Thursday, September 17, 2020

इंडियन साइन लैंग्वेज को देश की 23वीं आधिकारिक भाषा बनवाने की कोशिशों में जुटे हैं रणवीर, डीफ कम्युनिटी ने अदा किया उनका शुक्रिया September 17, 2020 at 02:00PM

अभिनेता रणवीर सिंह लंबे अर्से से इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाने और घोषित करवाने की दिशा में कोशिशें कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए उन्‍होंने हाल ही में एक पिटीशन पर साइन भी किए हैं। साथ ही नवजार ईरानी के साथ मिलकर बनाए उनके इंडिपेंडेंट रिकॉर्ड लेबल 'इन्कइन्क' (IncInk) ने भी साइन लैंग्वेज म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है।

इस मामले में रणवीर के प्रयासों को देखते हुए भारत की डीफ कम्युनिटी के लोगों उन्हें धन्यवाद देने के लिए एक वीडियो बनाया है और तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा किया है। डीफ कम्युनिटी के लगभग 25 सदस्यों ने साइन लैंग्वेज के जरिए कहा, 'हमें यह सुनकर बेहद खुशी महसूस हुई कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह ने आईएसएल को भारत की 23वीं ऑफिशियल लैंग्वेज घोषित करने का समर्थन किया है।'

अभिनेता के साथ आने से हम बेहद खुश हैं

आगे उन्होंने कहा, 'हमें दिल से बेहद खुशी हुई है कि उन्होंने इस बात का समर्थन किया है। उनके सपोर्ट से हमारे भीतर एक नया जोश आया है। इंडियन साइन लैंग्वेज सचमुच एक खूबसूरत लैंग्वेज है। रणवीर ने डीफ कम्युनिटी को अपना सपोर्ट दिया और इसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं। हम सब बेहद खुश हैं और आपको धन्यवाद देते हैं।'

रणवीर बोले- हम अपनी कोशिशें जारी रखेंगे

रणवीर ने डीफ कम्युनिटी को उनके संकल्प के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, 'आर्ट के जरिए इन्क्लुसिविटी को बढ़ावा देने के एक प्लेटफॉर्म के रूप में 'इन्कइन्क' (IncInk) को बनाया गया था, और हम इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) को भारत की 23वीं ऑफिशियल लैंग्वेज बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।'

आगे रणवीर ने बताया, 'इस प्रोग्रेसिव स्टेप से पूरे देश में एक लहर पैदा होगी, और भारत में डीफ कम्युनिटी के 10 मिलियन से अधिक लोगों को शिक्षा से लेकर रोजगार और मनोरंजन तक के सभी क्षेत्रों में समान अवसर मिलेगा।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranveer is busy trying to make Indian Sign Language the 23rd official language of the country, thanks to the def community

Wednesday, September 16, 2020

एक्ट्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को बताया सॉफ्ट पोर्न स्टार, बोलीं- जाहिर तौर पर वे अपनी एक्टिंग के लिए तो नहीं जानी जातीं September 16, 2020 at 07:33PM

कंगना रनोट और बॉलीवुड के बीच का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब कंगना ने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न स्टार कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से उर्मिला के उस कमेंट पर रिएक्शन मांगा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कंगना ड्रग्स के खतरे को लेकर चिंतित हैं तो वे अपने राज्य (हिमाचल प्रदेश) से इसके खिलाफ अभियान की शुरुआत क्यों नहीं करतीं। उर्मिला का कहना है कि भारत में ड्रग्स की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही हुई है।

कंगना ने जवाब में क्या कहा?

टाइम्स नाउ से बातचीत में उर्मिला पर पलटवार करते हुए कंगना ने कहा, "मैंने उर्मिला का एक अपमानजनक इंटरव्यू देखा। उसने जिस तरीके से मेरे बारे में बात की, वह मुझे उकसाने के लिए है। उसने मेरे स्ट्रगल का मजाक उड़ाया। वह मुझ पर इसलिए हमलावर है, क्योंकि मैं भाजपा से टिकट चाहती हूं, जो मेरे लिए इतना मुश्किल भरा भी नहीं है।"

कंगना ने आगे कहा, "उर्मिला सॉफ्ट पोर्न स्टार हैं। मैं जानती हूं कि यह थोड़ा उद्दंडता पूर्ण है। लेकिन जाहिर तौर पर वे अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जातीं। वे किस बात के लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए। अगर उन्हें टिकट (कांग्रेस से) मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं मिल सकता।"

उर्मिला के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स

कंगना के स्टेटमेंट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उर्मिला के सपोर्ट में उतर आए। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, "डियर उर्मिला मातोंडकर जी आप 'मौसम', 'चमत्कार', 'रंगीला', 'जुदाई', 'दौड़', 'सत्या', 'भूत' 'कौन' , 'जंगल', ' प्यार तूने किया किया', 'तेज़ाब', 'पिंजर', 'एक हसीना थी' जैसी फिल्मों में अपने आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं और आपने शानदार एक्टिंग और खूबसूरत डांस किया है।"

इसी तरह डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा, "ऐसा महसूस हुआ कि कहूं कि आप सबसे खूबसूरत, शिष्ट, सात्विक, खुलकर बोलने वाली एक्ट्रेस हैं। आपको प्यार।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना के कमेंट के बाद उर्मिला को बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिल रहा है।

जमानत के लिए रिया आज जा सकती हैं हाई कोर्ट, सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, कहा-दर्द से उबरने की जरुरत September 16, 2020 at 07:14PM

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। दोनों 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं और सेशन कोर्ट से उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज ही चुकी है। सुशांत मामले में जांच कर रही सीबीआई की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और आज एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात कर सकती है। इस बीच मंगलवार को गिरफ्तार हुए क्रिस्ट कोस्टा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हो सकती है। आज उसकी एनसीबी हिरासत खत्म हो रही है।

सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

श्वेता ने ट्वीट किया, 'आप कितने भी मजबूत बने रहने की कोशिश करें, लेकिन एक समय पर दर्द हावी हो जाता है कि भाई तो है ही नहीं। मैं उसे कभी छू नहीं पाऊंगी। उसे हंसते हुए या मजाक करते हुए नहीं देख पाउंगी। पता नहीं इस दर्द को भरने कितना समय लगेगा। मैंने सोशल मीडिया से 10 दिन दूर रहने का फैसला किया है। इस दौरान मैं ध्यान और प्रार्थना करूंगी। वास्तव में मुझे इस दर्द से उबरने की जरूरत है।'

दिशा की मौत के बाद बेहोश हो गए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत को जैसे ही दिशा सालियान की मौत की जानकारी मिली वे बेहोश हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खुलासा उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में किया है। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि मुझे मार दिया जाएगा। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ पिठानी के इस बयान से दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कनेक्शन पता चल रहा है।

सुशांत अपना लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव खोज रहे थे

सिद्धार्थ पिठानी ने यह भी कहा है कि दिशा की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत अपना लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव ढू्ंढ रहे थे। इसके लिए उन्होंने रिया चक्रवर्ती को भी कॉल किया था, लेकिन रिया ने कॉल नहीं पिक किया था। रिया आठ जून को ही सुशांत सिंह राजपूत का सारा सामान लेकर चली गई थी। इसके बाद सुशांत को यह डर सता रहा था कि रिया उनके सारे पासवर्ड जानती है, इसलिए वह दूसरे लोगों के साथ उन्हें भी न फंसा दे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर से बरामद हुआ था।

रिया और शोविक आज जा सकते हैं हाई कोर्ट, पिठानी का खुलासा-दिशा की मौत की जानकारी मिलते ही बेहोश हो गए थे सुशांत September 16, 2020 at 06:54PM

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। दोनों 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं और सेशन कोर्ट से उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज ही चुकी है। सुशांत मामले में जांच कर रही सीबीआई की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और आज एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात कर सकती है। इस बीच मंगलवार को गिरफ्तार हुए क्रिस्ट कोस्टा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हो सकती है। आज उसकी एनसीबी हिरासत खत्म हो रही है।

दिशा की मौत के बाद बेहोश हो गए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत को जैसे ही दिशा सालियान की मौत की जानकारी मिली वे बेहोश हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खुलासा उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में किया है। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि मुझे मार दिया जाएगा। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ पिठानी के इस बयान से दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कनेक्शन पता चल रहा है।

सुशांत को दिशा मामले में फंसाए जाने का डर था

25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा को सुशांत की मैनेजर बताया गया तो अभिनेता को घबराहट होने लगी थी।

इसके बाद उन्होंने रिया को फोन लगाया, लेकिन एक्ट्रेस ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत अंदर ही अंदर डरने लगे थे कि कहीं रिया उन्हें दिशा के सुसाइड के लिए जिम्मेदार न ठहरा दें। कहीं उन्हें फंसा न दें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर से बरामद हुआ था।