Saturday, December 26, 2020

पेरेंट्स को दूसरों की मदद करते देख सलमान खान को आया था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का आइडिया, ये है इसके पीछे की कहानी December 26, 2020 at 03:38PM

सलमान खान 27 दिसंबर को 55 साल के हो गए हैं। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान एक चैरिटी फाउंडेशन चलाते हैं जिसका नाम बीइंग ह्यूमन है। यह फाउंडेशन 2007 में बना। बताया जाता है कि सलमान बचपन से अपने पेरेंट्स को दूसरों की मदद करते देखते थे, इसी वजह से उनका चैरिटी की तरफ रुझान हुआ और उन्होंने इस फाउंडेशन की नींव रखी।

क्या करता है फाउंडेशन

बीइंग ह्यूमन बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा समेत तमाम लोगों की बीमारियों और मुश्किल घड़ी में आर्थिक मदद करता है। सलमान अभी तक सलमान बीइंग ह्यूमन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, हार्ट सर्जरी और शिक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुके हैं।

क्या है फाउंडेशन का रेवेन्यू मॉडल

यह फाउंडेशन अलग रेवेन्यू मॉडल पर काम करता है। लोगों से डोनेशन लेने के बजाए बीइंग ह्यूमन के कपड़े ऑनलाइन और स्टोर पर बेचकर पैसे जुटाए जाते हैं। सेल्स का कुछ प्रतिशत हिस्सा बेसहारा लोगों की मदद के लिए खर्च किया जाता है। बीइंग ह्यूमन के पास पैसे कपड़े बेचकर आते हैं, जिसके लिए इसका मंधाना इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ टाईअप है। मंधाना की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के कुल 17 बीइंग ह्यूमन स्टोर, 6 फ्रेंचाइजी आउटलेट, 99 स्टोर-इन-स्टोर, 60 डिस्ट्रीब्यूटर और 100 इंटरनेशनल आउटलेट हैं, जो बीइंग ह्यूमन के कपड़े बेचते हैं।

सलमान करते हैं प्रमोशन

जब से इस फाउंडेशन की स्थापना हुई है तब से इसके प्रमोशन का जिम्मा खुद सलमान ने ही उठाया है। वह ज्यादातर मौकों पर बीइंग ह्यूमन के ही कपड़ों में दिखाई देते हैं। यहां तक कि अपने दोस्तों और करीबियों को भी बीइंग ह्यूमन के कपड़े ही गिफ्ट करते हैं।कई बार फैशन शो के जरिए भी बीइंग ह्यूमन के कपड़ों को प्रमोट करते देखा गया है जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स रैम्प वॉक करते दिखाई दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
how salman khan's being human foundation started, know its interesting love story

सलमान को 19 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार, अशोक कुमार की नातिन शाहीन के दीदार के लिए घंटों खड़े रहते थे कॉलेज के बाहर December 26, 2020 at 02:33PM

सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। उनकी लाइफ में कई लड़कियां आई और गईं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? जसीम खान की लिखी सलमान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में उनकी उस पहली गर्लफ्रेंड और उससे जुड़े पूरे वाकये का जिक्र किया है, जिसकी कभी बात नहीं होती। वो कौन थी, कैसे दोनों मिले, कैसे अलग हुए और कौन था जिसकी वजह से ये रिश्ता बनकर भी टूट गया। जसीम की बुक के उन्हीं पन्नों से हम आपके लिए लाए हैं यह लव स्टोरी।

शाहीन जाफरी थी सलमान की पहली गर्लफ्रेंड

पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं। शाहीन अपने जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं। अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी। यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।

शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे सलमान

सलमान 19 साल के थे जब, वो शाहीन जाफरी के साथ थे। उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं। सलमान की दीवानगी देखकर शाहीन उनसे इंप्रेस हो गईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामने को तैयार थे। सलमान के परिवार वालों को भी शाहीन बेहद पसंद थीं लेकिन तभी संगीता बिजलानी दोनों के रिश्ते के बीच आ गईं।

दरअसल, सलमान और शाहीन मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाते थे जहां संगीता भी आती थीं। इसी दौरान संगीता और सलमान की दोस्ती हुई और ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। शाहीन की ‘कैथे पैसिफिक एयरलाइंस’ में नौकरी लग गई थी और वह सलमान से दूर चली गईं। इधर, सलमान संगीता से शादी को बेकरार थे। दोनों की शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता शादी से पीछे हट गईं और ये रिश्ता यहीं खत्म हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा खड़े नजर आते हैं।

संगीता के बाद सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ भी सलमान की जिंदगी में आईं लेकिन इन सभी से सलमान का ब्रेकअप हो आया। इन दिनों सलमान रोमानिया की मॉडल और एक्ट्रेस यूलिया वंतुर के साथ रिलेशनशिप में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
interesting facts about salman khan's love life, know who is his first girlfriend

'मैंने प्यार किया' के बाद 8 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम, मार्केट वैल्यू बनाए रखने के लिए पिता ने बनाई थी रणनीति December 26, 2020 at 02:30PM

सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। लीड एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) थी, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन यह सुपरहिट फिल्म देने और सुपरस्टार्स की कतार में खड़े होने के बावजूद सलमान को करीब 8 महीने तक कोई काम नहीं मिला था।

पिता सलीम ने बनाई थी रणनीति

जसीम खान की बुक 'बीइंग सलमान' के मुताबिक, जब सलमान खान को 6-8 महीने तक काम नहीं मिला तब उनके पिता सलीम खान ने एक रणनीति बनाई। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे पिता ने जीपी दत्ता से अपील की कि भले ही वे मेरे साथ फिल्म न बनाएं, लेकिन यह घोषणा कर दें कि उन्होंने मुझे फिल्म में साइन किया है। इससे मेरी मार्केट वैल्यू बनी रहेगी। मैंने वह समय देखा है, जब सुपरस्टार बुलाए जाने के बावजूद मैं बेकार बैठा था।"

दूसरी हिट के बाद 6 गुना बढ़ी फीस

पत्रकार विश्वदीप की बुक 'हॉल ऑफ फेम : सलमान खान' के मुताबिक, सलमान की दूसरी बड़ी हिट फिल्म 'सनम बेवफा' (1991) के बाद उनकी फीस 6 गुना बढ़ गई थी। इस बुक में फिल्म के डायरेक्टर सावन कुमार टाक के हवाले से लिखा है, "मैंने उनसे पूछा कि वे मेरी फिल्म 'चांद का टुकड़ा' (1994) के लिए कितनी फीस लेंगे। सलमान ने कहा जो आपने मुझे 'सनम बेवफा' के लिए ऑफर की थी, उससे 6 गुना। मैं तुरंत उनकी मांग पर सहमत हो गया। दूसरे डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें इसी बढ़ी हुई रकम पर साइन किया था।"

बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया

कॉलेज छोड़ने के बाद सलमान खान अपनी पहचान की तलाश कर रहे थे। उन्होंने 1988 में शशिलाल नायर के निर्देशन में बनी जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'फलक' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। फिर उन्हें कुछ कमर्शियल में देखा गया। लेकिन बड़े पर्दे पर उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर जेके बिहारी की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में मिला।

'बीवी हो तो ऐसी' मिलने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल, जेके बिहारी का ऑफिस गैराज की तरह था और कोई उनकी फिल्म के लिए ऑडिशन देने नहीं आ रहा था। तब बिहारी ने कहा कि वे उनकी बिल्डिंग में आकर रोल मांगने वाले किसी भी इंसान को फिल्म के लिए कास्ट कर लेंगे। जब सलमान ऑफिस में पहुंचे तो बिहारी ने उन्हें कास्ट कर लिया।

बिहारी ने सलमान से कहा था, "यह मत समझना कि मैं तुम्हारे अंदर कोई बात देखकर इम्प्रेस हुआ हूं। तुम सलीम खान के बेटे होने की वजह से भी यह रोल नहीं कर रहे हो। मैंने तय कर लिया था कि अगला जो भी इंसान मेरे ऑफिस में आएगा, वह मेरी फिल्म में आ जाएगा।"

परिवार को नहीं था सफलता का भरोसा

बीइंग सलमान में अभिनेता मोहनीश बहल के हवाले से लिखा है कि सलमान के परिवार को यह भरोसा नहीं था कि वे सफल हो पाएंगे। उनके मुताबिक, सलमान अपने परिवार से छुपकर जिम जाया करते थे और अगर कोई फैमिली मेंबर उन्हें देख लेता था तो वे उसे 100 रुपए की रिश्वत देते थे। ताकि वह उनकी शिकायत न करे।

मोहनीश बहल से सलमान खान की दोस्ती होटल सी-रॉक की जिम में हुई थी। सलमान अपनी स्कूल फ्रेंड शबीना खान के साथ हर रविवार इस होटल के पेमेट क्लब में स्विमिंग करने जाते थे।

ऐसे मिली थी 'मैंने प्यार किया'

ताराचंद बडज़ात्या के पोते सूरज बडज़ात्या राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले 'मैंने प्यार किया' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे थे। फिल्म के लिए मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी और दीपक तिजोरी पहले ही शॉर्टलिस्ट हो चुके थे। लेकिन यह फिल्म सलमान की किस्मत में लिखी थी। खुद सलमान ने एक बार अपने इस ब्रेक के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था, "मेरा सूरज से मिलने जाने का कोई प्लान नहीं था। हनी अंकल (सलीम खान के असिस्टेंट राइटर) ने मुझ पर उनसे मिलने का दबाव बनाया। मैंने सूरज से कहा कि तुम्हारे साथ काम करके अच्छा लगेगा। लेकिन सूरज ने कहा नहीं मैं तुम्हे साइन नहीं कर रहा हूं। मैंने कुणाल गोस्वामी और दीपक तिजोरी को कास्ट कर लिया है।"

सलमान खान ने एक बार पिता सलीम खान से उनके लिए फिल्म लिखने और उन्हें लॉन्च करने के लिए कहा था। लेकिन सलीम ने इनकार कर दिया था। उन्होंने सलमान से कहा था कि बॉलीवुड में सफलता सिर्फ कड़ी मेहनत से प्राप्त की जा सकती है। सलीम खान ने सलमान से स्पष्ट रूप से कहा था कि वे होम प्रोडक्शन में पैसा नहीं गंवाना चाहते।

सलमान के मुताबिक, उन्हें लगा था कि उन्होंने मौका गंवा दिया। हालांकि, हनी अंकल, सलमान की कॉलेज दोस्त शबाना दत्ता, उस वक्त राजश्री के साथ काम रहे राइटर कमर नकवी ने सूरज से सलमान की सिफारिश की। फिर एक दिन उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की ओर से ऑडिशन के लिए बुलाया गया। कुछ दिन बाद सूरज बडज़ात्या ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। बाद में सलमान के कहने पर ही सूरज ने मोहनीश बहल को फिल्म में विलेन का रोल दिया था, जो कि काफी समय से खाली बैठे हुए थे।

ऑडिशन के लिए दोस्त के कपड़े ले गए थे

'मैंने प्यार किया' के ऑडिशन के लिए सलमान अपने दोस्त बंटी वालिया के कपड़े लेकर गए थे। विश्वदीप घोष की बुक 'हॉल ऑफ फेम: सलमान खान' में बंटी के एक स्टेटमेंट को शामिल किया गया है।

बकौल बंटी, "सलमान मेरे घर सुबह-सुबह 6 बजे आ गया। उसने मेरा आधा वार्डरोब खाली कर अपनी कार में पटक लिया। सलमान का पूरा वार्डरोब पहले से ही वहां मौजूद था। उसने पूरे दिन का इंतजाम कर लिया था। मैं बहुत नर्वस था और मुझे इस बात का अहसास भी था कि यह सलमान के लिए बहुत बड़ा मौका था। लेकिन वह हमेशा की तरह शांत और गुमसुम था।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
27 दिसंबर 1965 को इंदौर, मध्य प्रदेश में जन्मे सलमान ने 1988 में रिलीज हुई फारुख शेख और रेखा स्टारर फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बतौर सपोर्टिंग एक्टर डेब्यू किया था।

Kareena shares UNSEEN throwback photos December 25, 2020 at 09:30PM

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan almost every year take off to Switzerland and book a stay at a lavish hotel in at the popular holiday destination Gstaad. Owing to the pandemic, the Royal couple of Bollywood had to stay put in India and Bebo posted several unseen memories from their past vacays at Gstaad. From a family picture with Taimur Ali Khan to a glamorous selfie in the snow clad mountains – Bebo shared a series of happy memories. “Will miss you this year, Gstaad my love,” Kareena had captioned the pictures.