ट दिया। ये इंड्स्ट्री में होता है और सबको इस बारे में पता है। मैं नहीं चाहती कि लोग ये जानकर अपनी जान ले लें बल्कि हिम्मत के साथ इसे सही करें'।

राधिका मदान ने साल 2014 में कलर्स चैनल के शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके चार साल बाद एक्ट्रेस ने 2018 में 'पटाखा' से बॉलीवुड डेब्यू किया। 'मर्द को दर्द नहीं' होता और 'अंग्रेजी मीडियम' में बेहतरीन प्रदर्शन देने के बाद अब राधिका जल्द कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिद्दत' में नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Before going to the movies, Radhika Madan used to give an example of Sushant, said- 'Everyone said that no one takes TV actors'

विकी कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की 12वीं पुण्यतिथि पर दिया ट्रिब्यूट, शेयर किया न्यू लुक June 27, 2020 at 09:18PM

विकीकौशल एक बार फिर इंडियन आर्मी की जांबाज सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। वेअगली फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के रूप में नजर आएंगे। इस बहादुर योद्धा की 12वीं पुण्यतिथि पर विकीने एक वीडियो शेयर कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने फील्ड मार्शल के रोल में अपना नया लुक भीशेयर किया।

पिछले साल किया था फर्स्ट लुक शेयर

विकीने पिछले साल की उनकी पुण्यतिथि पर ही सैम की भूमिका में फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला का है। विकीऔर मेघना इसके पहले फिल्म राजी में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा विकीशहीद उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं।

##

शहीदउधमसिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

विकी ने पोस्ट प्रोडक्शन के शुरू होने की बात कविता के अंदाज में लिखी थी। वे लिखते थे- जब प्रकृति ने इशारा किया तो हमने सुना। तेज भागते हुए हमने स्लो मोशन में आने के लिए गियर बदले। अब फिर से एक बार बुलावा आया है। एक उत्साह है लेकिन सावधानी के साथ। सब कुछ फिर से शुरू करने की भूख है। इस भावना के साथहम शुरू करते हैं, फिर से... कल से यानी 8 जून से, सरदार उधम सिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो रहा है।फिल्म को15 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vicky Kaushal gave tribute on 12th death anniversary of Field Marshal Sam Manek Shaw, shared new look