Tuesday, May 12, 2020
Who will replace Rishi Kapoor opposite Deepika Padukone in the Intern remake? May 12, 2020 at 07:52PM
With Rishi Kapoor’s passing away, the much-touted remake of the Hollywood film the The Intern where the actor was to play the role originally done by Robert de Niro, is to be re-cast. According to sources close to the project, the film’s co-producers Deepika Padukone and Sunir Khetrapal have taken a call to reconsider the casting.

Says a source in the know, “Deepika plays the female lead in this story set in the fashion world. For the intern's role, the choice was between Amitabh Bachchan Saab and Chintuji (Rishi Kapoor). Deepika had already done a fabulous film Piku with Bachchan Saab. She had for long wanted to share screen space with Chintuji. And the remake of The Intern was the perfect opportunity.”
But now with Rishi Kapoor gone it seems the project would either have to be stalled or re-cast. We hear the producers have decided to opt for the latter option.
The Intern released in 2015 featured Robert de Niro and Anna Hathaway. It now remains to be seen who plays the De Niro part.
पंकज कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे शाहिद कपूर, साथ काम करने पर बोले- 'आज भी नर्वस हो जाता हूं' May 12, 2020 at 07:48PM
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर भी उनके मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट क जरिए शाहिद ने बताया कि उन्हें पिता के साथ फ्रेम शेयर करने में कैसा महसूस होता है।
ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाहिद ने ट्विटर पर ‘आस्क मी’ (मुझसे पूछो) सेशन रखा था जिसमें उनके फैंस ने कई सारे मजेदार सवाल किए। एक फैन ने जब पंकज जी के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस पूछा, तो इसके जवाब में एक्टर ने रिप्लाई किया, ‘मैं अब भी साथ फ्रेम शेयर करने में नर्वस हो जाता हूं’।शाहिद ‘जर्सी’ से पहले फिल्म ‘शानदार’ में भी पिता पंकज से साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पंकज के निर्देशन में भी एक्टर ने फिल्म ‘मौसम’ में साल 2011 में काम किया था।
लॉकडाउन से रुकी शूटिंग:गौतम तिन्नोरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग मार्च तक चंडीगढ़ में चल रही थी मगर अचानक लॉकडाउन हो जाने से पूरी टीम को तुरंत मुंबई आना पड़ा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है। मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ‘जर्सी’ की रिलीज डेट 28 अगस्त रखी गई थी मगर शूटिंग पूरी न होने और मौजूदा हालत को देखते हुए डेट आगे बढ़ने की आशंका है।
लॉकडाउन में बर्तन धो रहे हैं शाहिद:शूटिंग रुक जाने से शाहिद घर में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। आस्क मी सेशन के दौरान जब एक फैन ने पूछा कि खाना, बर्तन, कपड़े ये सब कर रहे हो क्या लॉकडाउन में। तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मेरा डिपार्टमेंट बर्तन का है, तुम्हारा’।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन का आग्रह- कोविड-19 सर्वाइवर्स से डरें नहीं, उन्हें मेंटल सपोर्ट दें May 12, 2020 at 07:33PM
अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लोगों से कोविड-19 सर्वाइवर्स को मेंटल सपोर्ट देने का आग्रह कर रहे हैं। वीडियो में 77 साल के अमिताभ कह रहे हैं कि कोरोना हम पर दो तरीके से हमला करता है। पहला शारीरिक और दूसरा मानसिक। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि मानसिक हमले का असर क्या होता है?
हमारे अंदर शक पैदा करता है मानसिक हमला
अमिताभ के मुताबिक, मानसिक हमला हमारे अंदर एक शक पैदा करता है। वे कहते हैं, "हम उस इंसान से भी डरने लगते हैं, जो अस्पताल से ठीक होकर घर आया है। वो इंसान, जिसे डॉक्टरों ने ताली बजाकर घर भेजा है। देखा होगा आपने टीवी पर कि अस्पताल से ठीक होकर घर आने पर घर और समाज के लोग उनपर फूलों की वर्षा करते हैं।"
मानसिक लड़ाई हमें ही जीतनी होगी
बिग बी ने वीडियो में आगे कहा है कि मानसिक लड़ाई को जीतने की जिम्मेदारी हमारी ही है। वे कह रहे हैं, "शारीरिक लड़ाई के लिए तो दुनियाभर के जानकार कोशिश कर रहे हैं। पर मानसिक लड़ाई हमें ही जीतनी पड़ेगी। यदि हम हार गए तो कोरोना जीत जाएगा और ये हम कभी होने नहीं देंगे। अपनों को अपनाएंगे, सही सलामत घर लाएंगे।"
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया वीडियो
वीडियो भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा कोरोना अपडेट के लिए बनाए गए ट्विटर हैंडल #IndiaFightsCorona से जारी किया है। मिनिस्ट्री ने इसके कैप्शन में लिखा है, "महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना महामारी में बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर देशवासियों से एक गुज़ारिश : कोरोना से होने वाले मानसिक हमले की लड़ाई हमें ही जीतनी होगी, क्योंकि अगर हम हार गए तो कोरोना जीत जाएगा। अपनों को अपनाएं, सही सलामत घर लाएं।"
अजय देवगन ने साझा किया वीडियो
अभिनेता अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा है, "कोरोना सर्वाइवर्स कोविड-19 को हरा रहे हैं और घर लौट रहे हैं। चलिए उनके हौसले की सराहना करते हैं। उन्हें और उनके परिवार का सपोर्ट करते हैं। चलिए पॉजिटिव रहते हैं और इस कलंक को साथ मिलकर तोड़ते हैं।"
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today