Wednesday, January 15, 2020

सोशल मीडिया पर शेयर हुईं पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड नताशा सूरी की फर्जी अश्लील तस्वीरें, मुंबई में एफआईआर दर्ज January 15, 2020 at 07:34PM

बॉलीवुड डेस्क. सुपरमॉडल और पूर्व मिस इंडिया नताशा सूरी ने फ्लिन रेमेडियोज नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर फाइल की है। नताशा ने आरोप लगाया है कि फ्लिन ने सोशल मीडिया पर उनका नाम टैग कर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। उन्होंने साल 2006 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था।

नताशा ने अपने वकील माधव थोराट के साथ मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन पहुंचकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया की पुलिस को भी लगा कि यह व्यक्ति खतरनाक है और मेरा नाम फिजूल में विवादों में घसीट रहा है। नताशा के अनुसार फ्लिन ने अपने पोर्टल पर उनका नाम किसी अडल्ट पोस्ट में टैग किया है। उन्होंने बताया कि उसने यह पोस्ट दूसरे वेबसाइट्स को भी भेजे हैं।

समाचार एजेंसी आईएनएस से बातचीत के दौरान मॉडल ने बताया कि मामले की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई। किसी ने फर्जी आर्टिकल्स और बाथरूम में चेहरा ब्लर कर लड़कियों की फोटो पोस्ट करना शुरु की। उसने फोटोज पर नताशा सूरी सिंह का नाम दिया।

उन्होंने बताया कि फ्लिन ने नताशा सूरी सिंह के नाम से फेक आर्टिकल्स और फोटोज शेयर करना शुरु किए। चूंकि नताशा सूरी केवल एक है और यह मुझसे लिंक हो गया। मामले की जानकारी साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल को बीती 24 दिसंबर को दे दी थी, लेकिन एफआईआर बुधवार को दर्ज हुई।नताशा साल 2016 में आई 'किंग लायर' और 2018 में 'बाबा ब्लैक शीप' में नजर आ चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Natasha Suri fake images| Fake Adult content| Fake images of natasha suri| Natasha Suri filed FIR

Movie Review: Big Brother - 2.5/5 January 15, 2020 at 07:39PM

If Siddique could have kept the run-time in check and maybe stopped short of building Sachidanandan as a superhero, the movie could have passed as a decent watch.

Kangana shares a candid moment with Remo January 15, 2020 at 07:10PM

Ahead of Kangana Ranaut starrer ‘Panga’ vs Varun Dhawan-Shraddha Kapoor starrer ‘Street Dancer 3D’ at the box-office, the actress was seen sharing a candid moment with the ‘Street Dancer 3D’ director Remo D’Souza at a reality show.

Sid cuddles up with rumoured girlfriend Kiara January 15, 2020 at 07:13PM

Months after rumours of Sidharth Malhotra and Kiara Advani being an item began doing the rounds, we finally have our first picture of the couple letting their guard down and posing together.