Friday, January 10, 2020

‘Tanhaji: The Unsung Warrior’ box-office January 10, 2020 at 08:37PM

According to reports in BoxofficeIndia.com, The Om Raut directorial set the cash registers ringing at the box-office post its release. It grossed Rs 14.50 crore nett at the box-office on the very first day. The film was estimated to collect Rs 16 crores nett on its first day.

‘Chhapaak’ box-office collection Day 1 January 10, 2020 at 09:06PM

According to reports in BoxofficeIndia.com, the Deepika Padukone and Vikrant Massey starrer collected Rs 4.25 crore nett at the box-office on its first day of its release.

शाहिद कपूर फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल, चेहरे पर आए 13 टांके January 10, 2020 at 08:54PM

बॉलीवुड डेस्क. चंडीगढ़ में 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शूट के दौरान तेज गेंद का शिकार हुए शाहिद को 13 टांके आए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के मुताबिक हादसे की खबर सुनकर पत्नी मीरा कपूर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंद से चोट लगने के बाद एक्टर का निचला होंठ बुरी तरह कट गया है। इसके अलावा उनकी ठुड्डी पर सूजन आ गई है। बताया जा रहा है कि सूजन रहने तक शाहिद शूटिंग जारी नहीं रख पाएंगे। फिल्म में उनके पंकज कपूर मेंटर का किरदार निभा रहे हैं।

साल 2019 दिसंबर में भी शाहिद गंभीर रूप से बीमार पड़ चुके हैं। उस समय भी एक्टर के खराब स्वास्थ्य के चलते शूटिंग को लंबे समय के लिए रोका गया था। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्ननौरी और निर्माता अमन गिल शाहिद की काम को लेकर डेडिकेशन की तारीफ कर चुके हैं।

बढ़ते तापमान में भी करते रहे शूटिंग
अमन ने हाल ही में बताया था कि शूट पर सभी को इस बात का अहसास हो रहा था कि ठंड बढ़ रही है। बढ़ते तापमान के बावजूद शाहिद पूरी तरह फोकस्ड थे, उन्होंने पूरी यूनिट को सपोर्ट किया और ठंड से शूट प्रभावित नहीं होने दिया।एक प्रोफेशनल कलाकार होने के नाते उन्हें इस बात का महत्व पता था कि दिए हुए समय में शूट पूरा करना जरुरी होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahid Kapoor seriously injured during shooting of film 'Jersey', 13 stitches on his face

दीपिका की 'छपाक' पर चार गुना भारी पड़ी अजय की 'तानाजी', पहले दिन की 16 करोड़ की कमाई January 10, 2020 at 08:28PM

बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन स्टारर 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' ने पहले दिन दीपिका की 'छपाक' के मुकाबले लगभग 4 गुना कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'छपाक' ने जहां 4.75 करोड़ रुपए के साथ धीमी शुरुआत की तो वहीं पहले दिन 'तानाजी' ने बेहतरीन 16 करोड़ रुपए की कमाई की। गौरतलब है कि 'तानाजी' अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है और ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों का सकारात्मक रुझान था।

ये हैं तरन आदर्श के आंकड़े

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट की मानें तो 'तानाजी' ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दोपहर बाद कलेक्शन में तेजी से बढ़त देखी गई। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते दूसरे और तीसरे दिन की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

दोनों फिल्मों को इतनी स्क्रीन मिलीं

'तानाजी' कुल 4540 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इनमें भारत की 3880 और ओवरसीज की 660 स्क्रीन शामिल हैं। फिल्म हिंदी और मराठी भाषाओं में 2D और 3D फॉर्मेट में रिलीज हुई है। वहीं 'छपाक' भारत की 1700 और ओवरसीज की 460 मिलाकर कुल 2160 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tanhaji Chhapaak Box Office Collection | Deepika Padukone Chhapaak Box Office Collection Ajay Devgn Tanhaji Box Office Collection Day Wise News Updates Taran Adarsh