Friday, July 10, 2020

Priyanka Chopra to join Meghan Markle and Michelle Obama at virtual Girl Up Leadership Summit July 09, 2020 at 09:03PM

Priyanka Chopra has announced that she will be joining the influential personalities and women leaders at the virtual Girl Up Leadership Summit 2020. She will be joining Duchess Of Sussex Meghan Markle and Former First Lady of US Michelle Obama.

Priyanka Chopra to join Meghan Markle and Michelle Obama at virtual Girl Up Leadership Summit

Taking to her social media, Priyanka wrote, "No matter their background, girls have the power to transform themselves, their communities, and the world around them. Join me for the virtual 2020 @GirlUp Leadership Summit, July 13-15 with some of the top female leaders!"

Amongst the celebrities who will be speaking at the summit include Monique Coleman, Bebe Rexha, and Jameela.  Jamil.

Girl Up’s leadership development programs have impacted 65,000 girls through 3,500 Clubs in nearly 120 countries and all 50 U.S. states. We’re inspiring a generation of girls to be a force for gender equality and social change.

ALSO READ: Priyanka Chopra earns Rs. 2.16 crores per post, becomes the only Bollywood celebrity to feature on Instagram rich list

'सिंघम', 'रईस' से लेकर 'शागिर्द' तक, इन 10 फिल्मों में दिखाई गई विकास दुबे के एनकाउंटर जैसी घटनाएं   July 09, 2020 at 10:13PM

आठ पुलिसवालो का हत्यारा और गैंगस्टर विकास दुबे आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। खबर सामने आते ही लोगों ने रोहित शेट्टी को ट्विटर पर ट्रेंड करवा दिया है क्योंकि इससे मिलती-जुलती कहानी रोहित पहले ही अपनी फिल्म सिंघम में दिखा चुके हैं। सिर्फ सिंघम ही नहीं बल्कि अब तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिसमें पुलिसवालों ने हिरासत से भाग रहे आरोपी का एनकाउंटर किया है।

बाटला हाउस- साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म बाटला हाउस दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में हुए एनकाउंटर पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दो संदिग्ध आतंकवादियों के एनकाउंटर की कहानी दिखाई गई है जो असल में 19 सितम्बर 2008 को हुआ था।

शूटआउट एट वडाला- ये फिल्म गैंगस्टर मान्या सुर्वे की कहानी पर आधारित है जिसका किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह मुंबई पुलिस ने मान्या सुर्वे को एनकाउंटर में ढेर किया था। इसमें अनिल कपूर, कंगना रनोट, जॉन अब्राहम, तुषार कपूर, मनोज बाजपेयी और सोनू सूद ने अहम किरदार निभाए थे। ये असल एनकाउंटर डॉ अम्बेडकर कॉलेज, वडाला में 11 जनवरी साल 1982 में हुआ था।

शूटआउट एट लोखंडवाला- ये फिल्म मुंबई के लोखंडवाला इलाके में हुए एनकाउंटर पर आधारित कहानी है। ये एनकाउंटर 16 नवम्बर को हुआ था जिसमें कई गैंगस्टर एक कॉम्प्लैक्स में छिप गए थे। लगभग 400 की पुलिस फोर्स ने मुठभेड़ कर इन आरोपियों को ढेर किया था। इस कहानी को साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में दर्शाया गया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, तुषार कपूर, रोहित रॉय जैसे कई कलाकार थे।

अब तक 56- इस फिल्म में पुलिस वालों ने 56 अपराधियों का एनकाउंटर किया था जिसमें नाना पाटेकर ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट साधू अशाके का किरदार निभाया था। फिल्म को साल 2004 में रिलीज किया गया था जिसमें एक भी गाना नहीं था।

आनः मैन एट वर्क- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, इरफान खान, रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन और लारा दत्ता स्टारर फिल्म आन एक पुलिस ऑफिसर की कहानी है। इस फिल्म में सुनील ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अप्पा कदम नायक का किरदार निभाया है। फिल्म को साल 2004 में रिलीज किया गया था।

सिंघम- साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम एक डीसीपी बाजीराव सिंघम की कहानी है। इस फिल्म में एक इमानदार पुलिस अफसर ने करप्शन के चलते सुसाइड कर लिया था जिसके बाद पूरी पुलिस फोर्स करप्ट आरोपी को पकड़कर होशियारी से उनका एनकाउंटर करते हैं।

सिंघम रिटर्न- रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम रिटर्न में पुलिस और आरोपियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में मशहूर बाबाजी के एनकाउंटर की कहानी दिखाई गई है। बाबाजी की लोकप्रियता होने के चलते लोगों में उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी आक्रोश होता है जिसके चलते पुलिस एनकाउंटर को एक एक्सीडेंट की तरह दर्शाती है। फिल्म को 2014 में रिलीज किया गया था जिसमें अजय देवगन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे।

सिम्बा- रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह ने भ्रष्ट पुलिस अफसर भलेराव उर्फ सिम्बा का किरदार निभाया है। कहानी में मोड़ तब आता है जब भलेराव की मुंह बोली बहन का रेप और मर्डर हो जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भलेराव गुंडो से मिले होने के बावजूद चालाकी से एनकाउंटर को मुठभेड़ दिखाते हुए उनको मारता है। फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था।

जॉली एलएलबी 2- फिल्म एक वकील अक्षय कुमार की कहानी पर आधारित है जो कोर्ट में महिला का केस लड़ रहा है। महिला के पति को शादी के तुरंत बाद पुलिस आतंकवादी बताकर हिरासत में ले लेती है। जिसके कुछ देर बाद खबर आती है कि मुठभेड़ में वो मारा गया। बाद में अक्षय कुमार ये साबित करते हैं कि पुलिस ने असल आतंकवादी को बचाने के लिए एक निर्दोष इंसान को आतंकवादी बताकर उसका एनकाउंटर कर दिया। फिल्म में अक्षय के साथ फिल्म में हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर, सयानी गुप्ता, सौरभ शुक्ला ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।

रईस- साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म रईस शराब का अवैध व्यापार करने वाले शख्स रईस की कहानी है जिसका किरदार शाहरुख ने निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि पुलिस वालों को रईस को देखते ही गोली मारने का ऑर्डर मिलता है, जिसके बाद रईस चालाकी से मीडिया के सामने सरेंडर कर देता है। लेकिन बाद में पुलिस ऑफिसर मजूमदार उर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी उसे सूनसान जगह ले जाकर गोली मार देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stories like Vikas Dubey's encounter shown in these films, from Singham, Raees to Shagird

ब्रीद: इनटू द शैडो से अभिषेक बच्चन ने किया डिजिटल डेब्यू, ऐश्वर्या ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'शाइन ऑन बेबी' July 09, 2020 at 09:55PM

अभिषेक बच्चन ने ब्रीद: इनटू द शैडो से अपना डिजिटल डेब्यू कर लिया है। वेबसीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो 10 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है। अभिषेक नेइंस्टाग्राम पर वेबसीरीज का लिंक शेयर करते हुए फैन्स से इसे देखने की गुजारिश की।

वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक के डिजिटल डेब्यू को लेकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक को शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या ने लिखा, “शाइन ऑन बेबी! ब्रीद।”अभिषेक ने ऐश्वर्या को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'लव यू, थैंक यू'।

##

सायकोलॉजिकल थ्रिलर है सीरीज: ब्रीद: इंटू द शैडो वेबसीरीज ब्रीद का दूसरा सीजन है। ब्रीद 2018 में आई थी जिसमें आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन के अलावा अमित साध और नित्या मेनन भी नजर आएंगे।

सायकोलॉजिस्ट बने हैं अभिषेक: अभिषेक वेब सीरीज में सायकोलॉजिस्ट अविनाश सभरवाल की भूमिका निभा रहे हैं जिसकी बेटी सिया कई महीनों से मिसिंग है। अपनी बेटी को खोज निकालने के लिए अविनाश किसी भी हद तक जाने की हिम्मत रखता है। इस दौरान उसके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव आते हैं, सीरीज में यही दिखाया गया है। सीरीज के डायरेक्टर मयंक शर्मा हैं। उन्होंने भवानी अय्यर, विक्रम तूली, अरशद सयैद के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी है।

अभिषेक को कहानी लगी दमदार: एक इंटरव्यू में अभिषेक ने अपने डिजिटल डेब्यू के लिए इस वेबसीरीज को चुनने की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो तुरंत हां कर दी। वह समय गया जब ऑडियंस हीरो को स्क्रीन पर नैतिक रूप से बिलकुल सही देखना चाहती थी और उन्हें लगता था कि हीरो में कोई खामी नहीं होनी चाहिए। आजकल के जमाने में खासकर यूथ को खामियों वाले किरदार ज्यादा पसंद आते हैं। मेरा किरदार भी अच्छे-बुरे का मिक्स है। इसलिए सीरीज का हिस्सा बनकर खुश हूं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aishwarya Rai wishes Abhishek Bachchan good luck for Breathe Into The Shadows

मार्केट में आएगी 'मणिकर्णिका डॉल', कंगना की टीम ने फोटो शेयर कर लिखा- बच्चों के लिए स्वतंत्रता सेनानी उनके नए हीरो बनेंगे July 09, 2020 at 09:45PM

कंगना रनोटकी टीम ने पिछले दिनोंउनकी 'मणिकर्णिका डॉल' की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। यह डॉल बेहद कम समय में ही बच्चों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है।कंगना की टीम ने साल 2019 में आई उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी'में उनके निभाए गए कैरेक्टर को लेकर डिजाइन की गई गुड़िया की तस्वीर शेयर की है, जो साड़ी और जेवर से सजी हुई है।

फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कंगना की टीम ने लिखा है- मणिकर्णिका डॉल बच्चों की नई पसंद बन गई है।यह अच्छी बात है जब बच्चे अपने नायकों के बारे में सीखते हुए बड़े होते हैं और देशभक्ति और बहादुरी से प्रेरित होते हैं।

प्रोडक्शन हाउस का नाम भी यही रखा

'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।जिसमें कंगनालीड रोल में थीं।इसी फिल्म के साथ कंगनाने एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी पारी शुरू की थी।मणिकर्णिका दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी और हमेशा की तरह फिल्म में कंगना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।इस फिल्म में झांसी की रानी की सहयोगी झलकारी बाई के रोल मेंअंकिता लोखंडे भी नजर आई थीं।इस फिल्म के नाम पर ही कंगना ने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी मणिकर्णिका फिल्म्स कर लिया है।

सुशांत सिंह की मौत के बाद से चर्चा में

यूं तो कंगना हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका नाम सुशांत सिंह की मौत के बाद बॉलीवुड वर्सेस नेपोटिज्म की बहस में सबसे ऊपर है। दरअसल कंगना ने वीडियो जारी करसुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड की नेपोटिज्म गैंग को ठहराया था। जिसके बाद से यह बहस लगातार जारी है।

ये हैं कंगना की आने वाली फिल्में

कंगना इन दिनों फिल्मों की शूटिंग बंद होने के बाद मनाली में परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक थलाइवी है। जिसमें वे लीड रोल निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग अभी बंद है। इसके अलावा वे धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Team Kangana Ranaut shared photos of Manikarnika Doll said our heroes are new favorite of children