Tuesday, April 14, 2020

सुजैन खान की बहन फराह का होम स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार का हुआ टेस्ट April 14, 2020 at 08:37PM

संजय खान की बेटी औरऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि उनके इन हाउस स्टाफ में से एक मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।फराह ने अपने मैसेज में लिखा, 'कोविड न्यूज वायरस से भी तेजी से फैलती हैं। हमारा इन हाउस स्टाफकोविड पॉजिटिव है तो हम सब भी घर पर टेस्ट करवा रहे हैं और क्वारेंटाइन हो रहे हैं। सुरक्षित रहिए और मजबूत रहिए। यह दौर भी बीत जाएगा।'


सेलेब्स ने जताई चिंता: फराह के इस ट्वीट पर पूजा बेदी ने लिखा, 'हम सभी इस मुश्किल घड़ी से बेहतरीन तरीके से बाहर निकलेंगे। मजबूत और सकारात्मक बने रहिए। आपको ढेर सारा प्यार। सोफी चौधरी ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप सब ठीक होंगे।'

फराह की पोस्ट पर कई फैन्स ने भी उनके हालचाल जानने की कोशिश की जिसके बाद फराह ने लिखा, 'मेरे प्रति इतनी चिंता जाहिर करने के लिए आपका शुक्रिया, मैं आपके प्यार से अभिभूत हूं लेकिन इस समय कोविड 10 से डरकर मारने की बजाए, मुझे जिंदा रहकर फाइनेंसियल क्राइसिस की चिंता सता रही है।'

जूलरी डिज़ाइनर हैं फराह: 50 साल कीफराह पेशे से जूलरी डिज़ाइनर हैं। उन्होंने डीजे अकील से शादी की है। वह दो बच्चों की मां हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sussanne Khan’s sister Farah Khan Ali and her family got tested for Coronavirus and are self-isolating after their in-house staff member tested positive

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहले फोटोशूट की झलक, लिखा- प्रोजेक्ट में न तो स्टार था, न ही स्टाइल April 14, 2020 at 08:08PM

लॉकडाउन के बीच अमिताभ बच्चन अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर दे रहे हैं और पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। साथ ही इनसे अपने फैन्स को भी वाकिफ करा रहे हैं। बिग बी ने मंगलवार रात 12:19 बजे सोशल मीडिया पर अपने पहले फोटोशूट की झलक साझा की है। उनकी मानें तो उस वक्त न तो वे स्टार थे और न ही उनकी कोई स्टाइल थी।

अमिताभ ने फोटो के साथ लिखा है, "फिल्म मैगजीन 'स्टार एंड स्टाइल' के लिए मेरा सबसे पहला फोटोशूट (1969 में इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के बाद)। मुझ जैसे शर्मीले और मितभाषी को प्रोत्साहन और आगे बढ़ने का हौसला दिया था उस वक्त की पत्रकार देवयानी चौबल ने। जाहिरतौर पर प्रोजेक्ट में स्टार या स्टाइल नहीं था, लेकिन देवयानी को ऐसा लगा था।"

सोशल मीडिया यूजर्स को भाईं अमिताभ की आंखें

सोशल मीडिया यूजर्स फोटोशूट में अमिताभ के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "आपकी आंखें सबसे एक्स्प्रेसिव हैं। हजार शब्द बोलती हैं। प्लीज अपनी आंखों का ख्याल रखें। यह मासूम लुक भी पसंद आया। दिल के आकार की आंखों के साथ मुस्कराता चेहरा। शुक्रिया देवयानी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आपकी आकर्षक आंखों से क्या शर्मीला लुक है।" एक यूजर ने लिखा है, "सदा अपने रहो, खुद को एक्सप्रेस करो, खुद पर यकीन करो। बाहर मत जाओ और एक सफल व्यक्तित्व की तलाश कर उसकी नक़ल करो।"

अमिताभ ने नसीब के गाने को भी किया याद

अमिताभ ने एक अन्य फोटो शेयर की है, जिसमें वे फिल्म 'नसीब' (1981) के गाने 'रंग जमाके जाएंगे' की याद दिला रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "फिल्म 'नसीब' के गीत 'रंग जमाके' की शूटिंग चंदिवाली स्टूडियो में एक घूमने वाले रेस्त्रां के सेट पर हुई थी। चिंटू (ऋषि कपूर) चैपलिन के रूप में, मोई मेटाडोर के रूप में, क्रेजी जीनियस डायरेक्टर मन मोहन दवाई, गीत के लिए एक्शन सीन शूट करते हुए। अद्भुत समय था।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ की पहली फिल्म 'साथ हिंदुस्तानी' 1969 में रिलीज हुई थी और उसी दौर में उन्होंने 'स्टार एंड स्टाइल' मैगजीन के लिए यह फोटोशूट कराया था।

WOAH! Salman Khan to start his own YouTube channel April 14, 2020 at 07:05PM

Salman Khan has a very unique way of interacting and engaging with his fans which we all are aware of. The most loved superstar of our country shares glimpses from his personal life every now and then, for millions of his fans. A source close to him shared a piece of good news for all his fans that Salman Khan is very soon going to announce and start his own YouTube channel, ‘Being Salman Khan’. This news surely serves as a delight for all the fans where they all look forward to connecting with the superstar, getting more insights into his life.

WOAH! Salman Khan to start his own YouTube channel

This channel will be a platform where he will share moments from his personal life for his fans, every now and then which will only get his fans closer to him. The fans have always demanded more from the actor when it comes to getting up-close with his life and knowing further, the ongoings of his life. Every piece of content that he shares, however big or small gets immediately popular by his massive fanbase within minutes. The biggest characteristic of his fanbase is the loyalty factor which cuts across age and geography to an enormous level of popularity.

Definitely, this news is a treat to us all and all the fans where everyone will already be waiting for the launch of ‘Being Salman Khan’ channel on YouTube. What are your thoughts on this? Be sure to let us know in the comments below.

Also Read: Salman Khan extends his support to help 50 female ground workers in Malegaon

मां और दादी के साथ सब्जियां साफ करती दिखीं नुसरत भरुचा, वीडियो शेयर कर इसे 'कहानी घर-घर की' बताया April 14, 2020 at 07:54PM

देश में जारी लॉकडाउन के बीच 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं, और क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी मां और दादी के साथ मिलकर सब्जियां साफ करते दिखीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'कहानी घर-घर की'।

वीडियो में नुसरत और उनकी मां जमीन पर बैठकर अपने सामने रखी कई तरह की सब्जियां साफ कर रही हैं, वहीं एक्ट्रेस की दादी सोफे पर बैठकर हाथ बंटा रही हैं। वीडियो में नुसरत की मां अपनी बेटी से अंग्रेजी मिक्स गुजराती में बात करते हुए भी दिखीं। नुसरत ने इस वीडियो के अंत में सीरियल 'कहानी घर-घर की' का म्यूजिक भी लगाया और इसके लिए सौजन्य में बालाजी टेलीफिल्म्स और स्टार प्लस का नाम भी लिखा।

इससे पहले नुसरत ने अपने वर्कआउट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उसकी याद आने की बात लिखी थी।

##

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नुसरत भरुचा जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'छलांग' में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। (फोटो और वीडियो साभारः नुसरत भरुचा के सोशल मीडिया अकाउंट से)