Thursday, November 19, 2020

Anushka pens a sweet b'day note for Sushmita November 18, 2020 at 08:48PM

Anushka Sharma, who is an avid social media user, has taken to social media to wish the gorgeous actress Sushmita Sen on her birthday today. Sushmita’s fans and friends from the industry have flooded social media with sweet wishes on her special day.

Wednesday, November 18, 2020

Avantika Malik's fun selfie with Imara November 18, 2020 at 08:27PM

Avantika Malik often posts doting glimpses of her daughter Imara on social media. And today she charmed everyone with a doting selfie with her daughter and their pet. Avantika had aptly captioned the endearing click as ‘love’.

Rakul joins Ajay and Big B in 'Mayday' November 18, 2020 at 08:06PM

Actress Rakul Preet Singh is all set to take to the skies as a Co-Pilot in the upcoming drama ‘Mayday’, starring Ajay Devgn and Amitabh Bachchan in the lead.

तलाक से पहले हो गई थी जीनत अमान के पति की मौत, संजय खान ने पार्टी में इतना मारा था कि टूट गया जबड़ा, आंख भी हुई खराब November 18, 2020 at 08:45PM

बीते जमाने की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक जीनत अमान 19 नवंबर को 69वां जन्मदिन मना रही हैं। जीनत अमान की जिंदगी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। जीनत का उनके ही दौर के चार्मिंग एक्टर संजय खान से भी नाम जुड़ा। संजय खान ने 1980 में एक पार्टी में उन्होंने जीनत अमान की पिटाई कर दी थी। यह बात उन्होंने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी लिखी है।

पहले पति की हो गई थी मौत

जीनत ने 11 अक्टूबर 1985 में एक्टर मजहर खान ने शादी की थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे थे। यही नहीं खबरें तो यहां तक आईं कि मजहर अक्सर जीनत अमान के साथ मारपीट भी करते थे। इनके दो बेटे जहान और अजान हुए। लेकिन दोनों के झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

कुछ सालों बाद ही मजहर की किडनी में इन्फेक्शन हो गया था, जिस वजह से वे बीमार रहने लगे थे और आखिरकार 1998 में किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट की मानें तो जीनत अपने पति से बेहद परेशान थी और उन्होंने तलाक की अर्जी भी दे दी थी, लेकिन इसके पहले की तलाक हो पाता मजहर दुनिया छोड़कर चले गए।

संजय खान करते थे मारपीट

जीनत और संजय खान के अफेयर के किस्से भी बी-टाउन की सुर्खियां बने हैं। खबरें तो यहां तक थी कि दोनों ने फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग के दौरान गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। संजय खान शॉर्ट टेम्पर वाले थे। वे अक्सर जीनत के साथ मारपीट करते थे।

3 नवंबर, 1979 को मुंबई के होटल ताज में पार्टी के दौरान संजय खान ने जीनत की पब्लिकली जमकर पिटाई भी कर दी थी। संजय ने इतना मारा था कि उनका जबड़ा टूट गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी जॉ लाइन तो ठीक हो गई लेकिन दाहिनी आंख खराब हो गई। जब दोनों के रिलेशन के बारे में संजय की वाइफ जरीन को पता चला तो काफी हंगामा हुआ। आखिरकार जीनत और संजय का रिश्ता खत्म हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Zeenat Aman's life interesting facts