Monday, December 28, 2020

OTT सेंसरशिप के पक्ष में नहीं कोंकणा सेन, बोलीं- इंसान के पास चॉइस करने का हक होना चाहिए कि उसे क्या देखना है December 28, 2020 at 02:35PM

'आप यह बता सकते हैं कि ये फिल्म बच्चों के लिए है, या एडल्ट फिल्म है। उसके बाद इंसान को चॉइस करने का हक होना चाहिए।' यह कहना है एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा का, जिनकी फिल्म 'राम प्रसाद की तेरहवीं' 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कोंकणा ने अपने करियर के कई पहलुओं पर बात की। उनसे हुई बातचीत के अंश:-

Q. OTT की सेंसरशिप पर क्या सोचती हैं?
A. OTT प्लेटफार्म पर सेंसरशिप लाना मुझे तो सही नहीं लगता। मैं सेंसरशिप में बिलीव नहीं करती। आप बता सकते हैं कि ये फिल्म बच्चों के लिए है, या एडल्ट फिल्म है। किस उम्र के लिए सूटेबल है या किसके लिए नहीं। उसके बाद इंसान को चॉइस करने का हक होना चाहिए कि उसे क्या देखना है।

Q. 20 साल के करियर में आपने पैरेलल सिनेमा, मेनस्ट्रीम सिनेमा और वेब सीरीज तक सब कुछ ट्राय कर लिया, किसमें सबसे ज्यादा काम करने में मजा आया?
A. एक्टर के तौर पर मुझे हर तरह का काम करने में मजा आता है। चाहे वह वेब सीरीज हो, जिसमें मेरे किरदार की कई परतें होती हैं और धीरे-धीरे खुलती हैं या फिर शॉर्ट फॉर्मेट जैसे फिल्म या शॉर्ट फिल्म। मुझे हर तरह के रोल निभाना पसंद है।

Q. सिनेमा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होता जा रहा है। इस ट्रेंड को अच्छा मानती हैं या बुरा?
A. मुझे लगता है OTT प्लेटफार्म का ट्रेंड लॉकडाउन के पहले ही शुरू हो चुका था। क्योंकि कई ऐसे शोज हैं, जो OTT प्लेटफॉर्म पर बहुत हिट हुए हैं। हां, लॉकडाउन के दौरान इस ट्रेंड में काफी इजाफा हुआ, क्योंकि सिनेमाघर जाने का ऑप्शन नहीं बचा था। मेरे हिसाब से यह ट्रेंड बहुत फायदेमंद है, क्योंकि अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। अच्छा कंटेंट निकलकर आ रहा है। चाहे वो फिल्म हो या फिर वेब सीरीज। आपके पास सभी तरह का कंटेंट देखने का ऑप्शन है। साथ ही OTT की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अभी तक यह फॉर्मेट स्टार ड्रिवन नहीं है कि बड़े नाम ही वेब सीरीज में चाहिए। फिल्मों की बात की जाए तो अगर आपकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार न हो, तो आपको बजट नहीं मिलता।

Q. आपने हमेशा लीक से हटकर काम किया है। ये सोचा-समझा मूव था या आपको ऑफर ही ऐसे मिले?
A. सच कहूं तो दोनों ही बात सही है। मैं हमेशा से ऐसे रोल करना चाहती हूं, जिससे मैं रिलेट कर पाऊं। अपने किरदार से, स्टोरी से। मुझे अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका तो मिला है, लेकिन कभी ऐसे रोल नहीं ऑफर हुए, जिसमें मैं डेकोरेटिव पीस दिखूं। न ही मेरी ऐसा कुछ करने की इच्छा है।

Q. सोशल मीडिया की बढ़ती निगेटिविटी के बीच आप खुद को कैसे पॉजिटिव रखती हैं?
A. ये परेशानी तो लोग असल जिंदगी में भी फेस करते हैं। मेरा इस नेगेटिविटी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि मैं सोशल मीडिया ऐप्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती । मुझे जो कुछ कहना होता है मैं कहती हूं। उसके बाद नेगेटिव कमेंट पर ध्यान नहीं देती। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया ऐप पर रेगुलेशन होना चाहिए। महिलाओं को रेप और जान से मारने की धमकियां मिलती है, जो कि सही नहीं है।

Q. कोरोना काल से मिली एक सीख जो आप हमसे शेयर करना चाहती हैं?
A. करोना काल में मैने चीजों को पॉजिटिव तरीके से देखना शुरू किया। जिंदगी में नकारात्मकता की जगह सकारात्मकता को अपनाने की कोशिश की। साथ ही इस मुश्किल घड़ी ने मुझे यह भी बता दिया कि हम कितने खुशनसीब हैं और हमारे पास कितनी सुविधाएं हैं। इस कठिन घड़ी में लोग हमसे भी ज्यादा परेशान हुए हैं। हजारों प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौटे हैं। ये सब देखकर जिंदगी के प्रति आभार का भाव आ गया है। इस दौरान मैंने अपनी ड्राइविंग स्किल्स को निखारा। अपने बेटे के साथ समय बिताया। हम सबने मिलकर एक कुत्ते को अडॉप्ट किया।

Q. 2021 में कोंकणा अपने किस नए टैलेंट से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं?
A. 1 जनवरी को मेरी फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' रिलीज होने वाली है। उसका इंतजार रहेगा। उसके बाद डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ एक वेब सीरीज में काम किया है, जिसका नाम मुंबई डायरीज 26/11 है । वो भी जल्द ही OTT पर रिलीज होगी। इसके अलावा नीरज घेवान के साथ भी मैंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Konkona Sen; Konkona Sen Interview to Dainik Bhaskar; Speaks On OTT Platforms Censorship and Ramprasad Ki Tehrvi Movie

Priyanka reflects upon last Monday of 2020 December 28, 2020 at 08:54AM

Priyanka Chopra took to Instagram to post a cute selfie along with a caption that read, "Reflecting. On the last Monday of 2020. Excited to turn the page on this year, and hopeful for what 2021 will bring. What about you?" In the picture, she looked pretty in a white sleeveless top teamed with purple bottom wear.

Sunday, December 27, 2020

पहली बीवी से तलाक के बाद ऐसे आमिर खान की जिंदगी में आईं थी किरण राव, 30 मिनट तक फोन पर बात करके उनसे इम्प्रेस हो गए थे एक्टर December 27, 2020 at 08:49PM

आमिर खान और किरण राव की शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। यूं तो आमिर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करते हैं लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने किरण से अपने रिश्ते को लेकर काफी सारी बातें शेयर की थीं।

'किरण सिर्फ मेरी टीम की मेंबर थी...'

आमिर ने इंटरव्यू में बताया- ''किरण से मेरी मुलाकात फिल्म 'लगान' के दौरान हुई थी। उस वक्त किरण मेरे लिए बस मेरी टीम की एक सदस्य थीं। वो तब असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद जब मैं किरण से मिला, तब भी हमारी कोई खास बात नहीं हुई थी। वो मेरी दोस्त भी नहीं थी।''

किरण ने किया था कॉल

आमिर ने बताया- 'एक दिन किरण का फोन आया और उससे 30 मिनट बात की। किरण से हुई बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल गया था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। 1-2 साल तक हमने एक-दूसरे को डेट किया और हम साथ भी रहे। फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली'।

रीना एक अच्छी इंसान और स्ट्रॉन्ग महिला हैं

आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना के बारे में कहा- 'वो बहुत स्ट्रॉन्ग है। मुझे वो लोग बहुत पसंद आते हैं जो स्ट्रॉन्ग होते हैं। रीना बहुत अच्छी इंसान है, कई बार रिश्ते लंबे नहीं चलते, लेकिन रिश्ता टूटने के बावजूद मैं उससे प्यार और उसकी बहुत इज्जत करता हूं'।

आमिर की दूसरी पत्नी हैं किरण

इन दोनों का एक प्यार-सा बेटा भी है। आमिर ने बेटे का नाम आजाद राव खान रखा है। किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता हैं। 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया था। रीना से आमिर के दो बच्चे इरा और जुनैद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan on how he fell for Kiran Rao after divorce with Reena Dutta

104 दिन बाद मुंबई वापस लौटीं कंगना रनोट, फुल सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर December 27, 2020 at 08:03PM

एक्ट्रेस कंगना रनोट लंबे ब्रेक के बाद अपने घर मनाली से मुंबई वापस लौट आई हैं। कंगना अपनी बहन रंगोली और भतीजे पृथ्वीराज के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान उनके साथ कई सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे। कंगना 104 दिन बाद मुंबई वापस लौटीं हैं। इससे पहले शिवसेना से विवाद के चलते कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं। पांच दिन मुंबई में रहने के बाद वे 14 सितंबर को मनाली रवाना हो गईं थीं।

9 सितंबर को मुंबई लौटीं थीं कंगना
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना अपने कई कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में मुंबई की तुलना POK से करते हुए कहा था कि वे यहां अब सेफ फील नहीं करती हैं। उनके इस बयान पर शिवसेना के नेता संजय राउत और मुंबई के कई लोगों ने गुस्सा जताया था। कंगना को मुंबई वापस न आने की धमकियां भी दी गई थीं। इसके बाद वह केंद्र सरकार द्वारा दी गई Y-plus सिक्योरिटी के साथ 9 सितंबर को पांच दिनों के लिए मुंबई लौटीं थीं।

कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले BMC ने पाली हिल स्थित उनके ऑफिस को तोड़ दिया गया था। इस सिलसिले में ही वे तब मुंबई आईं थीं। कंगना ने तब मुंबई आने से पहले ट्वीट में लिखा था कि वे 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। किसी के बाप में दम हो तो रोक ले। इस पर संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुंबई मराठियों के बाप की है।

कंगना की 'थलाइवी' जल्द होगी रिलीज
कंगना पिछले कई दिनों से मनाली में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रहीं थीं। अब नया साल शुरू होने से पहले कंगना मुंबई वापस लौटीं हैं। इससे पहले कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' (जयललिता की बायोपिक) की शूटिंग में बिजी थीं। जिसकी शूटिंग अब कम्पलीट हो चुकी है, और यह फिल्म जल्द ही हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी।

##

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कंगना के पास नए साल में कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था की वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की तैयारियां कर रही हैं। जिसकी शूटिंग वे जनवरी 2021 की शुरूआत में शुरू करेंगी। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में कंगना एक फीमेल स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी।

कंगना ने फिल्म के लिए तैयारियों की अपनी कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फोटो में कंगना प्रोस्थेटिक मेजरमेंट देते दिखाई दे रहीं थीं। कंगना ने इससे पहले फिल्म 'थलाइवी' में भी इस प्रोसेस का इस्तेमाल किया था। 'धाकड़' की तैयारियों के अलावा कंगना इन दिनों 'तेजस' की शूटिंग भी कर रही हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 104 days Kangana Ranaut returns to Mumbai with full security