Saturday, December 26, 2020

एक्ट्रेस ने नई कविता में कहा- मेरी राख को गंगा में मत बहाना, मुझे सागर की गहराइयों से डर लगता है December 26, 2020 at 08:03PM

कंगना रनोट की मानें तो वे नहीं चाहतीं कि उनकी राख को गंगा में बहाया जाए। 33 साल की एक्ट्रेस ने एक कविता के जरिए अपने भाव सोशल मीडिया पर रखे। उन्होंने अपनी कविता का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हाइकिंग से प्रेरित होकर नई कविता 'राख' लिखी। जब भी संभव हो , देखें।"

यह है कंगना की कविता

"मेरी राख को गंगा में मत बहाना
हर नदी सागर में जाकर मिलती है
मुझे सागर की गहराइयों से डर लगता है
मैं आसमान को छूना चाहती हूं
मेरी राख को इन पहाड़ों पे बिखेर देना
जब सूरज उगे तो मैं उसे छू सकूं
जब मैं तनहा हूं तो चांद से बातें करूं
मेरी राख को उस क्षितिज पे छोड़ देना।"

कंगना ने फैमिली के साथ हाइकिंग की

कंगना शुक्रवार (25 दिसंबर) को अपनी फैमिली के साथ बर्फीले पहाड़ों के बीच हाइकिंग के लिए पहुंची थी। अपनी इस ट्रिप की कुछ फोटो उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनमें उनके साथ उनकी बहन रंगोली, भाभी ऋतु और भतीजे पृथ्वीराज भी दिखाई दे रहे हैं।

##

कंगना ने कैप्शन में लिखा, "मैं कल अपनी फैमिली के साथ हाइकिंग पर गई थी। अद्भुत अनुभव रहा। फोटो के लिए इंस्टाग्राम क्वीन मेरी भाभी का शुक्रिया। वह कैमरा फिल्टर्स के बारे में सब कुछ जानती हैं और मुझे उन्हें यूज करना भी सिखा रही हैं।

'धाकड़' के लिए तैयारी कर रही हैं कंगना

कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए तैयारी कर रही हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में वे फीमेल स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने फिल्म की तैयारी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें वे चेहरे का प्रोस्थेटिक मेजरमेंट देते दिखाई दे रही हैं।

##

कंगना एक अन्य फिल्म 'तेजस' की शूटिंग भी कर रही हैं। इसके अलावा उनकी 'थलाइवी' (जयललिता की बायोपिक) कम्पलीट हो चुकी है, जो अगले साल रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut says In Poem 'don't Immerse My Ashes In Ganga'

#BigInterview: Mumtaz on her B'wood journey December 26, 2020 at 07:57PM

Mumtaz in an exclusive conversation with ETimes shared about several bold and interesting decisions she took in her journey with her co-stars, filmmakers and husband.

Ashley reveals wardrobe secrets of Salman December 26, 2020 at 06:43PM

Today Superstar Salman Khan turned a year older and his fans have already started trending #HappyBirthdaySalmanKhan on Twitter to pour out heartfelt wishes to the Superstar. ETimes exclusively got in touch with Salman’s stylist and designer, Ashley Rebello who is responsible for the fashion icon’s trending looks. Here’s everything you need to know about Salman Khan’s style file.

सलमान खान ने फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ फॉर्महाउस पर सेलिब्रेट किया 55वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो हुईं वायरल December 26, 2020 at 06:54PM

एक्टर सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार वे अपने बर्थडे पर कोई पार्टी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फॉर्महाउस पर छोटे रूप में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की वीडियो और कुछ फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस साल जन्मदिन मनाने की कोई इच्छा नहीं
सलमान के इस मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान वहां मीडिया भी मौजूद थी। इस दौरान सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस साल कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा। मैं और मेरी फैमिली इसके अलावा और कोई नहीं होगा। सलमान ने आगे कहा, "मुझे इस भयानक साल में अपना जन्मदिन मनाने की कोई इच्छा नहीं है। मुझे उम्मीद है कि अगला साल हम सब की लाइफ में पॉजिटिविटी लेकर आएगा। मुझे उम्मीद है कि सभी स्वस्थ, खुश और सुरक्षित हैं।" सलामन की इस मिडनाइट सेलिब्रेशन में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, एक्टर निकितिन धीर, डायरेक्टर मुकेश छाबरा और पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी भी मौजूद थे।

##

वायरल वीडियो और फोटोज में सलमान केक कट करते दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। कोरोना का ध्यान रखते हुए उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते समय सभी लोगों ने मास्क पहन रखा था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया। सलमान के जन्मदिन पर उनके फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस इस तरह दे रहे शुभकामनाएं

## ## ##

सलमान की फैंस से अपील
बता दें कि, सलमान ने अपने बर्थडे पर एक मैसेज शेयर कर अपने फैंस से एक अपील की है। सलमान ने अपने मैसेज में लिखा, "मेरे जन्मदिन पर फैंस का प्यार और स्नेह सालों से जबरदस्त रहा है। लेकिन इस साल मेरा विनम्र आग्रह है कि कोविड महामारी और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ न लगाएं। मास्क पहनो, सैनेटाइज करो। सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan celebrates his 55th birthday at farmhouse with close friends, photos goes viral on social media