Saturday, December 19, 2020

शाहरुख की 'पठान' में दिखेगा सलमान का एक्शन पैक्ड अवतार, फिल्म के क्लाइमैक्स शुरु होगी 'टाइगर 3' की कहानी December 18, 2020 at 10:36PM

शाहरुख खान के फैन्स बेसब्री से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्दी ही खत्म होने वाला है। 2 साल के ब्रेक के बाद शाहरुख ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरु कर दी है। 'वॉर' में ऋतिक और 'टाइगर' सीरीज में सलमान को जासूस की भूमिका में दिखाने के बाद अब आदित्य चौपड़ा 'पठान' में शाहरुख को भी जासूस के किरदार में दिखाने वाले हैं।

'पठान' में साथ दिखेंगे शाहरुख-सलमान

'पठान' के क्लाइमैक्स में सलमान 'टाइगर उर्फ अविनाश' के किरदार में एक्शन करते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि पठान के क्लाइमैक्स से 'टाइगर 3' की कहानी की शुरुआत होगी। 'करण-अर्जुन' के बाद इस फिल्म में शाहरुख और सलमान साथ में एक्शन करते नजर आएंगे।

फिर नजर आएगी शाहरुख-दीपिका की जोड़ी

'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिल्म 'पठान' में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। फिल्म में दोनों जासूस के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman's action-packed avatar to be seen in Shahrukh's film 'Pathan', Tiger 3's story will begin with Pathan's climax

संजना सांघी, अलाया एफ से लेकर प्रतीक गांधी तक, अपनी पहली फिल्म से ही इन न्यूकमर्स ने बना ली इंडस्ट्री में पहचान December 18, 2020 at 10:16PM

इस साल जहां एक तरफ इंडस्ट्री ने कई पसंदीदा और दिग्गज कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है वहीं कुछ नए चेहरों ने भी अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। सिनेमाघरों में ताले पड़े होने के बावजूद दर्शकों के एंटरटेनमेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कोई कमी महसूस नहीं होने दी। फिल्मों और सीरीज के साथ इनके कलाकार भी काफी चर्चा में रहे हैं जिनमें कुछ न्यूकमर्स भी शामिल हैं।

प्रतीक गांधी- स्कैम 1992

स्कैम 1992ः द हरशद मेहता स्टोरी इस साल 9 अक्टूबर को सोनी लिव पर रिलीज हुई है। 10 एपिसोड वाली इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने हरशद मेहता की बेहतरीन भूमिका अदा की है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे हरशद मेहता ने अपने दिमाग से स्टॉक मार्केट को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। इस सीरीज को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला और इसकी म्यूजिक को भी खूब सराहना मिली। प्रतीक गुजराती सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। इससे पहले प्रतीक लव-यात्री और मित्रों फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। ये पहली बार है जब प्रतीक लीड रोल में नजर आए हैं।

संजना सांघी- दिल बेचारा

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली संजना सांघी की एक्टिंग को खूब सराहना मिल रही है। फिल्म में किजी बासू को खूब पसंद किया गया। इससे पहले संजना रणवीर कपूर के साथ फिल्म रॉकस्टार, में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई हैं। फिल्म फुकरे और हिंदी मीडियम में भी एक्ट्रेस ने साइड रोल निभाए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ओम- द बेटल विदिन फिल्म का हिस्सा हैं जिसे 2021 में रिलीज करने की तैयारी है।

अलाया एफ- जवानी जानेमन

पूजा बेदी और कबीर बेदी की बेटी अलाया फर्नीचर-वाला ने 31 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में एंट्री मारी है। इस फिल्म में अलाया ने सैफ अली और तबू की बेटी टिया सिंह का रोल अदा किया है। टिया अपने रंगीन मिजाज पिता सैफ की तलाश में लंदन पहुंचती हैं। फिल्म में बाप-बेटी की मजेदार बॉन्डिंग देखने मिलती है। इस फिल्म को भी दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

सूर्य शर्मा- अनदेखी

10 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज अनदेखी में सूर्य शर्मा ने रिंकू पाजी का किरदार निभाया था। सीरीज में सूर्या ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ी। इससे पहले एक्टर द रश चेयरमैन, वीरे दी वेडिंग, और होस्टेज में नजर आ चुके हैं।

प्रीत कमानी- मस्का

27 जुलाई को रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म मस्का में प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आए हैं। प्रीत ने फिल्म में रूमी ईरानी की किरदार निभाया है जो एक्टर बनना चाहते हैं लेकिन उनकी मां मनीषा कोइराला चाहती हैं कि वो अपना पुश्तैनी ईरानी कैफे संभाले। अपने पैशन को पूरा करने के लिए रूमी कैफे को बेचने का फैसला करते हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में प्रीत ने बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी की वाहवाही लूटी है।

अदिति सुवेदी- मी रक्सम

अदिति सुवेदी ने बाबा आजमी की फिल्म मी रक्सम से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अदिति ने मरियम नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो एक मुस्लिम कंजरवेटिव परिवार से ताल्लुक रखती है। फिल्म में मरियम के पिता पूरे परिवार और समाज के विरुद्ध जाकर उसे भरतनाट्यम सिखाते हैं और उसके सपने पूरे करने में मदद करते हैं। एक्टिंग और भरतनाट्यम का अनुभव ना होने के बावजूद अदिति ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।

शार्दुल भारद्वाज- अनपॉस्ड

अमेजन प्राइम की फिल्म अनपॉस्ड 18 दिसम्बर को रिलीज हो चुकी है। एंथोलॉजी फिल्म में पांच अलग-अलग कहानियों को साथ पिरोया गया है। इसमें शार्दुल भारद्वाज ने एक ऑटो ड्राइवर का रोल प्ले किया है। शार्दुल ने एक माइग्रेंट का किरदार निभाया है जो कोरोना काल में अपनी पत्नी और दो बेटियों के पास नहीं पहुंच सका। एक रात ऑटो चलाते हुए उनकी मुलाकात रत्ना पाठक से होती है जो अकेले शहर में रहती हैं। सफर के दौरान दोनों के बीच अचानक बना बॉन्ड बखूबी दिखाया गया है।

रोशन मैथ्यू- चोक्ड

सैयामी खैर के साथ फिल्म चोक्ड में नजर आए रोशन मैथ्यू की एक्टिंग खूब सराही जा रही है। रोशन एक मलयाली एक्टर हैं जो पहली बार अनुराग कश्यप की फिल्म से हिंदी फिल्म में नजर आए हैं। ये फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद जल्द ही रोशन फिल्म डार्लिंग में नजर आएंगे जिसे 2021 में रिलीज करने की तैयारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bollywood newcomers 2020: From Sanjana Sanghi, Alaya F to Pratik Gandhi, these newcomers made their mark in the industry with their first film.

नेहा कक्कड़ ने नए गाने के लिए उड़ाया प्रेग्नेंसी का मजाक, सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आप पर लानत है December 18, 2020 at 10:06PM

शुक्रवार को नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए एक फोटो शेयर की, जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लग रहे थे। अब खुद सिंगर ने अपने इस पब्लिसिटी स्टंट से पर्दा उठा दिया है। शनिवार को उन्होंने उसी फोटो पर बना पोस्टर शेयर किया और बताया कि 22 दिसंबर को उनका नया गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हो रहा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि फोटो उनके इसी गाने के शूट की थी। हालांकि, नेहा के इस पब्लिसिटी स्टंट पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कुछ भड़के तो कुछ ले रहे मजे

नेहा कक्कड़ की पोस्ट पर कुछ लोगों ने भड़ास निकाली है तो कुछ उनके मजे ले रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, "आप पब्लिसिटी के लिए इन चीजों का मजाक कैसे बना सकते हैं? मैं आपका बहुत बड़ा फैन था, लेकिन अगर यह सिर्फ गाने की पब्लिसिटी के लिए था तो फिर आप पर लानत है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "चीप पब्लिसिटी की भी कोई लिमिट होती है। सिस्टर ये पहले ही डाल देते।" देखें नेहा की पोस्ट पर आए कुछ कमेंट्स...

शनिवार को यह थी नेहा की पोस्ट

शनिवार को नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहन प्रीत सिंह ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "ख्याल रख्या कर।" नेहा की प्रेग्नेंसी के कयास पति रोहन और भाई टोनी के कमेंट के बाद ज्यादा लगे। रोहन ने कमेंट में लिखा था, "अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू।" वहीं टोनी कक्कड़ ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "मैं मामा बन जाऊंगा।"

24 अक्टूबर को हुई थी नेहा-रोहन की शादी
नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह ने करीब दो महीने पहले 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी की थी। दोनों कुछ महीने पहले ही सॉन्ग 'आजा चल ब्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे' की शूटिंग के दौरान हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neha Kakkar Confirms She Is Not Pregnant With The Poster Of Her Upcoming Song, Social Media Users Troll Her

एक और शिकायत मिली तो सस्पेंड होगा ट्विटर अकाउंट, विकास बोले-मुझे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों? December 18, 2020 at 10:02PM

पिछले हफ्ते 'बिग बॉस-14' से एविक्ट किए हुए विकास गुप्ता को ट्विटर ने अकाउंट सस्पेंड करने की चेतावनी दी है। ट्विटर ने विकास से कहा कि अगर एक और शिकायत होती है, तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। विकास ने दावा किया कि उनका ट्विटर अकाउंट पर अटैक किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर से मिले ई-मेल और उनके रिपोर्ट किए गए एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है।

स्क्रीनशॉट शेयर कर विकास ने कहा, "एक साल पहले मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट के बाद अब ट्विटर अकाउंट पर अटैक किया गया है। मुझे ट्विटर से नोटिस मिला है। जिसमें लिखा है कि अगर मेरे अकाउंट के खिलाफ एक और शिकायत होती है, तो मेरा अकाउंट @lostboy54 सस्पेंड कर दिया जाएगा। अजीब बात यह है कि जिस ट्वीट को रिपोर्ट किया गया है। वो ट्वीट 2019 में किया गया था। मुझे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों?

इससे पहले ट्विटर ने अक्टूबर में विकास का अकाउंट रिस्ट्रिक्टेड कर दिया था। तब भी विकास ने स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्होंने कहा था, "प्रिय ट्विटर मेरे फॉलोअर्स ने बताया कि मेरा अकाउंट अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है। लॉगिन करने के लिए मुझे यह साबित करना होगा कि मेरा खाता फेक नहीं है। मेरे 359k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आप यह समझा सकते हैं कि फिर क्यों? क्या इसलिए की मैंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की।

##

यह भी पढ़ें- बिग बॉस-14 के घर से बेघर हुए विकास गुप्ता बोले- हां मुझसे गलती हुई और ये उसकी ही सजा है

रूल तोड़ने पर 'बिग बॉस-14' से हुए बाहर
बता दें कि विकास को रूल तोड़ने की वजह से सोमवार के एपिसोड में 'बिग बॉस-14' से एविक्ट कर दिया गया था। विकास ने अर्शी खान को धक्का देकर स्विमिंग पूल में गिरा दिया था। जिसके बाद उन्हें एविक्ट कर दिया गया था। इसके बाद विकास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बिग बॉस-14 से अपने एविक्शन पर कहा था कि, उन्होंने गलती की और उसकी उन्हें सजा मिली।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twitter give warning to vikas gupta, account will be suspended if we receive another complaint, he said-I don’t even understand why ?