Sunday, August 9, 2020

एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्‍चार्ज हो जाएंगे अभिनेता, मौसम बदलने पर हुई तकलीफ की वजह से हुए थे भर्ती; उनकी पत्नी और बच्चे चार महीने से दुबई में फंसे हैं August 08, 2020 at 10:39PM

मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती संजय दत्त की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और फिल्म डायरेक्टर अजय अरोड़ा ऊर्फ बिट्टू ने की है। शनिवार रात सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद संजू अस्पताल में भर्ती हुए थे।

दैनिक भास्‍कर से हुई बातचीत में बिट्टू ने बताया, 'संजू को कोई बड़ी समस्या नहीं थी। मौसम बदलने की वजह से थोड़ी तकलीफ हुई थी। उनसे मेरी बात हुई है। वे बिल्‍कुल फिट और फाइन हैं। एकाध दिन में वो डिस्‍चार्ज भी हो जाएंगे।' बिट्टू के मुताबिक, 'हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद उन्होंने सोचा कि क्‍यों ना बाकी टेस्‍ट भी करवा लिए जाएं। लिहाजा उन्‍होंने कोविड की जांच भी करवा ली, जो कि नेगेटिव निकली है।'

संजय की पत्नी और बच्चे चार महीने से दुबई में

संजय दत्त मुंबई में अकेले ही रह रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे इकरा और शाहरान मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से दुबई में हैं। हालांकि, फोन कॉल और फेसटाइम के जरिए वे लगातार उनके संपर्क में हैं।

पहला कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था

शनिवार को जब संजय दत्त अस्पताल पहुंचे तो आनन-फानन में उनका कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया, जो निगेटिव आया। इसके बाद आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया था। उन्हें आईसीयू के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जब वे अस्पताल पहुंचे, तब उनका ऑक्सीजन लेवल कम था और उन्हें बेचैनी हो रही थी।

संजू ने ट्विटर पर दी थी हेल्थ अपडेट

संजय दत्त ने ट्विटर पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने लिखा है, "मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं एकदम ठीक हूं। फिलहाल मेडिकल ऑब्जरवेशन में हूं और मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ की मदद से मैं एक या दो दिन में घर पहुंच जाऊंगा। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।"

अस्पताल ने भी जारी किया था बयान

शनिवार रात न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, लीलावती हॉस्पिटल की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया था । इसमें उन्होंने कहा था, "संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन वे मेडिकल ऑब्जरवेशन के लिए अब भी वहां भर्ती हैं। वे एकदम ठीक हैं।"

##

संजय दत्त की ये खबर भी पढ़ सकते हैं..

61 साल के संजय दत्त आईसीयू में:ऑक्सीजन लेवल कम होने और बेचैनी के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, पहला कोविड टेस्ट निगेटिव आया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय दत्त चार महीने से मुंबई में अकेले ही रह रहे हैं ।

सालभर के अंदर अभिनेता के दो सीए के खातों में ट्रांसफर हुए थे 2.63 करोड़, दो एफडी से भी दो दिन में काटे गए थे 2.5 करोड़ रुपए August 08, 2020 at 08:44PM

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में फाइनेंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत के खाते से मई 2019 से अप्रैल 2020 के बीच 2.63 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन दो चार्टर्ड अकाउंटेंट के खातों में हुआ था। इनमें से एक का नाम संदीप श्रीधर बताया जा रहा है, जो सुशांत की मौत से पहले एक साल तक उनके लिए काम कर रहे थे।

दो फिक्स डिपोजिट में भी कटौती का दावा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने अपनी बहन रानी के लिए दो फिक्स डिपोजिट किए थे। दोनों की कुल राशि 4.5 (2.5+2 ) करोड़ रुपए थी। लेकिन दो दिन बाद ही दोनों एफडी से 2.5 (1.5+ 1) करोड़ रुपए की कटौती कर दी गई थी। 26 नवंबर 2019 को ये दोनों फिक्स डिपोजिट किए गए थे और 28 नवंबर को इन्हें तोड़कर नए फिक्स डिपोजिट एक-एक करोड़ के कर दिए गए थे।

क्या रिया के इशारे पर हुआ यह लेनदेन?

सुशांत के परिवार का आरोप है कि दोनों सीए के खातों में 2.63 करोड़ रुपए का ट्रांसफर और फिक्स डिपोजिट से 2.5 करोड़ की कटौती रिया चक्रवर्ती के इशारे पर की गई है। हालांकि, इस बारे में न तो अभी तक किसी सीए का कोई रिएक्शन आया है और न ही रिया की ओर से सफाई दी गई है।

रिया के भाई से ईडी ने 20 घंटे पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज कर जांच कर रहा है। शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनसे लगभग साढ़े आठ घंटे सवाल-जवाब किए गए। शनिवार को उनके भाई शोविक को बुलाया गया और उनसे करीब 20 घंटे तक पूछताछ चली। शनिवार को ईडी ऑफिस पहुंचे शोविक रविवार सुबह ही वहां से बाहर निकल पाए। मामले में रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, सीए रितेश शाह और सुशांत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की जा चुकी है।

सोमवार को फिर होगी रिया से पूछताछ

शुक्रवार को पूछताछ में रिया कई सवालों के ठीक से जवाब नहीं दे पाई थीं। मसलन वे अपने और अपने पिता इंद्रजीत के नाम पर रजिस्टर्ड दो फ्लैट्स के बारे में साफ-साफ कुछ नहीं बता पाईं। अपनी आय और खर्चों को लेकर भी वे स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकीं। यही वजह है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि रिया से आगे के सवाल शोविक से हुई पूछताछ के आधार पर किए जाएंगे।

सुशांत के परिवार पर रिया के आरोप

शुक्रवार को ईडी से पूछताछ में रिया ने सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि सुशांत के फैमिली मेंबर्स उनके इंश्योरेंस और बाकी संपति को हासिल करने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिया ने यह भी कहा कि सुशांत का परिवार अभिनेता पर उनसे अलग होने का दबाव बना रहा था। सुशांत के आईपीएस जीजा कई महीनों से एक बड़ी साजिश करने में जुटे थे।

रिया ने इस दौरान 15 करोड़ रुपए की हेरफेर के आरोप को मनगढ़ंत और गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में 7 फिल्में की हैं और इन्हीं की कमाई से उन्होंने अपनी जरूरत पूरी की। सुशांत उन पर पैसा खर्च करते थे, लेकिन वे अपनी मर्जी और समझ से करते थे।

और ये हैं रिया पर सुशांत के परिवार के आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह 25 जुलाई को पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुके हैं, जो सीबीआई को ट्रांसफर हो गई है। रिया और उनके परिवार पर सुशांत के साथ धोखाधड़ी और उनके खाते से 15 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।

सुशांत के बैंक खाते से जानकारी सामने आई थी कि रिया ने पांच बार पूजा-पाठ और पुजारी को देने के नाम पर लाखों रुपए निकाले थे। इसके बाद अभिनेता की बहन मीतू ने आरोप लगाया था कि रिया ने इस पैसे का इस्तेमाल उनके भाई के खिलाफ तंत्र-मंत्र करने के लिए किया था।

सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह यह आरोप लगा चुके हैं कि रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर उन्हें मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था, ताकि भाई-बहन के बीच दरार पड़ सके।

सुशांत केस में रिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत केस में ईडी की जांच:साढ़े आठ घंटे की पूछताछ में अपने दो फ्लैट्स, आय और खर्चों पर ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सकीं रिया चक्रवर्ती, प्रवर्तन निदेशालय दोबारा करेगा पूछताछ

रिया की कॉल डिटेल से खुलासा:रिया ने सुशांत से दोगुने ज्यादा फोन उनके हाउस मैनेजर सैमुअल को किए, बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी चार बार बातचीत हुई

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया

सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ मनी लॉन्डिंग का मामला दर्ज कर जांच कर रहा है।

Watch: Disha Salian's LAST VIDEO before death August 08, 2020 at 09:01PM

A video of Disha partying on the night of her death has gone viral.

Priyanka welcomes new furry friend August 08, 2020 at 07:59PM

The family is only getting bigger and adorable! Actor Priyanka Chopra, along with husband Nick Jonas, welcomed a new member to their family Panda, an adopted dog.