Sunday, July 5, 2020

सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना सांघी ने शेयर किए सेट पर बिताए खुबसूरत पलों के किस्से, पहली मुलाकात में ही हो गई थी दोस्ती July 04, 2020 at 09:18PM

आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है लेकिन उनसे जुड़ी हर बात, हर खबर ,फैंस के दिल में उत्सुकता पैदा कर देती है। पर्सनल लाइफ हो या फिल्मों की खबर, हर पन्ना अपने आप मे लोग संजो के रखना चाहते हैं। इसी बीच अब सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की को-स्टार संजना ने उनसे जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि सुशांत से जुड़ी हर बात और याद को संजो के रखेंगी।

संजना ने बताया कि ऐसी बहुत बातें हैं जो दोनों में एक जैसी थीं। सेट पर पहले ही दिन दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई । सुशांत वैसे तो अंतर्मुखी थे लेकिन संजना से उनकी दोस्ती झटपट हो गई । सुशांत की ही तरह संजना भी अपने कॉलेज की टॉपर रह चुकी हैं । सुशांत ने फिजिक्स में टॉप किया था तो वही संजना पॉलिटिकल साइंस की टॉपर रह चुकी हैं। सेट पर दोनों अपनी किताबी ज्ञान पर घंटो- घंटो बाते करते थे। सुशान्त की ही तरह संजना को भी किताबे पढ़ने का काफी शौक हैं। संजना कहती हैं कि सुशांत हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे और कहते थे कि 'तुम जिंदगी में बहुत आगे जाओगी।

संजना ने कहा कि 'हम दोनों ने ही 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' हॉलीवुड फिल्म और किताब पढ़ी हुई थी इसी वजह से अपने-अपने कैरेक्टर को जीना हमारे लिए बहुत ही आसान और रोमांचक था'।

इससे जुड़े एक वाक्ये के बारे में संजना बताती हैं कि कैसे वो और सुशांत इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ते थे, संजना ने कहा, "हम दोनों, पढ़ाकू, स्क्रिप्ट को शुरू से अंत तक एक-एक करके पढ़ते थे। हमारी स्क्रिप्ट ऐसी दिखती थी मानो फटी हुई नॉवेल हो जो काफी सालो पुरानी हैं, जिसमे पोस्ट के निशान थे। मैं बहुत नर्वस रहती थी। लेकिन मुकेश के कहने के बाद हम सब सहज हो जाते थे"।

संजना बताती हैं कि सुशांत भी उन्हीं की तरह खाने के बड़े शौकीन थे। लंच के टाइम पर पूरा टेबल खाने से भर जाता था ,लेकिन तीनो को खाना फर्श पर ही खाने में अच्छा लगता था। संजना कहती है, सुशांत अक्सर खाते वक्त उनका मजाक उड़ाया करते थे कि वह कितना ज्यादा खा सकती है। इतना ही नहीं एक बार खाने के ही दौरान उनके पापा का मैसेज आया कि उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में गोल्ड मेडल हासिल किया है, यह खबर सुनते ही सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा काफी खुश हुए और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी। वो कहती हैं कि 'शिक्षा और सिनेमा के लिए सुशान्त की कही बाते अनमोल हैं , जिसे मैंने संभाल कर रखी है'।

सुशान्त की जिंदादिली और खुशमिजाज को संजना ने बहुत ही करीब से देखा हैं। पर उनके इस तरह चले जाने से वह खुद भी अचंभित हैं। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant's last co-star Sanjana Sanghi shared stories of beautiful moments spent on the set, friendship was made in the first meeting

सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर बंद किया कमेंट सेक्शन, लिखा- वापस ऑन तब होगा जब नफरत करने वालों को कोई दूसरा टारगेट मिल जाएगा July 04, 2020 at 09:10PM

महेश भट्‌ट की वाइफ और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स सेक्शन ऑफ कर दिया है। इस बात की जानकारी सोनी ने खुद एक पोस्ट के जरिए शेयर की। हालांकि सोनी खुद इस बात से दुखी हैं लेकिन उनका मानना है कि जब इन प्रायोजित नफरत करने वालों को कोई दूसरा निशाना मिल जाएगा तब वे जरूर वापस कमेंट सेक्शन ऑन कर देंगी।

मीम के साथ लिखी अपनी बात

सोनी ने पोस्ट में एक मीम शेयर किया है, जिसमें पृथ्वीकी एक जैसी दो तस्वीरें हैं। इस पर लिखा है- दुनिया आपके ओपिनियन से पहले और बाद में। सोनी ने लिखा- ये तस्वीर बहुत पसंद आई।इंस्टाग्राम पोस्ट पर आपकी सभी की प्रतिक्रिया और कमेंट्स भी बेहद पसंद थे।मगर अफसोसहै कि मुझे येबंद करना पड़ेक्योंकि मैं उस परगंदे,अपमानजनक और बकवास कमेंट्स आ रहे थे। कुछ स्वार्थी लोगोंके अलावा कमेंट्स मेंउन लोगों के नाम लिखे जाते हैं जिनसे वे या तो ईर्ष्या करते हैं, या फिर जिन्हें इसी काम के लिए रखा गया है।

पर्दे के पीछे बहुत सी लड़ाईयां चल रही हैं जिनसे हम अनजान हैं। लेकिन वे फिर भी चल रही हैं। कोई बात नहीं। मैं जल्द ही आप सभी के कमेंट्स सेक्शन वापस ऑन कर दूंगी। तब तक इन मूर्खों को नफरत करनेके लिए कोई औरनिशाना मिल जाएगा।इस बीच सिर्फ एक बात याद रखें। मैं आप लोगों से प्यार करतीहूं और आपका दिया हुआ प्यार भीयाद आता है।

##

हंसल मेहता को दिया था जवाब

सोनी की बेटी आलिया सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार नेपोटिज्म की बहस में ट्रोल की जा रही हैं। इस मुद्दे पर सोनी ने हंसल मेहता के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा था कि आज जो लोग नेपोटिज्म पर अपनी आवाज उठा रहे हैं, वे लोग ही कल अपने बच्चों की मदद करेंगे जो फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहेंगे। वे उन्हें इंडस्ट्री में आने से नहीं रोकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Soni Razdan locked her comments section on Instagram

SSR’s sister Shweta shares a handwritten note July 04, 2020 at 08:36PM

Sushant’s US-based sister, Shweta Singh Kriti took to Instagram to share yet another emotional note, but this time it was handwritten by the late actor itself. See what it reads.

Saturday, July 4, 2020

नेपोटिज्म का सपोर्ट कर रहीं तापसी पन्नू पर भड़कीं कंगना रनोट, लिखा- 'शर्म आनी चाहिए' July 04, 2020 at 08:34PM

सुशांत की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गर्म है। इसी बीच तापसी पन्नू के कुछ पुराने इंटरव्यूज सामने आए हैं जिनमे उन्होंने कहा है कि कंगना को काम नहीं मिलता इसीलिए वो नेपोटिज्म का मुद्दा उठाती हैं। अब फिर एक बार तापसी के पुराने आर्टिकल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसका जवाब देते हुए कंगना ने उन्हें चापलूस कहा है। वहीं तापसी ने भी सीधे जवाब देने के बदले कुछ कोटेशन्स की मदद ली है।

एक यूजर ने हाल ही में ट्विटर पर तापसी के 2017 में दिए इंटरव्यूज शेयर किए हैं। इसके बदले में कंगना की टीम ने जवाब में लिखा, कई चापलूस आउटसाइडर्स लगातार कंगना द्वारा शुरू किया गए मूवमेंट को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये मूवी माफिया की अच्छी किताब में रहना चाहते हैं। इन्हें अवॉर्ड और फिल्में मिलती हैं कंगना पर अटैक करने के लिए। ये लोग खुलकर एक महिला के शोषण का हिस्सा बनते हैं। शर्म आनी चाहिए तापसी। तुमने उसके स्ट्रगल के फल तोड़े हैं और अब उसी के खिलाफ गैंगअप हो।

कंगना की टीम की तरफ से इस तरह का ट्वीट सामने आने के बाद तापसी ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बिना नाम लेते हुए कई कोटेशन शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा, नाखुश और कड़ुए लोगों को खुदको उनके लेवल पर खींचने मत दो बल्कि उनके व्यवहार से सीख लो कि क्या नहीं करना चाहिए। इसके अलावा भी तापसी ने कड़ुआ बोलने वाले लोगों के लिए कई बातें लिखी हैं।

##

इससे पहले भी तापसी पन्नू और कंगना रनोट कई बार ट्विटर की बहस का हिस्सा बन चुके हैं। रंगोली ने तापसी को सस्ती कंगना तक कह दिया था जिसके बाद एक लंबी बहस शुरू हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut slams taapsee Pannu for supporting nepotism, wrote - Shame on you