Sunday, June 28, 2020

'दिल बेचारा' के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शेयर किया सुशांत का पुराना ऑडीशन वीडियो, अनदेखी जर्नी दिखाते हुए दिया भावुक ट्रिब्यूट June 27, 2020 at 11:00PM

सुशांत सिंह राजपूत अपने फैंस को दुखी कर दुनिया से चले गए हैं। अब आखिरी बार उनके फैंस सुशांत को जल्द अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को एक वीडियो के जरिए भावुक अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। शेयर किए गए वीडियो में सुशांत की पहली फिल्म काय पो छे के अनसीन वीडियोज समेत पीके की ऑडीशन क्लिप भी शामिल है।

पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'दिल बेचारा' से पहले मुकेश छाबड़ा ने कई फिल्मों में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया है। सुशांत की आखिरी फिल्म के अलावा पहली फिल्म 'काय पो छे' में मुकेश कास्टिंग डायरेक्टर थे। अब मौत के 14 दिनों बाद उन्होंने सुशांत की एक्टिंग जर्नी की अनदेखी झलक शेयर की हैं। वीडियो में एक्टर 'पीके' फिल्म के लिए ऑडीशन देते हुए भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें कुछ बिहाइंड द सीन शॉट भी शामिल हैं।

अपनी टीम की तरफ से ट्रिब्यूट देते हुए मुकेश लिखते हैं, 'सुशांत सिंह राजपूत। एक लड़का जो किसी ऑडीशन में फेल नहीं हुआ। मिलियन दिलों को छू गया और अपने टैलेंट से सबके दिलों में रह गया। ये हमारी टीम की तरफ से सुशांत को ट्रिब्यूट है। ये उसकी जर्नी जो हमेशा हम सराहते रहेंगे। रेस्ट इन लव'।

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया है। इसे 8 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाने वाला है। इसे हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की कहानी पर बनाया गया है। जहां कुछ लोगों को फिल्म देखने की बेताबी है वहीं कुछ इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते देख नाराज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Dil Bechara' director Mukesh Chhabra shares an old audition video of Sushant singh rajput, gives tribute showing unseen Journey

Shah Rukh Khan on his 28yrs in Bollywood June 27, 2020 at 10:27PM

Shah Rukh Khan aka King Khan completed his illustrious 28 years in Bollywood earlier this week. The moment certainly brought back so many memories; right from his debut movie ‘Deewana’ in 1992 to his last movie ‘Zero’, each and every character of Shahrukh Khan left an everlasting impression on the fans. This even made SRK a little overwhelmed, and thus today he shared a thank you note for his audience.

Sushmita opens up about being an outsider June 27, 2020 at 10:59PM

Sushmita Sen stated that although she was an outsider in Bollywood, she was approached to be part of a film by default because of the beauty pageant she won.

SSR case: Police summons Rhea's brother? June 27, 2020 at 10:23PM

It has been two weeks since the news of actor Sushant Singh Rajput’s demise sent shockwaves across the nation and the Mumbai Police have shown no signs of slowing down their investigations.