Tuesday, March 3, 2020

तमिल फिल्म के रीमेक में डबल रोल निभाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, सच्ची घटनाओं से होगी प्रेरित March 03, 2020 at 08:44PM

बॉलीवुड डेस्क. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक नई फिल्म साइन की है, जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सिद्धार्थ का डबलरोल होगा।इसे टी-सीरीज और मुराद खेतानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं इसका निर्देशन वरदान केतकर करेंगे। इस बारे में एक्टर ने बुधवार को अलग-अलग सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर की।फिलहाल फिल्म काऔर हीरोइन का नाम तय नहीं हुईहै।ये फिल्मसाल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट तमिल फिल्म 'थाडम' का रीमेक होगी।

फिल्म के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनके साथ प्रोड्यूसर भूषण कुमार और मुराद खेतानी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'दोहरी मुसीबत, भूषण कुमार, मुराद खेतानी और वरदान केतकर के साथ इस जबरदस्त मनोरंजक थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। 20 नवंबर 2020 को आपसे थिएटर्स में मुलाकात होगी।'

मई में शुरू होगीशूटिंग, नवंबर में रिलीजहोगी

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने भी ट्वीट करते हुए इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'मुराद खेतानी के साथ मिलकर अगली फिल्म बना रहा हूं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनय करेंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मई में फ्लोर पर जाएगी और 20 नवंबर 2020 को रिलीज होगी।'

पिछले साल रिलीज हुई थी 'थाडम'

तमिल फिल्म 'थाडम' मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित थी, जिसमें भरपूर एक्शन भी था। इस फिल्म के हिंदी रीमेक के अलावा सिद्धार्थ 'शेरशाह' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वे परमवीर चक्र अवॉर्डी आर्मी ऑफिसर कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभा रहे हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म निर्माता भूषण कुमार (सबसे दाएं) और मुराद खेतानी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (बीच में)।
मार्च 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थाडम' का पोस्टर।

15000 रु. के स्मार्टफोन का विज्ञापन करने के लिए सलमान खान को मिले 7 करोड़? March 03, 2020 at 08:39PM

बॉलीवुड डेस्क. फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में भी सलमान खान अन्य सेलेब्स पर भारी पड़ते हैं। उनका स्टारडम इस कदर हावी है कि कंपनियां उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए करोड़ों रूपए देने को तैयार रहती हैं। हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी नेरियल मी 6 और रियल मी 6 प्रो स्मार्टफोन के लिए सलमान को अपना ब्रांड एम्बेसडर चुना है जिसके लिए उन्होंने काफी मोटी रकम दी जा रही है।


सलमान को मिले 7 करोड़: बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने कुछ दिनों पहले ही इस स्मार्टफोन कंपनी के लिए एक कमर्शियल शूट किया। यह कमर्शियल मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट हुआ जिसके लिए सलमान को प्रति दिन के हिसाब से 7 करोड़ रु. दिए गए। सलमान ने कितने दिनों में इस कमर्शियल को शूट किया, यह तो नहीं पता चल सका लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस स्मार्टफोन के कमर्शियल के लिए सलमान को इतनी बड़ी रकम दी गई है, उसकी कीमत 14, 999 रु. है।

एम्बेसडर बनकर खुश हैं सलमान: इस कंपनी से जुड़ने पर सलमान ने कहा, 'मैं दुनिया की तेजी से बढ़ती स्मार्टफोन ब्रांड से जुड़कर खुश हूं। रियल मी 6 सीरीज स्टाइलिश है और यह ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।' वहीं, रियल मी के सीईओ और वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने कहा,'सलमान हमारी ब्रांड के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा इसलिए हैं क्योंकि उनकी लोकप्रियता बेतहाशा है। हर वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते हैं जिसकी वजह से हमें अपनी टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलेगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' होगी जो कि ईद 2020 पर रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
superstar Salman Khan charging Rs 7 crore per day for ad shoot of smartphone worth Rs 15,000

'तारक मेहता...' में हिंदी को बताया मुंबई की आम भाषा, राज ठाकरे की पार्टी के विरोध के बाद मांगी माफी March 03, 2020 at 08:34PM

टीवी डेस्क. कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हिंदी को मुंबई की आम भाषा बताए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से शो के मेकर्स को खुलेआम धमकी दी गई, जिसके बाद प्रोड्यूसर असित मोदी ने ट्विटर पर सफाई दी है। असित ने लिखा है, " मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राज्यभाषा मराठी ही है। इसमें कोई डाउट नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिन्द।"

शो ने माफीनामा जारी किया
शो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस मामले में माफीनामा जारी किया गया है। तारक मेहता का रोल कर रहे शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस हैंडल से लिखा गया है, "हम सिर्फ प्यार और खुशियां बांटने में यकीन रखते हैं। अगर हमारे शो के जरिए किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो हम तहे दिल से माफी मांगते हैं। हम हर धर्म और उसकी भाषा की विविधता और सम्मान को बराबर सम्मान देते हैं। मुस्कराते रहिए और देखते रहिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा।"

##

यह है मामला
शो के एक सीन में चंपक चाचा (अमित भट्ट) के एक डायलॉग में कहा गया, "हमारा गोकुलधाम मुंबई में है और मुंबई की आम भाषा क्या है हिंदी, इसलिए हम सुविचार हिंदी में लिखते हैं।" इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की जनरल सेक्रेटरी शालिनी ठाकरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "मुंबई की आम भाषा हिंदी नहीं, मराठी है। अगर इन सब टीवी वालों को समझ नहीं आता तो महाराष्ट्र के योद्धाओं को सुविचार इनके कानों में लिखने होंगे, वो भी मराठी में।"

##

महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने भी डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स से माफी की मांग की थी। उन्होंने कहा था, "मुंबई की मुख्य भाषा मराठी है। यह प्रोपोगेंडा चलाया जा रहा है। इन गुजरातियों को रोकना होगा। इस शो में काम कर रहे मराठी अभिनेताओं को शर्म आनी चाहिए कि वे इस तरह के बयानों का समर्थन कर रहे हैं।"

##

अमित भट्ट ने भी मांगी माफी
अभिनेता अमित भट्ट ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के नाम माफीनामा भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है, "शो में किरदार निभाते समय मैंने वही परफॉर्म किया, जो स्क्रिप्टराइटर्स की डिमांड थी। व्यक्तिगत तौर पर मैं मराठी भाषा का सम्मान करता हूं और मुझे इस पर गर्व है। अपनी गलती के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Claims Marathi As Mumbai's Coman Language, Apologizes After Raj Thackeray's Objection

शादीशुदा अभिनेत्रियों के बारे में बोलते हुए गलती कर गईं करीना, कंगना रनोट को कह दिया मैरिड March 03, 2020 at 08:26PM

बॉलीवुड डेस्क. पिछले साल 'गुड न्यूज' की सफलता के बाद अब करीना कपूर खान 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला शुरू हो चुका है और हाल ही में करीना ने बैंगलोर मिरर को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान बॉलीवुड में शादीशुदा अभिनेत्रियों की स्थिति पर बोलते हुए करीना एक गलती कर गईं और कंगना को शादीशुदा कह दिया।

क्या बोलीं करीना?

करीना से जब बॉलीवुड में शादीशुदा अभिनेत्रियों की स्थिति पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, अब शादीशुदा अभिनेत्री होने में कोई बुराई नहीं है।आजकल के निर्देशक काफी सपोर्टिव हैं। मुझे कबीर खान, आर बाल्की और कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ शादी के बाद ही काम करने का मौका मिला। समय बदल गया है खासकर विद्या बालन और कंगना रनोट जैसी एक्ट्रेसेस ने सीमाएं तोड़ी हैं। उनके द्वारा चुने गए किरदार बेहतरीन हैं और वह बेहतरीन काम कर रही हैं।' करीना इस दौरान यह बात भूल गईं कि कंगना शादीशुदा नहीं हैं।

पहले भी कर चुकीं गलती: इससे पहले करीना ने एक और इंटरव्यू में गलती की थी। फिल्म हीरोइन को लेकर जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि अगर ऐश्वर्या फिल्म की लीड एक्ट्रेस होतीं तो कैसा होता तो उन्होंने कहा था, 'हमारी तुलना करना सही नहीं होगा, हम दोनों अलग जनरेशन से हैं।' करीना का यह स्टेटमेंट गलत माना गया था क्योंकि ऐश्वर्या और उनकी उम्र के बीच केवल छह साल का अंतर है।करीना स्टारर अंग्रेजी मीडियम 20 मार्च को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor khan mentions Kangana Ranaut while speaking about married actresses