Monday, March 30, 2020
सलमान खान के 38 साल के भतीजे अब्दुल्लाह का मुंबई में निधन, कोरोनावायरस टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी March 30, 2020 at 06:50PM
बॉलीवुड डेस्क . मुंबई में सोमवार रात सुपरस्टार सलमान खान के 38 साल के भतीजे अब्दुल्लाह खान उर्फ अबा का इंतकाल हो गया। वह इंदौर के खान कम्पाउंड में रहते थे। अब्दुल्लाह को रविवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया था। सांस लेने में परेशानी होने पर शाम को वेंटिलेटर पर रखा था। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। सलमान ने अब्दुल्लाह के साथ अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "हमेशा तुम्हे प्यार करता रहूंगा।"
बॉडी बिल्डर थे अब्दुल्लाह
सलमान के कजिन और सलीम खान के भाई के बेटे मतीन खान ने दैनिक भास्कर के लिए उमेश कुमार उपाध्याय से बातचीत में कहा, "अब्दुल्लाह बॉडी बिल्डर थे। मुंबई में उन्हें हॉस्पिटलाइज कराया गया। लीलावती हॉस्पिटल के प्रबंधन ने बताया कि उनका हार्ट काम नहीं कर रहा था। पहले उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में दिखाया गया था। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें रविवार को लीलावती हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। सोमवार शाम 8:00 बजे के आसपास उनके निधन की खबर आई।"
सलमान की बुआ के बेटे थे अब्दुल्लाह
मतीन खान ने आगे अपना परिचय देते हुए कहा, "मैं सलमान के चाचा का बेटा हूं और वह (अब्दुल्लाह) उनकी बुआ का बेटा था। हमारा परिवार एक ही है। बस वे मुंबई चले गए और स्टार बन गए। लेकिन हमारा आना-जाना, मुलना-जुलना होता रहता है। अब्दुल्लाह स्पोर्ट्स के कपड़े बनाने का काम करते थे।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमृता राव-आरजे अनमोल से लाइव चैट में फैन ने की बेटी का नाम रखने की अपील, कपल ने दिया नाम 'देविका' March 30, 2020 at 06:30PM
बॉलीवुड डेस्क. कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के कारण दुनिया भर में क्वारैंटाइन और भारत 21दिनों के लॉकडाउन का सामना कर रहा है। इस समय, खुद को और दूसरों का दिल बहलाने के लिए सेलेब्सकुछ नए रचनात्मक कार्य कर रहे हैं, नई चीजों की खोज कर रहे हैं। इसी दौरान अमृता राव और आरजे अनमोल ने एक साथ लाइव चैट की और उनके प्रशंसकों ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया।
लाॅकडाउन केकठिन समय के दौरान इन दोनों ने लाइव चैट करने का फैसला किया। अपने निजी जीवन को सीक्रेट रखने वालेइस दंपति का पहला लाइव बहुत खास साबित हुआ।इस दौरान दोनों ने रेट्रो गाने गाए और एक-दूसरे के खाना पकाने और घर के काम को करने पर कई चुटकुले भी सुनाए, ताकि फैन्स के चेहरों पर मुस्कान आ सके।
इस लाइव वीडियो चैट में, एक फैन ने उनके घर नन्ही ख़ुशी आने की खबर साझा की। जयपुर के टाइगर बारोट नामक प्रशंसक के परिवार में तालाबंदी के दौरान लड़की के जन्म हुआ। चूंकि परिवार में से किसी को भी नामकरण समारोह में आमंत्रित नहीं किया जा सकता, टाइगर ने अमृता को'द' अक्षर से अपनी नवजात बेटी का नाम देने का अनुरोध किया। अमृता और अनमोलने नवजात बेटी का नाम 'देविका' सुझाया।
अमृता ने कहा- जब उन्हेंटाइगर और उनके परिवार के लिए इतना बड़ा निर्णय लेना था।उसके शरीर पर रोंगटे आ रहे थे।यह उनका पसंदीदा नाम है।अमृता के नाम बताने के बाद फैनने कहा-"राशि से कोई लेना-देना नहीं है, अभी इसका नाम 'देविका' ही होगा।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jacqueline Fernandez allots 40 days for Pawan Kalyan and Krish Jagarlamudi's historical drama March 30, 2020 at 05:49PM
A month ago, it was reported that Jacqueline Fernandez is set to team up with Telugu superstar Pawan Kalyan in an upcoming historical drama which will be helmed by Krish Jagarlamudi. While details of it are kept under wraps, it's been learnt that the film will be set in the 1980s.

Jacqueline Fernandez visited Hyderabad quite a few times this year to meet Krish and Pawan Kalyan for the film. She has reportedly alloted 40 days for the shoot. She plans to begin shooting once the restrictions are lifted and the situation gets better amid Coronavirus Outbreak. Lavish sets will be erected for the film. The actress will sport different avatar with heavy jewellery for her period avatar.
Pawan Kalyan reportedly began shooting in February earlier this year. The new schedule will begin once there is clarity on when the film productions can resume work.
Meanwhile, there are also reports stating that Jacqueline might headline action drama produced by Madhu Mantena.