Wednesday, February 5, 2020

तापसी पन्नू के साथ 'रश्मि रॉकेट' करने को लेकर अपारशक्ति बोले- अभी फिल्म साइन नहीं की लेकिन बातचीत जारी है February 05, 2020 at 08:43PM

बॉलीवुड डेस्क. एक्टर अपारशक्ति खुराना का कहना है कि उन्होंने अबतक तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'रश्मि रॉकेट' साइन नहीं की है और फिल्म के मेकर्स के साथ फिलहाल उनकी बातचीत जारी है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में वे विद्या बालन, तापसी पन्नू और नुसरत भरुचा से प्रेरणा लेते हैं। अपारशक्ति ने ये बातें मुंबई में शॉर्ट फिल्म 'नवाब' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया इंटरेक्शन के दौरान बताई।

उन्होंने कहा, 'मैंने अबतक फिल्म को साइन नहीं किया है, लेकिन बातचीत जारी है। ये शानदार स्क्रिप्ट है और मैं तापसी का बहुत बड़ा फैन भी हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह का सफर कर वे यहां तक पहुंची हैं, वो अद्भुत है। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि 'फिल्म इंडस्ट्री में आप किससे प्रेरित होते हैं?' तो मैं विद्या बालन, तापसी पन्नू और नुसरत भरुचा का नाम लेना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि इन सभी महिलाओं की यात्रा बेहद शानदार रही है और जिस तरह की फिल्में उन्होंने की हैं, वो मुझे बेहद पसंद है साथ ही वास्तविक जीवन में भी उनकी यात्रा मुझे काफी पसंद है।'

'हेलमेट' में बतौर लीड हीरो नजर आएंगे

कई फिल्मों में अपने सपोर्टिंग रोल के जरिए लोगों को प्रभावित कर चुके अपारशक्त अपकमिंग फिल्म 'हेलमेट' में लीड रोल निभाते नजर आएँगे। जिसमें उनके अपोजिट मोहनिश बहल की बेटी प्रनूतन बहल नजर आएंगी। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में 'रश्मि रॉकेट' को बतौर लीड हीरो उनकी दूसरी फिल्म बताया जा रहा था। हालांकि खुराना ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है चीजें अभी फिलहाल विकास के स्तर पर हैं।'

एथलीट के जीवन पर आधारित होगी फिल्म

आकर्ष खुराना के निर्देशन में बन रही 'रश्मि रॉकेट' की कहानी गुजरात की एक एथलीट के जीवन पर आधारित होगी। जिसका रोल तापसी प्ले कर रही हैं। फिल्म का टीजर पिछले साल 30 अगस्त को जारी हुआ था। हालांकि इसकी रिलीज डेट की घोषणा अबतक नहीं की गई है। तापसी की ये तीसरी ऐसी फिल्म होगी, जो कि किसी खेल पर आधारित होगी। इसके पहले वे फिल्म 'सूरमा' में हॉकी खेलते और 'सांड की आंख' में शूटर दादी चंद्रो तोमर का रोल निभाती नजर आई थीं।

अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं अपारशक्ति

स्कूल और कॉलेज के दिनों में हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके अपारशक्ति का कहना है कि एक स्पोर्ट्स फिल्म के साथ जुड़ना उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी। उन्होंने कहा, 'असल जिंदगी में मैं हमेशा खिलाड़ी बनना चाहता था। लेकिन मैं स्पोर्ट्सपर्सन नहीं बन सका और यही वो वजह है कि अब मैं जो कुछ भी कर रहा हूं। खेल आपको वास्तविक इंसान बनने में मदद करता है।'अपार ने जिस शॉर्टफिल्म 'नवाब' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ये सब बातें कहीं, उसमें छोड़े गएजानवरों और आज के परिवारों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया गया है। इसमें अपारशक्ति खुराना, मारिया गोरेट्टी, मल्लिका दुआऔर गीतिका विद्या जैसे कलाकारों ने काम किया है। 'नवाब' को मानसी जैन ने लिखा और निर्देशित किया है।


##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपारशक्ति खुराना और तापसी पन्नू (दाएं)

पूजा डडवाल को मिली सुरिंदर सिंह की शॉर्ट फिल्म 'शुकराना गुरु नानक देव जी का', नाम की स्पेलिंग भी बदलेंगी February 05, 2020 at 08:18PM

बॉलीवुड डेस्क. 1995 में सलमान खान और अतुल अग्निहोत्री के साथ फिल्म वीरगति में नजर आईं पूजा डडवाल जल्द ही फिल्मों में नजर आएंगी। 5 फरवरी को उनकी कमबैक फिल्म 'शुकराना गुरनानक देव जी का' का पोस्टर लॉन्च हुआ। पूजा अब पहले से कहीं ज्यादा सेहतमंद नजर आ रही हैं। पिछले साल टीबी की बीमारी के चलते सलमान खान ने ही उन्हें इलाज मुहैया करवाया था।शुकराना... के बाद पूजा एक और फिल्म करेंगी जिसका टाइटल होगा 'अ ब्यूटीफुल वाइफ'।

यह है फिल्म से जुड़ी जानकारी : फिल्म का प्रोडक्शन विकास जॉली ने किया है। फिल्म की कहानी और डायरेक्शन सुरिन्दर सिंह का ही है। फिल्म में पूजा के साथ सुरिन्दर सिंह, अनिश शर्मा और सुधाकर शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। शुकराना की शूटिंग 21 फरवरी से शुरू होगी। इसके पहले फिल्म की टीम अमृतसर जाकर गोल्डन टेम्पल भी जाएगी।

नाम की स्पेलिंग बदलेंगी पूजा : पूजा ने वापसी के साथ ही न्यूमेरोलॉजिस्ट की सलाह पर अपना नाम बदलने का भी विचार कर लिया है। इसके साथ ही वे विकास जॉली की किताब 'सफलता बच्चों का खेल' की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। यह किताब 15 अद्भुत बच्चों की रीयल लाइफ स्टोरी पर आधारित है।

नवंबर में शुरू की थी टिफिन सर्विस :गुजर-बसर करने के लिए पूजा नेटिफिन सर्विस शुरू की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था-"मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, तब मेरे दोस्त राजेंद्र सिंह (फिल्म डायरेक्टर) ने मुझे टिफिन सर्विस का आइडिया दिया। उन्होंने मुझे इसके लिए जगह और सामान भी उपलब्ध करवाया है। मैं अभी उसी जगह रह रही हूं जहां मैं काम करती हूं. मुझे भगवान में भरोसा है कि मुझे बॉलीवुड में काम मिलना भी शुरू हो जाएगा।"

पति और परिवार ने छोड़ दिया था अकेला : बीमारी के चलते उनके पति और फैमिली वालों ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया था। सही इलाज न मिलने से उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उनका वजन केवल 23 किलो रह गया था। मार्च 2018 में मुंबई के शिवड़ी हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में इलाज करा रही पूजा का वीडियो वायरल हुआ था। तब सलमान के बीइंग ह्युमन फाउंडेशन ने 10 महीनों तक पूजा के इलाज का खर्च उठाया था। रिकवरी के बाद पूजा को 7 अगस्त को डिस्जार्च कर दिया गया था। पूजा ने वीरगति के अलावा 'दबदबा', 'हिंदुस्तान', 'सिंदूर की सौगंध' और 'मैडम नंबर 1' जैसी फिल्मों में काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pooja Dadwal got Surinder Singh short film Shukrana Guru Nanak Dev Ji Ka after winning the battle of Tuberculosis
Pooja Dadwal got Surinder Singh short film Shukrana Guru Nanak Dev Ji Ka after winning the battle of Tuberculosis
Pooja Dadwal got Surinder Singh short film Shukrana Guru Nanak Dev Ji Ka after winning the battle of Tuberculosis
Pooja Dadwal got Surinder Singh short film Shukrana Guru Nanak Dev Ji Ka after winning the battle of Tuberculosis

Mohit Suri's Malang to open in circuits of Southern India with English subtitles to cater to a larger audience February 05, 2020 at 07:11PM

The Mohit Suri directorial Malang starring Aditya Roy Kapur, Disha Patani Anil Kapoor, and Kunal Kemmu is all set to release this Friday. Given the buzz and anticipation around the movie, it will be having a wide release and the producers have decided to release in the circuits of Southern India (approx. 750 screens) with English subtitles.

Mohit Suri's Malang to open in circuits of Southern India with English subtitles to cater to a larger audience

Luv Films has initiated this exercise to make sure that the film is more accessible to viewers whose first language isn't Hindi. Talking more on the same, Producer, Ankur Garg shares, "Malang has been receiving a tremendous response ever since we released the trailer of the movie. The star cast of the movie has fans across the nation, even in Southern states. We wanted to make sure that the movie can be enjoyed by everyone equally and hence we decided to distribute the movie in the southern circuits with English subtitles."

Malang is directed by Mohit Suri and produced by T-Series’ Bhushan Kumar and Krishan Kumar, Luv Films’ Luv Ranjan and Ankur Garg, and Northern Lights Entertainment’s Jay Shewakramani. The movie will release on the 7th of February 2020.

ALSO READ: “Malang is about being intoxicated with love, passion, rage, and revenge”- says Mohit Suri

Did Kiara and Tara refused to dance together? February 05, 2020 at 07:53PM

Armaan Jain and Anissa’s wedding was one of the most glamorous weddings in B-town and brought together some of the biggest names from Bollywood. Pictures and videos from the wedding continue to entertain and it was Karan Johar who choreographed various dances for the event. However, according to a report in Mumbai Mirror, the filmmaker wanted Tara Sutaria and Kiara Advani to dance together for a specific performance but the ladies refused to share the stage. While Tara made a glamorous appearance at the event, Kiara looked equally dazzling and performed on the song ‘Sauda Khara’ from her last release ‘Good Newwz’.