Saturday, December 26, 2020

सलमान खान ने फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ फॉर्महाउस पर सेलिब्रेट किया 55वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो हुईं वायरल December 26, 2020 at 06:54PM

एक्टर सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार वे अपने बर्थडे पर कोई पार्टी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फॉर्महाउस पर छोटे रूप में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की वीडियो और कुछ फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस साल जन्मदिन मनाने की कोई इच्छा नहीं
सलमान के इस मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान वहां मीडिया भी मौजूद थी। इस दौरान सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस साल कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा। मैं और मेरी फैमिली इसके अलावा और कोई नहीं होगा। सलमान ने आगे कहा, "मुझे इस भयानक साल में अपना जन्मदिन मनाने की कोई इच्छा नहीं है। मुझे उम्मीद है कि अगला साल हम सब की लाइफ में पॉजिटिविटी लेकर आएगा। मुझे उम्मीद है कि सभी स्वस्थ, खुश और सुरक्षित हैं।" सलामन की इस मिडनाइट सेलिब्रेशन में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, एक्टर निकितिन धीर, डायरेक्टर मुकेश छाबरा और पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी भी मौजूद थे।

##

वायरल वीडियो और फोटोज में सलमान केक कट करते दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। कोरोना का ध्यान रखते हुए उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते समय सभी लोगों ने मास्क पहन रखा था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया। सलमान के जन्मदिन पर उनके फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस इस तरह दे रहे शुभकामनाएं

## ## ##

सलमान की फैंस से अपील
बता दें कि, सलमान ने अपने बर्थडे पर एक मैसेज शेयर कर अपने फैंस से एक अपील की है। सलमान ने अपने मैसेज में लिखा, "मेरे जन्मदिन पर फैंस का प्यार और स्नेह सालों से जबरदस्त रहा है। लेकिन इस साल मेरा विनम्र आग्रह है कि कोविड महामारी और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ न लगाएं। मास्क पहनो, सैनेटाइज करो। सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan celebrates his 55th birthday at farmhouse with close friends, photos goes viral on social media

Kangana: Don't immerse my ashes in Ganga December 26, 2020 at 07:10PM

Not only speaking up fearlessly on several burning issues or sharing her thoughts every day, but Kangana Ranaut’s social media timeline also treats her fans and followers with insightful poems penned by her.

Newbies gearing up for their debuts in 2021 December 26, 2020 at 05:30PM

Shalini Pandey to Ahan Shetty: Newcomers gearing up for their debuts in 2021

Ranbir-Alia celebrate Christmas with family December 26, 2020 at 05:21PM

Celebrity couple Ranbir Kapoor and Alia Bhatt brought their families together for celebrating Christmas this year.