Tuesday, October 6, 2020

बॉम्बे हाईकोर्ट आज मामले में करेगा सुनवाई, पायल घोष, कमाल आर खान और एक न्यूज चैनल पर एक्ट्रेस ने 1.1 करोड़ का मानहानि का दावा ठोका है October 06, 2020 at 05:20PM

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मिर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया। इसमें पायल पर 1 करोड़ 10 लाख का दावा ठोका गया है। ऋचा ने आरोप लगाया है कि एक टीवी इंटरव्यू में पायल ने उन्हें झूठे मामले में घसीटा और उनके नाम को अपमानजनक ढंग से पेश किया गया। पहले इसपर 6 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन पायल घोष की ओर से कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने आज(7 अक्टूबर) के लिए मामले को टाल दिया है।

आज दोनों पक्षों की ओर से दस्तावेज अदालत में जमा किए जाएंगे। पायल घोष के अलावा ऋचा ने फिल्म समीक्षक कमाल आर खान और एक न्यूज चैनल को भी इसमें पार्टी बनाया है। जस्टिस अनिल के मेनन की सिंगल बेंच इस अर्जी सुनवाई कर रही है। ऋचा ने वरिष्ठ वकील वीरेंद्र तुलजापुरकर के माध्यम से यह याचिका अदालत में दायर करवाई है। इस मामले को लेकर सभी पक्षकारों को ईमेल के माध्यम से जवाब दाखिल करने का नोटिस दिया गया है।

पायल ने ऐसे रिया का नाम इस केस में घसीटा था
रिचा ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें एक तीसरे व्यक्ति के खिलाफ दावों में घसीटा गया है। उन पर लगे आरोप झूठे हैं। पायल ने अपने इंटरव्यू में दावा किया था कि अनुराग ने उन्हें बताया था कि रिचा, माही गिल, हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों उन पर सेक्सुअल फेवर किया था और अनुराग को पायल से भी यही उम्मीद है।

पायल घोष ने कहा-यह मैंने नहीं अनुराग कश्यप ने कहा था
रिचा के कानूनी नोटिस के बारे में बोलते हुए पायल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह मेरा कहना नहीं था, ये सब अनुराग कश्यप ने मुझे बताया था। मैंने वह कहा जो अनुराग ने मुझे बताया था। मैं उन लड़कियों को नहीं जानती। फिर मैं उनका नाम क्यों लेने लगी। वे कौन हैं? मेरी तरफ से किसी के नाम का कोई सवाल नहीं है। रिचा को अनुराग से पूछना चाहिए कि उसने उनका नाम क्यों लिया था?

ऋचा के वकील ने जारी किया था ऑफिशियल स्टेटमेंट

इससे पहले ऋचा चड्ढा की ओर से उनकी वकील सवीना बेदी सचर ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा हाल ही में किसी तीसरे पक्ष द्वारा उठाए गए विवाद और आरोपों में अपमानजनक तरीके से अपना नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं।हालांकि, हमारी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए। ऐसे कानून हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं काम की जगह पर समान रूप से खड़ी हों और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि यह एक सौहार्दपूर्ण कार्यस्थल हो, जहां उनकी गरिमा और स्वाभिमान सुरक्षित रहे।किसी भी महिला द्वारा उसकी आजादी का इस्तेमाल दूसरी महिलाओं के खिलाफ निराधार, गैर-वजूद, झूठे और आधारहीन आरोप लगाने के लिए नहीं किया जा सकता। हमारी क्लाइंट ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके हित में कानूनी अधिकारों और उपचारों पर सलाह ली जाएगी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋचा चड्ढा(बाएं) ने दो सप्ताह पहले पायल घोष(दाएं) को लीगल नोटिस भेजा था, जिसे पायल ने लेने से मना कर दिया था।

Saif on rumours of his discord with Sara October 06, 2020 at 04:49PM

Soon after Sara Ali Khan's named got dragged in the Bollywood drug abuse case, reports were rife that Saif Ali Khan jetted off with wife Kareena Kapoor Khan and son Taimur to Delhi to maintain his distance from the case.

Shruti on the insider-outsider debate October 06, 2020 at 04:30PM

Here are excerpts from our conversation with the beautiful actress, who spilled the beans on Bollywood, South film industry, how even after 11 years of an acting career she feels like an outsider, her life post-break-up and much more.

'Jurassic World: Dominion' to release in 2022 October 06, 2020 at 03:44PM

Universal Studios has decided to shift the release date of their big movie 'Jurassic: World Dominion' to protect it from the pandemic. According to the reports, the film which was slated to release in July 2021, will now hit the theatres in June 2022.