Saturday, November 7, 2020
John Abraham signs actor Harshvardhan Rane for his next production Bolo Sara Ra Ra November 07, 2020 at 08:58PM
Actor Harshvardhan Rane has impressed the audience and critics alike with his performance in Bejoy Nambiar's recently released film Taish. While the actor is still basking in the success of the film, it has been reported that actor-producer John Abraham has signed Rane for his next production titled Bolo Sara Ra Ra.

Harshvardhan Rane made his debut in Bollywood four years ago with the film Sanam Teri Kasam. However, the actor has been active in the Telugu film industry since 2010. Bolo Sara Ra Ra is a romantic drama and will be produced by John Abraham in association with Bhushan Kumar's T-Series. Reportedly, the film will go on floors in March.
Rane was supposed to make his Bollywood debut with John Abraham's production Satra Ko Shaadi Hai in 2015. However, the film got shelved after shooting some portions. The film also starred Barun Sobti and Sapna Pabbi. While the film did not take off, John and Harshvardhan went on to become good friends and now Bolo Sara Ra Ra will be their first professional collaboration.
Meanwhile, Rane recently wrapped up the shoot of Haseen Dillruba which also stars Taapsee Pannu and Vikrant Massey. The film will be released in the first quarter of 2021.
ALSO READ: EXCLUSIVE SCOOP: John Abraham charges Rs. 20 crores as fees for Shah Rukh Khan’s Pathan
पत्नी आलिया के साथ तलाक केस लड़ रहे नवाजुद्दीन को सताई बच्चों की याद, बोले-'मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं' November 07, 2020 at 08:31PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। उनकी वाइफ आलिया ने कुछ महीनों पहले उनपर कई आरोप लगाकर तलाक लेने की अर्जी लगाई थी। तब से आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इस बीच नवाज ने एक इंटरव्यू में तलाक के केस के बीच अपने बच्चों के बारे में कुछ बातें कही हैं।
'बेटी से बहुत प्यार करता हूं'
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में नवाज ने कहा, ''मैं अपने पर्सनल मामले पर कुछ नहीं बोलना चाहता लेकिन हां, मैं इतना कहूंगा कि मुझे उम्मीद है कि मैं अपने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी हर संभव तरीके से निभा पाऊं। मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं।''

नवाज और आलिया के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी शोरा है और बेटे का नाम यानी है। इससे पहले एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि वह अपने बच्चों की कस्टडी अकेले चाहती हैं। उन्होंने कहा था-मैंने उन्हें बड़ा किया है तो मैं ही उनकी कस्टडी लूंगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने इसी साल मई में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। ये शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हुई।
नवाजुद्दीन के भाई शमास पर भी आलिया ने कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शमास ने दावा किया था कि आलिया वित्तीय लाभ के लिए यह सब कर रही है। हालांकि एक इंटरव्यू में आलिया ने सभी आरोपों से इनकार किया था।
पहले भी परिवार पर केस दर्ज करवा चुकी हैं आलिया
27 जुलाई को आलिया ने नवाज सहित उनकी मां और 3 भाइयों पर मारपीट और प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।
नवाज और आलिया की शादी को 10 साल बीत चुके हैं। लेकिन आलिया के मुताबिक, शादी के पहले साल से ही उनके रिश्ते में परेशानी आने लगी थी। हालांकि, उन्होंने सिचुएशन को संभालने और चीजों नजरअंदाज करने की कोशिश की। आलिया की मानें तो नवाज ने उन्हें हमेशा ऐसा महसूस कराया है कि वे कुछ भी नहीं कर सकतीं। उनका आरोप यह भी है कि नवाज उन्हें लोगों के सामने बोलने नहीं देते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उदयपुर में होगी कंगना के भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग, एक्ट्रेस ने कहा- रनोट परिवार की जड़ें वहीं से हैं November 07, 2020 at 08:14PM
कंगना रनोट के भाई अक्षत की शादी 12 नवंबर को होगी। एक्ट्रेस की मानें तो वे अक्षत के लिए उदयपुर, राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर रही हैं और इसके लिए 10 नवंबर को रनोट फैमिली वहां पहुंच जाएगी। कंगना ने अपने ताजा ट्वीट में यह जानकारी शेयर की है।
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, "यह मेरी फैमिली और मेरे लिए बहुत खूबसूरत समय है। मैं अपने भाई के लिए उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर रही हूं, जहां से रनोट फैमिली हकीकत में आती है। अब अपने पैरेंट्स के घर जा रहे हैं। कोरोना की वजह से यह छोटी सी गैदरिंग होगी, लेकिन एक्साइटमेंट बराबर है।"
ट्वीट के साथ कंगना ने फोटो भी शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि 10 नवंबर को 4 बजे रनोट फैमिली उदयपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद शीश महल में डिनर होगा और फिर पैलेस के आसपास बोटिंग की जाएगी।
दो दिन चलेंगे अक्षत की शादी के फंक्शन
अक्षत की शादी के फंक्शन दो दिन चलेंगे, जिनमें मेहंदी और संगीत की रस्में भी शामिल हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन 11 नवंबर को शुरू हो जाएंगे। जबकि मुख्य शादी समारोह 12 नवंबर को होगा।
अक्टूबर में लगी थी अक्षत को पहली हल्दी
अक्टूबर में अक्षत को पहली हल्दी लगी थी। कंगना ने सेरेमनी का वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि यह बधाई परंपरा है, जो मामा के घर शादी का पहला निमंत्रण भेजकर शुरू होती है। इसके बाद बाकी लोगों को निमंत्रण भेजे जाते हैं।
##कंगना ने बचपन की फोटो भी साझा की
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में बचपन की फोटो साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, "अक्षत का चेहरा मुझे याद दिला रहा है कि मैं किस तरह उसे तंग करती थी। मैं बहुत खुराफात करती थी और जाने-अनजाने वह भी इस शैतानी में मेरा साथ देता था। मेरा छोटा-सा भोलू अब बड़ा हो गया है और बचपन के वो साल..ऐसा लगता है कि कल की ही बात है।"
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today