Friday, February 28, 2020

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold February 28, 2020 at 08:17PM

Ayushmann Khurrana and Jitendra Kumar starrer ‘Shubh Mangal Zyada Saavdhan’ hit the theatres last week and has managed to survive at the box office. The film opened to good numbers but it has failed to keep up with the momentum.

दिल्ली हिंसा और सीएए पर बोले सुनील शेट्टी, दुख होता है, जब किसी पुलिसवाले को मारा जाता है February 28, 2020 at 08:58PM

बॉलीवुड डेस्क. सुनील शेट्टी शुक्रवार को मुंबई में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे दिल्ली में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिता मांगी गई तो उन्होंने उन लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया, जो इसमें शामिल हुए। शेट्टी ने यह भी कहा कि जब किसी पुलिसवाले को मारा जाता है तो उन्हें बहुत दुख होता है। साथ ही कहा कि सभी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और उसके इम्प्लीमेंटेशन को समझने की जरूरत है।

हमारी सोच वैसी हो गई है: शेट्टी
शेट्टी ने कहा, "हमारी सोच वैसी हो गई है। हम सरकार को या इनको-उनको दोष देते हैं। लेकिन अगर अलग रास्ते पर जा रहे हैं तो किसी के बोलने पर हम ही जा रहे हैं न। इंडिया की खूबसूरती यही है कि सभी कल्चर के लोग साथ रहते हैं। मेरे अपने परिवार में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब हैं। इसी तरह मैं अपने देश को देखता हूं। अगर हर एक यह ठान ले कि हम झगड़ा नहीं करेंगे, राजनीतिक फायदा किसी को भी हो, नुकसान हमें क्यों हो? तो सब ठीक हो सकता है।"

'दुख होता है, जब पुलिसवाले को मारा जाता है'
सुनील ने अपनी बातचीत में आगे कहा, "सीएए को समझना बहुत जरूरी है। उसके इम्प्लीमेंटेशन को समझना जरूरी है। दुख होता है, जब एक ऐसे इंसान को मारा जाता है, जो पुलिस की वर्दी में है। एक इंसान जो देश के लिए सबकुछ कर रहा है आर्मी, नेवी, एयरफ़ोर्स, पुलिस, सीआरपीएफ, मुझे लगता है कि हमें इन सबका सम्मान करना सीखना बहुत जरूरी है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suniel Shetty Reaction On Delhi Violence And CAA

साइना की बायोपिक में बॉडी डबल का यूज नहीं करेंगी परिणीति, हर शॉट खुद शूट करेंगी February 28, 2020 at 08:40PM

बॉलीवुड डेस्क. परिणीति चोपड़ा काफी वक्त से साइना नेहवाला की बायोपिक की शूटिंग कर रही थीं। हाल ही में सेट पर उनके कंधे में चोट लगी, जिसके बाद से वे शूटिंग नहीं कर रही हैं। एक मुलाकात में उन्होंने बताया, ‘मैं अभी रेस्ट कर रही हूं। क्योंकि आने वाले हफ्तों में, नेहवाल की भूमिका निभाने के लिए अभ्यास और रिहर्सल टफ होने जा रही है।’ फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए परिणीति किसी बॉडी डबल का यूज नहीं करने वाली हैं। डायरेक्टर अमोल गुप्ते चाहते हैं कि फिल्म में वास्तविकता ज्यादा रहे इसलिए परिणीति खुद ही मैच के दौरान का हर शॉट खुद ही शूट करेंगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परिणीति चोपड़ा और साइना नेहवाल (दाएं)

गौरी ने शाहरुख को सुझाया नया करिअर ऑप्शन, डिजाइनर बनने की सलाह दी February 28, 2020 at 07:21PM

बॉलीवुड डेस्क. बीते एक साल से शाहरुख खान ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। अब उनकी पत्नी गौरी ने उन्हें मजाक-मजाक में दूसरा करिअर भी सजेस्ट कर दिया है। हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में गौरी ने कहा, ‘शाहरुख का डिजाइनिंग सेंस जबरदस्त हैं। वे इस समय कोई फिल्म नहीं कर रहे तो मैं उनसे सेकंड ऑप्शन के तौर पर डिजाइनिंग चुनने के लिए बात करूंगी।’ गौरी के ऐसा बोलने पर शाहरुख भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने जवाब दिया, ‘ऐसा सिर्फ इसलिए कहा जा रहा है कि मेरी पिछली कुछ फिल्में चली नहीं हैं।’

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहरुख और गौरी।