Sunday, March 8, 2020

प्रियंका चोपड़ा पर भी छाया कोरोनावायरस का खौफ, पार्टी में हाथ मिलाने आगे बढ़ा शख्स तो दूर भागीं March 08, 2020 at 08:47PM

बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों होली मनाने अमेरिका सेइंडिया आए हुए हैं। 7 मार्च को उन्होंने ईशा अंबानी की मुंबई में हुई होली पार्टी में हिस्सा लिया।इस पार्टी में प्रियंका पहुंचीं जरुर लेकिन कोरोना वायरस का खौफ उनके चेहरे पर साफ देखने को मिला।

हाथ मिलाने से बचीं प्रियंका: दरअसल, इस पार्टी में पहुंची प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कार से उतरकर प्रियंका जब वेन्यू की ओर बढ़ती हैं तो एक शख्स उनसे हाथ मिलाने आता है।प्रियंका पहले हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाती हैं लेकिन फिर झट से हाथ पीछे कर लेती हैं।इसके बाद जब वह व्यक्ति उनके बाजू को पकड़ता है तो वह उससे भी बचने की कोशिश करती नजर आती हैं।इसके बाद प्रियंका उस शख्स से निक को मिलवाती हैं और वह दोनों हाथ मिलाते हैं।

प्रियंका-निक ने जमकर खेली होली: प्रियंका हाथ मिलाने से भले ही बचती नजर आईं लेकिन पार्टी में उन्होंने निक और बाकी दोस्तों के साथ जमकर होली खेली।होली खेलते हुए निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जिनमें कटरीना कैफ भी नजर आईं।इस पार्टी के लिए निक और प्रियंका ने मैचिंग आउटफिट्स पहने।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Priyanka Chopra avoids shaking hands with a man amidst Coronavirus outbreak

3 दिन में 'बागी 3' ने किया 53.83 करोड़ का कलेक्शन, लेकिन नहीं निकल पाई 'तान्हाजी' से आगे March 08, 2020 at 08:32PM

बॉलीवुड डेस्क. 'बागी 3' ने तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। देश में चल रहे कोरोनावायरस के खौफ और परीक्षाओं के दौर के बावजूद फिल्म जबर्दस्त परफॉर्म कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अहमद खान के निर्देशन में बनी 'बागी 3' ने शुक्रवार को 17.50 करोड़, शनिवार को 16.03 करोड़ रुपए के कलेक्शन के बाद रविवार फिल्म ने 20.30 करोड़ रुपए की कमाई की। तीन दिन का कुल कलेक्शन 53.83 करोड़ हो गया है।

पहले वीकेंड 'तान्हाजी' से पिछड़ी
पहले दिन की कमाई के मामले में टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 3' अजय देवगन स्टार 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' को पछाड़ते हुए 2020 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई थी। लेकिन वीकेंड के मामले में यह 'तान्हाजी' से पिछड़ गई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म ने पहले वीकेंड 61.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

दोनों फिल्मों का शुरूआती तीन दिन का कलेक्शन

बागी 3 तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
शुक्रवार 17.50 करोड़ रुपए 15.10 करोड़ रुपए
शनिवार 16.03 करोड़ रुपए 20.57 करोड़ रुपए
रविवार 20.30 करोड़ रुपए 26.08 करोड़ रुपए
टोटल (पहला वीकेंड) 53.83 करोड़रुपए 61.75 करोड़ रुपए

2020 की अब तक की टॉप 5 वीकेंड ओपनर

रैंक फिल्म रिलीज डेट पहले वीकेंड का कलेक्शन
1 तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 61.75 करोड़ रुपए
2 बागी 3 6 मार्च 53.83 करोड़ रुपए
3 स्ट्रीट डांसर 3D 24 फरवरी 39 करोड़ रुपए
4 शुभ मंगल ज्यादा सावधान 21 फरवरी 32.66 करोड़ रुपए
5 लव आज कल 14 फरवरी 26 करोड़ रुपए


पहले वीकेंड टाइगर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

अगर टाइगर श्रॉफ की बात करें तो पहले वीकेंड के कलेक्शन एक मामले में 'बागी 3' उनके करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है। टॉप पर 'वॉर' है, जिसने पहले वीकेंड 166.25 करोड़ रुपए कमाए थे। बुधवार (2 अक्टूबर 2019) को रिलीज होने की वजह से 'वॉर' को 5 दिन का वीकेंड मिला था।

टाइगर टॉप 5 वीकेंड ओपनर

रैंक फिल्म पहले वीकेंड का कलेक्शन
1 वॉर (2019) 166.25 करोड़ रुपए
2 बागी 2 (2018) 73.10 करोड़ रुपए
3 बागी 3 (2020) 53.83 करोड़ रुपए
4 स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2(2019) 38.83 करोड़ रुपए
5 बागी (2016) 38.58 करोड़ रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baaghi 3 Day 3 Collection: Tiger Shroff Starrer Film Collects More Than 50 Crore Rupees On First Weekend

एक्ट्रेस कियारा नाइटली अब नहीं देंगी न्यूड सीन, फिल्म कॉन्ट्रेक्ट में जुड़वाया नया क्लॉज March 08, 2020 at 07:01PM

हॉलीवुड डेस्क. ‘अटॉनमेंट’ और ‘द आफ्टरमैथ’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कियारा नाइटली ने न्यूड सीन से तौबा कर ली है। कियारा ने कॉनट्रेक्ट में एक नया क्लॉज एड करवाया है, जिसके जरिए फिल्माए जा रहे सीन पर उनका पूरा कंट्रोल होगा। उन्होंने बताया कि मां बनने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

कियारा दो बार एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। उन्हें 2006 में ‘प्राइड एंड प्रिजुडाइस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल और 2015 में ‘द इमिटेशन गेम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल कैटेगरी में नॉमिनेट किया जा चुका है। इसके अलावा वे तीन बार गोल्डन ग्लोब और दो बार बाफ्ता अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कियारा ने कहा, मैं अपने शरीर से बेहद खुश हूं, लेकिन अब मैं पूरे क्रू के सामने इस तरह से खड़े नहीं होना चाहती। एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं एडी और डेलिलाह। एक्ट्रेस ने बताया कि, आज जो सीन फिल्माए जाते हैं, वे पहले से ज्यादा खतरनाक हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस सीन के लिए अपने बॉडी डबल का चयन भी खुद ही करेंगी। उन्होंने कहा कि, बॉडी डबल को चुनना एक दिलचस्प प्रक्रिया है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपने बुरे वक्त को भी याद किया। उन्होंने बताया कि, वे 2007 में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे तमाम दबाव से तंग आकर एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर चुकीं थीं। इस तनाव के कारण वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गईं थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Kiara Knightley will no longer give nude scenes, steps taken due to becoming a mother

Big B cheerfully poses with his vintage car March 08, 2020 at 07:10PM

Amitabh Bachchan shared pictures of his newest possession, an envious vintage car. The actor looked all cheery as she posed with the yellow Ford car and even took it out for a spin. Amitabh Bachcan described the experience as speechless and wrote, “There are times when you are speechless .. I am now .. been trying to express, but nothing comes out ... a story of times gone by .. a gesture beyond time.”